जानिए परिणीति चोपड़ा का वेट लॉस सीक्रेट, 86 से 57 किलो तक का सफर

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा को आप सभी जानते है| इसने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है| यह पहचान परिणीति को इतनी आसानी से नहीं मिली है, इसके लिए परी ने काफी मेहनत भी की है|

यह मेहनत केवल एक्टिंग को लेकर नहीं है बल्कि खुद को फिट रखने को लेकर भी है| आप खुद भी देख सकते है की बॉलीवुड में आने से पहले की परिणीति चोपड़ा और अब की परिणीति में काफी अंतर है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस अभिनेत्री ने अपने वजन को 86 किलो से 57 किलो तक पहुचाया है| इसके पीछे की वजह फिल्मों में आने की इच्छा हो या कुछ और लेकिन वजन घटाने के लिए परिणीति ने काफी मशक्कत की है। आइये जानते है की परिणीति का वेट लॉस सीक्रेट आखिर हे क्या?

Parineeti Chopra Weight Loss: परिणीति का एक्सरसाइज और डाइट प्लान

Parineeti Chopra Weight Loss

हम आपको बता दे की एक दौर ऐसा था जिसमे परिणीति 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं और अब यह इनचेस घटकर 30 इंच हो गए है| तो है न यह गजब का बदलाव?

परिणीति ने एक इंटरव्यू के दौरन यह भी कहा था की जब वो केवल 25 साल की तब ही काफी मोटी थी| कोई भी अच्छे कपडे फिट ना हो पाने के कारण वो बहुत दुखी थी| तभी परी ने यह विकल्प बना लिया था की वो फिट हो जाये और इसके लिए उसने बहुत मेहनत भी की|

परिणीति ने अपने वजन को कम करने के लिए ज‌िम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद लें। इसके अलावा नजर डालते है की परिणीति का वर्कआउट रिजाइम कैसा है?

  • परिणीति रोज सुबह सुबह जॉगिंग करना पसंद करती है|
  • इसके अलावा खुद को मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए ध्यान का अभ्यास करती है|
  • इसके बाद परिणीति एक घंटे योग का अभ्यास करती है| यह परी का वजन घटाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है|
  • इसके अलावा इसने अपनी लाइफस्टाइल में कई चीज़े शामिल की है जैसे की स्वि‌मिंग या घुड़सवारी की प्रैक्टिस, डांस की प्रैक्टिस, ट्रेडमिल पर दौड़ लगाना, कार्डियो एक्सरसाइज के सेट आदि|

इसके अलावा परिणीति ने 6 महीने तक स्ट्रिक्ट डाइट प्लान भी फॉलो किया आइये जानते है उसके बारे में:-

दिन की शुरुवात 1 कप गर्म नीबू पानी के साथ
ब्रैकफास्ट में 2 उबले हुए अंडे और १ बड़ा कप फैट फ्री दूध
दोपहर के खाने में सब्जिया, रोटी, दाल और ब्राउन राइस
शाम का नाश्ता या तो हरी चाय या तो फैट फ्री दही
रात को उबली ही सब्जिया, कम वासा वाला आहार, फैट फ्री दूध और कभी कभी चॉकलेट शेक

 

परी द्वारा की गयी इन बातों पर भी गौर करे:-

  • परी रात का भोजन ८ बजे के बाद खाना अवॉयड करती है|
  • उसमे अपने आहार में केवल स्वास्थ्य प्रद चीज़ों को जगह दी है|
  • यदि परिणीति का केक वगेरह खाने का मन करता है तो वो खुद को नहीं रोकती है, लेकिन हां इसके बदले वो अगले दिन और भी ज्यादा वर्कआउट करती है|

 

परिणीति ने बनाया था लक्ष्य

परिणीति के अनुसार बिना गोल के आप कुछ नहीं कर सकते है| इसलिए यदि आप उसकी तरह वजन घंटाना चाहते है तो पहले पेपर पर अपना गोल तैयार करे और फिर इसे पेपर पर लिखकर स्ट्रिक्ट डेडलाइन तैयार करे|

जैसे की आपको एक महीने में 2 किलो वजन कम करना ही है| आपका गोल आपकी मौजूदा स्तिथि के अनुसार बनना चाहिए| इसके अलावा आपका गोल ऐसा ही होना चाहिए जिसे आप पूरा कर सके| यदि आप सोचेंगे की आपको एक महीने में 15 किलो वजन घटाना है तो पहले ही डर जायेंगे और फिर आपका फिटनेस पाने का सपना सिर्फ सपना ही रह जायेगा|

इन चीज़ों से भी मिलती है टोंड बॉडी

  • गर्दन का घुमाव – 10 रेप्स का 1 सेट (घडी की दिशा में और घडी की दिशा के विपरीत)
  • कंधे का घुमाव – 10 रेप्स का 1 सेट (घडी की दिशा में और घडी की दिशा के विपरीत)
  • हाथो का घुमाव – 10 रेप्स का 1 सेट (घडी की दिशा में और घडी की दिशा के विपरीत)
  • कलाई का घुमाव – 10 रेप्स का 1 सेट (घडी की दिशा में और घडी की दिशा के विपरीत)
  • स्पॉट जॉगिंग – 5 मिनट
  • फुल स्क़वेट – 10 रेप्स का 1 सेट
  • क्रांचेस – 10 रेप्स का 1 सेट

यह जरुरी नहीं है की परिणीति ने फिटनेस पाने के लिए जो तरीके अपनाये वो आप पर भी काम करे| हर किसी का बॉडी टाइप अलग अलग होता है| परिणीति यह सब अपने फिटनेस कोच के निर्देश में करा|

यदि आप अपना वजन कम करने के लिए परी की तरह रूटीन फॉलो करना चाहते है तो बेहतर होगा की पहले आप अपने डायटीशियन से एक बार सलाह ले| बिना सलाह लिए बिना एकदम से अपनी लाइफस्टाइल को पूरा ना बदल डाले|

Loading...

You may also like...