खसखस के फायदे – दर्द निवारक और पोषक तत्वों से भरपूर

पॉपी सीड सूक्ष्म आकर का बीज होता है। हिन्दी में इसे खसखस कहा जाता है। इसकी खेती कई सालो से की जा रही है। खसखस के दाने काफ़ी छोटे छोटे होते है और इनका इस्तेमाल कई स्वादिष्ट पकवान बनाने के लिए किया जाता है। क्योंकि यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होने के साथ साथ इनमे कई पोष्टिक गुण भी होते है।

यह नशीले पदार्थ अफ़ीम से निकलता है। इसका पौधा युरोप में काफ़ी लोकप्रिय है। दरहसल अफ़ीम के बीजो से खसखस तैयार किया जाता है। लेकिन खसखस में अफ़ीम की तरह कोई भी साइड एफेक्ट नही होता है। खसखस कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है। इसलिए आप कह सकते है की यह उर्जा का अच्छा स्त्रोत है|

खसखस कई चीज़ो में फायदेमंद है जैसे बुखार, सूजन और पेट में जलन आदि । यह एक दर्द निवारक औषधि भी है। इसके बीजो से निकलने वाला तेल खाना बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसके कई सारे फायदे है जिनको जानने ले लिए नीचे पढ़े Poppy Seeds Benefits in Hindi.

जानिए कई गुणों से भरपूर Poppy Seeds Benefits in Hindi

Poppy Seeds Benefits in Hindi

पोषक तत्वो से भरपूर

खसखस कई पोषक तत्वो से भरपूर होता है। जैसे इसमे कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा 28।13 ग्राम होती है। वही प्रोटीन की मात्रा 21।22 ग्राम होती है। इसमे मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

मिनरल्स

कैल्शियम (144%) 1438 mg
आयरन (75%) 9.76 mg
मैग्नीशियम (98%) 347 mg
मैंगनीज (109%) 2.285 mg
फॉस्फोरस (124%) 870 mg
पोटेशियम (15%) 719 mg
सोडियम (2%) 26 mg

 

दर्द निवारक

खसखस को दवाई के रूप में भी लिया जाता है क्यूकी यह दर्द को ख़तम कर देता है। इसमे opium alkaloids पाया जाता है जो किसी भी तरह के दर्द को दूर कर सकता है।

ख़ासकर इसका इस्तेमाल माशपेशियो के दर्द को ठीक करने में किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसका तेल भी बाजार में उपलब्ध है। खसखस के तेल से मालिश करने पर दर्द दूर होता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

खसखस नींद से जुड़ी समस्यए जैसे नींद ना आना आदि को दूर करता है। क्यूकी इसका सेवन करने से आपके अंदर नींद आने की इच्छा जाग्रत होती है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो सोने से पहले खसखस के पेस्ट को गरम दूध में डालकर रोजाना पिए, अनिद्रा की समस्या से निजात मिल जाएगी।

कब्ज से निजात

खसखस के दानो में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह फाइबर आपको मल को त्यागने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

रोजाना 200 ग्राम खसखस का सेवन आपके शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करता है। यह बेहतर पाचन और शरीर को उर्जा देने में मददगार है। खसखस पेट में बड़ी हुई गर्मी को भी शांत करता है।

 ख़ासी ठीक करे

खसखस के बीज में ख़ासी को कम कर श्वास सम्बन्धी समस्याओ को दूर करने के गुण होते है। श्वास से जुड़ी कोई भी समस्या और अस्थमा जैसी समस्याओ में खसखस बहुत फायदेमंद है।

एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर स्त्रोत

खसखस के बीजो में अत्यधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट फ्री  रेडिकल्स से होने वाले हमले से उत्तको की रक्षा करते है। इसलिए इन सभी से बचने के लिए आपके दैनिक खाने में खसखस को ज़रूर शामिल करे।

Poppy Seeds in Hindi

किडनी की पथरी को हटाने में सहायक

खसखस किड्नी में होने वाली पथरी को रोकने में मदद करता है। क्योंकि खसखस में ऑसेल्टेक्स मौजूद  होता है जो शरीर से अतिरिक्त कैल्शियम को अवशोषित कर लेता है। जिसके कारण किड्नी में क्रिस्टल बनने से रोकता है जिससे किड्नी में पथरी होने की संभावनाए कम हो जाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

हर कोई सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना चाहता है। हम आपको बताना चाहते है की खसखस के फायदे त्वचा के लिए भी है। यह त्वचा के लिए एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। साथ ही त्वचा में होने वाली जलन और खुजली जैसी समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके अतिरिकत इसमे लियोलम एसिड होता है जो एक्जिमा के उपचार में सहायक होता है।

इसके सेवन के अतिरिक्त चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए खसखस को पीसकर इसका दूध को फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाया जाता है। यह चेहरे को नमी प्रदान करता है जिससे चेहरा खिल जाता है।

बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करे

इसमे पोटेशियम होता है जो शरीर की कोशिकाओ, दिल की धड़कनो की गति और रक्त चाप को नियंत्रित करता है। इसके अतिरिकत इसमे मैंगनीज़ होता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। यह बेड छोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा अच्छे कोलेस्टरॉल को बड़ाने में मदद करता है|

कैंसर से बचाए

यह कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में कारगर है ।क्यूकी खसखस में ओलिक आसिड होता है जो कैंसर सेल को नष्ट कर देता है और बीमारी से लड़ने में मदद करता है|

कुछ अन्य फायदे भी जानिए:-

  1. इसमे कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है जो की गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद है|
  2. इसमे हाइ कारबोहाइड्रेट्स होते है जो शरीर को अत्यधिक मात्रा में उर्जा प्रदान करते है|
  3. इसके तेल का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाई और कॉस्मेटिक उत्पादो में किया है जैसे सर के बाम में और त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में।
  4. इसके बीज को स्वाद और टेक्सचर के लिए ब्रेड, कुकीस, मफिन्स, केक और भी कई खाने की चीज़ो में इससे डाला जाता है।

उपर आपने जाना Poppy Seeds Benefits in Hindi. इसके फायदों को जानने के बाद आप ज़रूर इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे। इसलिए हम आपको बता रहे है इससे बनने वाले एक स्वादिष्ट व्यंजन।

 खसखस का हलवा रेसिपी पर भी एक नजर डालिए

खसखस के दानो का हलवा डंठियो में खाने से शरीर को ताक़त मिलती है। इसे बनाने के लिए रात को भिगो दे और सुबह पानी से निकालकर मिक्सर में पीस ले। उसके बाद पीसे हुए दानो को घी में से अच्छे से सेके। जब यह अच्छे से सिक जाए तब उसमे दूध डाले और उसे अटने दे। इसके बाद इसमे शक्कर, सूखे मेवे और नारियल का बुरा लेकर इसे अच्छे से चलाए। आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार है।

Loading...

You may also like...