शवासन योगा – मानसिक शांति पाने के लिए जरूर करे

आजकल बहुत से लोगो की लाइफस्टाइल बहुत बिगड़ गयी है। आदमी बस पैसा कमाने के लिए भाग रहा है। उसके पास ना तो व्यायाम के लिए समय है और ना ही ठीक से खानपान करने के लिए।

बस व्यक्ति पूरे वक्त तनाव में रहता है। और ग़लत जीवनशैली के वजह से तनाव और बढ़ जाता है।

ज़्यादा वक्त तनाव में रहने के कारण व्यक्ति ठीक से सो भी नही पाता है। रात के वक्त भी उसका दिमाग़ चलता रहता है। इससे सुबह नींद नहीं लगती और सरदर्द, आलस जैसी स्तिथि बनी रहती है। यह सभी चीज़े धीरे धीरे इंसान को बीमार बना देती है।

यदि आप चाहते है आप प्रोडक्टिव बने रहे, समय का पूरा पूरा इस्तेमाल करे यह सब तभी मुमकिन है जब आप स्वस्थ रहे। इसके लिए आपके दिमाग़ का शांत रहना बहुत ज़रूरी है। और इसमे कुछ आपकी मदद कर सकता है तो वो है शवासन। यह आपके लिए किस तरह मददगार है और इसकी विधि क्या है इसके लिए विस्तार से जानते है Savasana in Hindi.

Savasana in Hindi: जाने विधि, लाभ और सावधानियां

Savasana in Hindi

शवासन शब्द दो शब्दो के मैल से बना है शव+ आसान। इस आसन में हम अपने शरीर को शव के समान स्थिर बना लेते है इसलिए ही इसे शवासन कहा जाता है। यह आसन को करने से सारी चिंताए ख़तम हो जाती है जिससे मानसिक शांति पहुचती है। इससे शरीर में नयी स्फूर्ति आती है। उच्च रक्तचाप के मरीज़ो को तो यह ज़रूर करना चाहिए। इसे और भी कई नामो से जाना जाता है जैसे शवासन और Corpse Pose.

शवासन स्टेप्स: जानिए इसकी विधि

  • शवासन योगा करने के लिए एक समतल जगह पर दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाए।
  • अपने पैरो को एकदम चिपका कर ना रखे, दोनो पैरो के बीच कम से कम डेड फीट की दूरी रखे।
  • हाथो को भी शरीर से दूर फैला के रखे। जैसा की चित्रा में बताया गया है।
  • आपको अपना सर एकदम सीधा रखना है, आप चाहे तो सर के नीचे एक पतला तकिया रख सकते है।
  • अपनी आँखे बंद करे और शरीर को एकदम ढीला छोड़ दे। इस वक्त आपका शरीर एकदम आराम दायक स्तिथि में होना चाहिए।
  • ध्यान सांसो पर लगाए। गहरी सासे ले और छोड़े। सास छोड़ते वक्त ऐसा सोचे की आपके शरीर के सभी अंग रिलॅक्स हो रहे है।
  • इस वक्त अपने मन में कोई भी विचार ना आने दे। यदि विचार आ भी जाए तो उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दे, ताकि आपके मन से यह विचार निकल जाएगा।

नोट: इसे देखकर ऐसा लगता है की यह आसन को करना बहुत आसान है। लेकिन हक़ीकत में शवासन करना थोडा मुश्किल है, ख़ासकर उन लोगो के लिए जिनका मन विचलित रहता है। इसमे आपको शरीर को बिल्कुल भी हिलाना नही होता है। साथ ही साथ मन में कोई भी विचारो को नही आने देना होता है जो की थोडा मुश्किल है।

Savasana Yoga Benefits: जाने इसके फायदे

  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की इससे आपके दिमाग़ से चिंता और तनाव दूर होता है।
  • यह ना केवल मानसिक बल्कि शारीरिक तनाव को भी दूर करने में मददगार है।
  • जिन लोगो को लगता है की उनका दिमाग़ बहुत कमजोर है उन्हे इसे ज़रूर करना चाहिए। यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढाता है।
  • उच्च रक्तचाप के रोगियो के लिए तो यह बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद है।
  • जिन लोगो को नींद ना आने की समस्या है उन्हे इसे करने से फायदा मिलता है।
  • आत्मविश्वास बढाने, स्म्रति शक्ति बढाने आदि के लिए इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए।
  • इससे रक्त संचार सुधरता है और हृदय रोगो के होने की संभावना कम होती है।
  • मधुमेह के रोगियो को इस आसना को करने से लाभ मिलता है।
  • इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। यह मनोवीकार में भी फायदेमंद है।

उपर आपने जाना Savasana in Hindi. इस आसन की खास बात यह है की इसे कोई भी कर सकता है, किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। यदि आपको पीठ के बाल लाइन में परेशानी होती है या फिर पीठ में चोट लगी है तो इसे करने से पहले एक बार आप अपने डॉक्टर से राय ज़रूर ले ले।

Loading...

You may also like...