Quinoa In Hindi: त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है किनोआ का सेवन

बहुत सारे ऐसे आहार होते है जो सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते है और उनका सेवन करना लाभकारी होता है। बस इसके लिए हमें उन आहारों के बारे में सही जानकारी होना चाहिए की किस आहार को लेने से हमें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपको बता दे की ऐसा ही एक आहार होता है किनोआ।

Quinoa Grain बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किनोआ को सुपर फ़ूड के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण अमेरिका में उगाया जाने वाला अनाज है जिसे आजकल भारत में भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

किनोआ को लोग नाश्ते के रूप में खाना पसंद करते है। यह चावल के बदले भी बहुत लोग खाते हैं इसलिए इसे Quinoa Rice भी बहुत सारे लोग कहते हैं। आपको बता दे की इसकी लोकप्रियता के बढ़ने के कारण अब इसे भारत में भी उगाया जाने लगा है।

किनोआ उपयोग वजन को कम करने के लिए भी किया जाता है। आप भी अपने परिवार वालों को किनोआ के पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ते को दे सकते है। जानते है Quinoa In Hindi के बारे में विस्तार से।

Quinoa In Hindi: जाने यह क्या है और इसके अद्भुत फायदे व अन्य आवश्यक जानकारी

Quinoa In Hindi

किनोआ: Quinoa

  • किनोआ एक प्रकार का अनाज होता है। इसमें मुख्य रूप से अमीनो एसिड पाया जाता है। साथ ही यह प्रोटीन और फायबर से भी भरपूर होता है। इसीलिए इससे Quinoa Protein भी कहते हैं।
  • इसके अलावा किनोआ में कैंसर एंटी एजिंग, एंटीसेप्टिक तत्व भी मौजूद होते है। यह कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
  • यह काले और लाल रंगो में मिलता है और इसके पत्तों का उपयोग सलाद के रूप में भी किया जाता है।

किनोआ के स्वास्थ्य लाभ: Quinoa Health Benefits

Quinoa Nutrition बहुत ही फ़ायदेमंद होता है, आइये जानते हैं इसके फ़ायदों के बारे में।

मधुमेह में फ़ायदेमंद

  • यदि शरीर में रक्त शर्करा का सही ढंग से स्त्राव नहीं होता है तो इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जिससे मधुमेह होने का खतरा बना रहता है।
  • किनोआ रक्त शर्करा के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसे आप नाश्ते के रूप में यदि नियमित रूप से खाते है तो आपको मधुमेह होने की संभावनाएं कम हो जाती है।

हड्डियों के लिए लाभकारी

  • हड्डियों के कमजोर होने से चलने फिरने और उठने बैठने में परेशानी आने लगती है। आप काम नहीं कर पाते है।
  • हड्डियाँ तभी कमजोर होती है जब शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। Quinoa Benefits से इसमें राहत पाया जा सकता है।
  • किनोआ का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियों को मज़बूती मिलती है और हड्डियाँ स्वस्थ बनी रहती है।

पेट के रोगों को करे दूर

  • पेट सही रहने से कई समस्याएं दूर हो जाती है और यदि आपका पाचन सही नहीं है तो इससे कई तरह की पेट की समस्याएं सामने आने लगती है जैसे की पेट का दुखना, अपच, गैस आदि।
  • किनोआ का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा राहत है। जिसके कारण पेट से जुडे समस्याएं नहीं होती है।

झुर्रियां हटाए

  • त्वचा से संबंधित समस्याओं में झुर्रियों का आना भी एक सामान्य समस्या है। जिसके कारण आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लगते है।
  • इसलिए झुर्रियों की समस्या को दूर करना ज़रूरी होता है। किनोआ का सेवन करने से झुर्रियां नहीं होती है और आप जवान दीखते है।
  • इसलिए इसे नाश्ते में खाना अच्छा होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा में कसावट लाने में मदद भी करते है।

कैलोरी की मात्रा में कमी

  • किनोआ में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है इसलिए यदि आप इसका सेवन करते है तो आप अपने वजन को भी कम कर सकते है।
  • साथ ही यह प्रोटीन का भी एक बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। इसका सेवन करने से भूख भी बहुत कम लगती है।
  • इसलिए यदि आप अपना वजन कम करना चाह रहे है तो इसका सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा और यह नुकसान भी नहीं करता है।

दिल को रखे स्वास्थ्य

  • आजकल के इस आधुनिक युग में बहुत से लोग दिल की बीमारी से ग्रसित है
  • किनोआ में पाए जाने वाले तत्व आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
  • इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियाँ भी नहीं होती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

उपरोक्त फायदों के अतिरिक्त किनोआ आँखों के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद होता है, इसके पोषक तत्व आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते है। यदि किनोआ का नियमित सेवन किया जाये तो इससे आँखों में होने वाली बीमारी और एनिमिआ आदि का खतरा नहीं रहता है। साथ ही आँखों के अन्य रोग भी नहीं होते है। यह त्वचा की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। यदि आप इसका सेवन करते है तो यह आपके बालों को भी फायदा देता है। इससे आपके बाल स्वस्थ बनते है। यह बालों में होने वाली रुसी को भी दूर करता है।

आवश्यक जानकारी

  • अन्य अनाजों की तुलना में किनोआ को बनाना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इसे पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
  • यदि आपको बहुत तेज भूख लगी है या फिर आपके पास समय की कमी है तो आप इसे बना कर खा सकते है।
  • इससे आपको पोषक तत्व भी मिल जाते है। किनोआ को आप किसी भी मौसम में खा सकते है।
  • किनोआ को आप कई तरह से भी खा सकते है। इसे नाश्ते में दलिया या फिर सलाद के रूप में खा सकते है। साथ ही इसका सुप भी बनाया जा सकता है।
  • किनोआ में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में करना नुकसानकारी हो सकता है। इसके अधिक सेवन से गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है इसलिए इसे सिमित मात्रा में ही खाये।
  • किनोआ का अधिक सेवन करने से पथरी होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है परन्तु यह बहुत ही कम लोगो में देखा जाता है। इसलिए जब भी इसका सेवन करे तो उचित मात्रा में ही करे। ज्यादा खाने से यह हानिकारक भी हो सकता है।

अब तो आपको पता चल ही गया होगा की किनोआ आपके और आपके परिवार के लिए कितना फ़ायदेमंद है। यदि आप अपने नाश्ते के लिए भी अन्य विकल्प खोज रही है तो किनोआ को ज़रुर शामिल करे है। यह आपको एक स्वादिष्ट नाश्ते के साथ साथ पौष्टिक तत्व भी देगा। किनोआ बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है जिसे आप ख़रीद सकते है। फिर देर किस बात की है आज ही खिलाये अपने परिवार को पौष्टिक आहार।

Loading...

You may also like...