Sex Problems in Females: महिलाओं को होने वाली मुख्य सेक्स समस्याएं

पूरी दुनिया के लोगों में आजकल तनाव जिंदगी का एक अहम हिस्‍सा जैसा बन गया है। दुनिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है जिसके कारण दुनिया के साथ ताल मिलाने के लिए लोग अपने आप को मशीन की तरह तपा रहे हैं। इसी कारण उन्हें तनाव जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

इसी तनाव से भी लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की बीमारियों का भी हमला लोगों को झेलना पड़ता है और इन बीमारियों में सेक्‍स से जुड़ी समस्‍याएं भी अहम् होती हैं। सेक्स समस्याओं के कारण लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं को लोग किसी को बताने में भी झिझकते हैं और इस कारण ये समस्याएं बढ़ती चली जाती है।

सेक्स समस्याओं को आजकल महिलाओं में भी बहुत ज्यादा देखा जाने लगा है। महिलाओं के मध्य हुए एक सर्वेक्षण में करीब 43 प्रतिशत महिलाओं को किसी ना किसी प्रकार की सेक्स संबंधित समस्या पाई गई। इससे पता चलता है की विश्व की लगभग आधी महिलायें सेक्स संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं।

इन सेक्स समस्याओं के होने का मुख्य कारण लोगों के बीच जागरूकता की कमी होना माना जाता है। इन मामलों में ज्यादातर लोग समय रहते किसी डॉक्‍टर से अपनी जांच नहीं करवाते हैं और एक समय ऐसा आता है जब समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आज इस लेख में हम जानेंगे महिलाओं को होने वाली कुछ सामान्य सेक्स समस्याओं के बारे में। पढ़े Sex Problems in Females.

Sex Problems in Females: जाने महिलाओं को होने वाली कुछ मुख्य सेक्स समस्याएं

Sex Problems in Females

वैसे तो सेक्स समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं पर आमतौर पर ऐसा देखा जाता है की शादी के बाद से महिलाओं को ये समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है। शादी के बाद महिलायें बहुत सारी भावनात्मक तथा शारीरिक बदलावों से गुजरती हैं । ऐसे वक़्त में अक्सर वे अपनी सेहत और स्वास्थ्य की उपेक्षा करती हैं। अपनी सेक्स से जुड़ी समस्याओं को भी जानबूझ कर हर बार टाल देती हैं और जब कुछ समय बाद समस्या बढ़ती हैं तब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानते हैं कुछ मुख्य Women Problems.

सेक्स इच्छाओं में कमी आ जाना

  • महिलाओं में यौन संबंधित शिकायतों में यौनेच्छा में कमी आ जाने की शिकायत मुख्य मानी जाती है। कई महिलाओं के साथ ऐसा देखने को मिलता है की उन्हें सेक्स सम्बन्ध बनाने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं रह जाती है।
  • उनकी सेक्स सम्बन्ध बनाने से जुड़ी भावना एकदम से खत्म हो चुकी होती है। ये महिलाओं में होने वाली एक गंभीर सेक्स समस्या मानी जाती है।
  • ऐसा देखा गया है की ज़्यादातर बार ये समस्या मेनोपोज के होने बाद देखने को मिलती है। पर कुछ महिलाओं में सेक्स के प्रति अनिच्छा की समस्या मेनोपोज से पहले भी देखने को मिल जाती है।
  • महिलाओं के परिवेश में ऐसा पाया गया है की एक अच्छे स्वास्थ्य की महिला की सेक्स लाइफ एक खराब स्वास्थ्य वाली महिला के मुकाबले में सिर्फ़ 3 से 4 साल तक बढ़ जाता है।

ल्‍यूकोरिया की बीमारी

  • ल्‍यूकोरिया की बीमारी को महिलाओं की सेक्स से संबंधित एक आम समस्या के तौर पर जाना जाता है। इस बीमारी को श्वेत प्रदर के नाम से भी जाना जाता है।
  • इसके अलावा भी कुछ लोग ल्यूकोरिया को सफेद पानी, व्हाइट लिक्विड और व्हाइट डिस्चार्ज आदि नामों से भी जानते हैं।
  • इस बीमारी के हो जाने पर महिलाओं के योनि मार्ग से सफेद, चिपचिपा तथा गाढ़ा तरल पदार्थ बाहर निकलने लग जाता है।
  • ल्यूकोरिया हो जाने पर महिलाओं के बॉडी में संक्रमण की आशंका भी बढ़ जाती है। आमतौर पर देखा जाता है की ये समस्या शादी-शुदा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है पर ये बीमारी युवावस्था में और किशोरावस्था में भी हो सकती है।

युटेरस से जुड़ी समस्या

  • Ladies Problem के अंतर्गत आने वाली इन सेक्स समस्याओं में युरेटस अर्थात गर्भाशय की समस्या को भी एक बड़ी समस्या माना जाता है।
  • कई बार ऐसा देखा गया है की महिलाओं द्वारा प्यूबिक हेयर्स की अच्छे से सफाई नहीं की जाती है। इस कारण से महिलाओं के प्यूबिक हेयर्स में जन्म लेने वाले कीटाणु योनि के रास्ते से शरीर के भीतर प्रवेश करते हैं और गर्भाशय से जुड़े परेशानियों को जन्म देते हैं।
  • इसीलिए यौन अंगों की सफाई को बेहद जरूरी माना जाता है।

हार्मोनल बदलाव से उत्पन्न समस्याएं

  • जब महिलाओं की माहवारी का शुरुआत होता है तब उनमें कई हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं के बॉडी में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं।
  • बॉडी में होने वाले ये बदलाव उस वक़्त बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं जब महिलाएं अपने पार्टनर के साथ सेक्स सम्बन्ध बनाने का प्रयास करती हैं।
  • महिलाओं में शारीरिक बदलाव सेक्स करते वक़्त गर्भधारण से बचने के लिये जाने वाले गर्भनिरोधक गोलियों के नियमित सेवन के कारण भी देखने को मिलते हैं ।
  • महिलाओं के अंदर में पुरूषों की तुलना में सेक्स संबंधित समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है।
  • कभी कभी इन स्थितियों में सेक्स सम्बन्ध बनाने के तुरंत बाद भी सेक्स समस्याएं होने लग जाती हैं साथ हीं सेक्स के दौरान भी परेशानी उत्पन्न हो जायेगी।

वेजाइनल इचिंग

  • महिलाओं को वेजाइनल इचिंग अर्थात योनि में खुजली कई अलग अलग कारणों से हो सकते हैं ।
  • ये खुजली इन्फेक्शन यानी संक्रमण के कारण हो सकता है या फिर ठीक से योनि की साफ़ सफाई न हो पाने की वजह से भी हो सकता है।
  • कभी कभी ये समस्या रोजाना कब्ज रहने की वजह से और संभोग करने वाले आपके पार्टनर के यौनांगों से होने वाले संक्रमण के कारण भी हो सकती है
  • रक्त विकार हो जाने पर भी योनि में खुजली की समस्या देखने को मिलती है ।

इस लेख में आज आपने पढ़ा महिलाओं को होने वाली कुछ सेक्स समस्याओं के बारे में जिनसे बहुत सारी महिलायें आजकल परेशान रहती हैं। लेख में आपने जाना इस सभी बीमारीओं के होने की वजहें। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो इन सभी समस्याओं का निदान जल्द करें और इन बीमारियों से जल्द छुटकारा पाएं।

Loading...

You may also like...