Benefits Of Salad: स्वाद और सेहत के लिए रोज खाएं पोषक तत्वों से भरा सलाद

आज के जमाने में हर चीज़ में मिलावट हो रही है। इनमे से सबसे प्रमुख है खाने और पीने की चीज़े । इन मिलावटी खाने को खाकर लोग कई सारी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आज के जमाने में हर व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है और बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहता है। जैसा आप खाते है ठीक उसी तरह आपका शरीर बनता है। इसीलिए आपको अपने आहार पर विशेष ख्याल रखना चाहिए।

हम सब यह तो जानते है कि सब्ज़ियाँ खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है। सब्जी चाहे हरी, लाल व पीली क्यों न हो व किसी न किसी रूप में हमे स्वास्थ्य लाभ पहुँचाती है। पकी सब्जियों के फायदों के बारे में तो हम सब जानते है आज हम बात कर रहे है कच्ची सब्जी खाने के सेहत लाभ के बारे में। अब आप सोच रहे होंगे कच्ची सब्जी कैसे खाएं। कच्ची सब्जी खाने का सबसे अच्छा तरीका है सलाद के रूप में इसे खाना।

आप लोगों में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिन्हे सलाद खाना पसंद नहीं है। बहुत काम लोग ही इसका सेवन करते है। सलाद कच्चा होता है और इसका स्वाद भी पके खाने की तरह अच्छा नहीं लगता है शायद यही वजह से बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते है। सलाद आपके शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है।भारतीय भोजन में सलाद का विशेष महत्व है। सलाद बनाने के लिए कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल होता है और कई बार सलाद को फलो के मिश्रण से भी बनाया जाता है।

कच्ची सब्ज़ियाँ पकी हुई सब्जी से अधिक फ़ायदेमंद होती है क्योंकि सब्जियों के पकने के बाद उनके पोषक तत्त्व कम हो जाते है। कच्ची सब्ज़ियाँ एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और पचने में भी आसान होती है । आइये आज इस आर्टिकल में जानते है की सलाद खाने के क्या क्या फायदे है और आप कितने प्रकार से सलाद बना सकते है।आइये जाने Benefits Of Salad.

Benefits Of Salad: सलाद होता है बहुत हेल्दी, जानिये इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

Benefits Of Salad

अलग अलग तरह के सलाद:

आइये जानते है की कौन कौन से Healthy Salads बना कर आप खा सकते है।

वेजिटेबल सलाद: Vegetable salad

  • इस सलाद में हरी सब्जियों के अलावा दूसरे रंग की सब्जियों का भी इस्तमाल होता है।
  • जैसे-खीरा, मिर्च, टमाटर, मशरूम, प्याज, मूली आदि। इसमें कभी कभी पनीर या अंडा भी इस्तमाल होता है।

फ्रूट सलाद: Fruit salad

  • इस सलाद में कई तरह के फ्रूट्स का उपयोग होता है।
  • ये पोषक तत्व से भरपूर होता है और सेहत के लिए लाभकारी होते है।

डेसर्ट सलाद: Desserts salad

  • इसमें विभिन्न तरह के सूखे मेवों का इस्तेमाल होता है।
  • स्ट्रॉबेरी, लीची, खजूर वगैरह से इसकी ड्रेसिंग की जाती है।
  • अगर आपको मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप डेजर्ट सलाद खा सकती हैं।

ग्रीन सलाद: Green salad

  • इस सलाद को गार्डन सलाद भी कहा जाता है।
  • इसमें हरी पत्तेदार सब्जियों का ही उपयोग होता है।
  • जैसे पालक, पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है ये सलाद।
  • ग्रीन सलाद हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत लाभदायक है।

स्प्राउट सलाद: Sprouts salad

  • इसे अंकुरित अनाज, चना, मोठ, मूंग आदि मिलाकर तैयार किया जाता है।
  • इसमें आप चाहे तो मनपसंद सब्जी मिलाकर भी खा सकते है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल, विटामिन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

Salad ke Fayde

कच्चे फलों और सब्जियों में काफी मात्र में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एक शोध से पता चला है कि जो लोग फल, सब्ज़ियाँ और अच्छी कार्बोहाइड्रेट लेते हैं, उनकी औसत आयु ज्यादा होती है। आइये जानते है सलाद खाने के फायदे –

फाइबर के लिए

  • हमारे शरीर को हर रोज 30 ग्राम तक फाइबर की जरुरत होती है जो सलाद के सेवन से मिलता है।
  • यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो और सलाद का सेवन करीब। इसमें मैजूद तत्व आपके फाइबर की कमी को पूरा करता है।
  • फाइबर युक्त भोजन दिल की बीमारियों और कैंसर से भी बचाता है।

वजन कम करने के लिए

  • वजन कम करने के लिए सलाद का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि सलाद में बहुत कम कैलोरी होती है, जो शरीर में जमा चर्बी को घटाता है और इसमें कई पोषक तत्व होते है।
  • एक प्लेट सलाद में 100 ग्राम कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को शांत रखने में मदद करता है। जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है।

इम्यून सिस्टम के लिए

  • शरीर में विभिन्न प्रकार के संक्रमण से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत ज़रुरी होता है।
  • सलाद में मिनरल्स, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है इसलिए सलाद का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • इससे आपका सिस्टम मजबूत होता है और आप कई सारे रोगों से बचे रहते है।

एनर्जी के लिए

  • गर्मियों में सलाद का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • इसमें तरह तरह के मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते है, जो हमारे शरीर को एनर्जी देते है, जिससे शरीर में थकान दूर होती है।

पेट के लिए

  • हमारे पेट के लिए यह बहुत सलाद बहुत फ़ायदेमंद होता है। जब भी आप ज्यादा तेल या मसाला खाते है तो आपका पेट में फूलने लगता है जिससे पेट में कई रोग हो जाते है।
  • इससे बचने के लिए रोज एक प्लेट सलाद का सेवन जरूर करें।
  • सलाद खाने में हल्का होता है, सलाद हमारे पेट को भर के रखता है साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है।
  • इसमें इंजाइम्स होते है जिसके कारण हमारे पाचन की शक्ति भी बढ़ जाती है। इससे कब्ज की बीमारी नहीं होती है।

हार्ट हेल्दी रहता है

आँखों के लिए

  • सलाद हमारी आँखों के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • सलाद में आप पालक और कई तरह की सब्ज़ियाँ और फ्रूट्स खाते है जिनमे विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • इससे आपकी आखों की रौशनी बढ़ती है।

इसके अलावा भी Salad Benefits कई सारे होते हैं जो हमारे सेहत के लिए लाभकारी है। सलाद बनाना बहुत आसान है, हर कोई इसे बना सकता है क्योंकि सलाद कच्ची सब्जियों और फलों से तैयार किया जाता है। इसीलिए इसे तैयार करने में ज्यादा से ज्यादा 5 से 10 मिनट का समय लगता है। यदि आप भी लम्बे समय के लिए स्वस्थ और अच्छा शरीर पाना चाहते है तो आज ही अपने आहार में सलाद को जोड़े। दिन में कम से कम 1 प्लेट सलाद का सेवन तो ज़रुर करें।

Loading...

You may also like...