Push Up Workout: पुश अप्स बनाएगा आपके बॉडी को सुडौल, हेल्दी और फिट

सुडौल, फिट और तंदुरुस्त बॉडी कौन नहीं चाहता है। हर किसी की ऐसी ख्वाहिश होती है की उसके पास भी एक अच्छी बॉडी हो पर ज्यादातर लोगों के पास जिम जा कर इसके लिए पसीना बहाने का टाइम नहीं होता है। इसीलिए वो चाह कर भी ये सब नहीं कर पाते हैं। यदि आप बिना जिम गए अपने बॉडी को अच्छा बनाना चाहते हैं और सीने तथा कंधे को चौड़ा करना चाहते है तो पुश अप्स आपके लिए बेहद फ़ायदेमंद हो सकते हैं ।

इस वर्कआउट को करने से मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है। यह खासतौर पर आपके चेस्ट, अपर आर्म और शोल्डर्स पर काम करता है। इसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं इसलिए यह आपके सबसे पसंदीदा व्‍यायाम में से एक हो सकता है। अन्य व्यायामों की तरह इसे करने के लिए आपको विशेष तैयारी की कोई जरूरत नहीं करनी पड़ती है।

पुश अप्स की मदद से आप अपने एब्स और बैक पर भी काम कर सकते है। पुश अप्स के कई फ़ायदों में से एक फायदा ये भी है की यह लेग्स और ग्लट्स को भी टोन कर देता है। हालाँकि यह पुश-अप्स के प्रकार पर निर्भर करता है। पुश आपस के अलग अलग प्रकार शरीर के अलग अलग हिस्सों पर असर पहुंचा कर उसे टन कर देते हैं।

पुश-अप्स के फायदे आप भी पा सकते हैं। इसे आप अपने रोज़ाना के व्यायामों में शामिल कर लें, और जहाँ जगह मिले वहीं आप इसे कर लें। लेकिन हां इसकी शुरूआत करने से पहले Push Up Workout की कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको इसी से जुड़ी कुछ जानकारियाँ बताने जा रहे हैं।

Push Up Workout: चेस्ट और शोल्डर को मजबूत बनाने के लिए

Push up Workout

Push Up Exercise कैसे करे?

  • पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले आपको किसी समतल जगह का चुनाव करना होगा।
  • समतल जगह पर ये एक्सरसाइज आप अच्छे से कर पाएंगे।
  • किसी समतल जगह का चुनाव कर के आप वहां पर सुविधानुसार चटाई या कोई आसन बिछा लें।
  • अब आप बिछाए गए आसन पर पेट के बल लेट जाये और अपने हाथों को जमीन पर रख दें ।
  • ध्यान रहे कि इस दौरान आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे हो और कमर बिलकुल सीधी रहे।
  • आपके पूरे शरीर का वजन हाथों की हथेलियों और पैरो की उंगलियों पर होना चाहिए। साथ हीं आपकी बाकि बॉडी हवा में होने चाहिए।
  • अब इसी अवस्था में अपनी कोहनियो को मोड़ते हुए अपने सीने को फर्श के नजदीक लाएं और फिर वापस ऊपर उठकर पुरानी स्तिथि में वापिस आ जाएँ ।
  • इस पूरी प्रकिया को ही Push Up Exercise कहा जाता है और ये पुश अप का एक चक्र कहलाता है।

आपको कितने पुश अप्स करना चाहिए

  • अमेरिकन मेडिकल कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के मुताब़िक पुश अप्स के 2 से 4 सेट करना अच्छा माना जाता है और ऐसा कर के आप अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते है।
  • वहीं अगर आप पुश अप्स के माध्यम से अपने मसल्स को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस के लिए आपको कम से कम 8 से 15 पुश अप्स के रेपिटिशन जरूर करना चाहिए।
  • आप हफ्ते में हर दो दिन में 16 से 60 पुश-अप्स कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज की शुरुआत करने वाले लोग शुरू शुरू में आठ-आठ के दो सेट ही करें और धीरे धीरे कर के इसे बढ़ाएं।

Push Ups Benefits: पुश अप्स करने के फायदे

  • पुश अप्स करने से कंधे मजबूत हो जाते है और इसके कारण कन्धों पर लगने वाले चोट से ये हमे सुरक्षित रखता है ।
  • इस Perfect Pushups के नियमित अभ्यास से आपके बॉडी पोस्चर में भी सुधार आती है। इसके कारण आपका शरीर स्ट्रेट रहता है।
  • इसे नियमित रूप के कर के लोअर बैक इंजरी को भी रोका जा सकता है ।
  • पूर्ण शारीरिक सक्रियण के द्वारा कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।
  • पुश अप्स करने से शरीर का कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को सही ढंग से काम करने लग जाता है ।
  • इसकी मदद से आप फिट और मजबूत तो बनते हीं हैं साथ हीं साथ इससे आपको एक आकर्षक लुक मिल जाता है।
  • एब्स, ट्राइसेप्स, कंधे और धड़ को मजबूत व अच्छा बनाने में मददगार साबित होता है पुश अप्स।

कब करें पुश अप्स

  • वैसे तो कोई भी एक्सरसाइज सुबह के समय अगर किया जाता है तो वो सबसे ज्यादा लाभ पहुँचाता है। और पुश अप्स के साथ भी यही बात होती है।
  • सुबह के वक़्त नींद से उठ जाने के बाद आपका शरीर सुस्त और आलस से भरा रहता है ऐसे में आपके शरीर को पुनः ऊर्जावान बनाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
  • सुबह का मौसम भी एक्सरसाइज के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल माना जाता है, इसलिए सुबह के वक्‍त पुश-अप्‍स करना ज्यादा फ़ायदेमंद होता है ।

क्या करे जब बोर हो जाये

  • कोई भी एक चीज बार बार करते हुए लोग बोर हो जाते हैं। अगर आप भी एक ही तरीके से पुश-अप्स कर कर के बोर हो जाये तो इसे अलग तरीके से भी कर सकते है।
  • इसके अलग तरीकों में कुछ मुख्य हैं दोनों हाथों को जमीन पर रखने के बजाय एक हाथ अपनी पीठ पर रखें और एक हाथ ज़मीन पर रखे, और इस तरह पुश-अप्स करे।
  • इस तरह के पुश आपस से हाथों को मज़बूती मिलती है और हाथ के ट्रायशेप्स मजबूत बनते हैं।
  • अब इसी प्रक्रिया को आप दूसरे हाथ से भी दोहराएं और दोनों हाथों को मज़बूती प्रदान करें।

इस लेख में आपने पढ़ा पुश अप्स एक्सरसाइज के फायदे और इसे करने की विधि। इसके नियमित अभ्यास से आप पा सकते हैं एक तंदुरुस्त और फिट शरीर। तो आज से हीं इस एक्सरसाइज को अपने Workout Plans में शामिल करते हुए इसका अभ्यास अपने घर पर शुरू कर दें और इसके फ़ायदों के लाभ उठाये।

Loading...

You may also like...