Shraddha Kapoor Beauty Secrets: फैशन से लेकर फिटनेस तक

हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है खासकर यंग जनरेशन की लड़किया| लेकिन पहले लड़कियों का क्रेज खुद को अपने हिसाब से तैयार करने का था पर आजकल मामला थोड़ा अलग है|

आजकल की लड़किया फिल्म की एक्ट्रेस की तरह सुन्दर दिखना चाहती है| उनके जैसे लगने के लिए वे एक्ट्रेसेस के बारे में और जानना चाहती है| इसलिए आज हम आपके लिए लाये है सबके दिलो पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रद्धा कपूर की ब्यूटी का राज।

श्रद्धा कपूर इस यंग पीढ़ी में नई स्टाइल आइकन कही जाती है| श्रद्धा अपने ब्यूटी टिप्स के पीछे का राज खुद में विश्वाश रखना बताती है| इसके अलावा श्रद्धा का कहना है की वे खुद को खूबसूरत बनाये रखने के लिए हेल्दी डाइट और पॉजिटिव एटीट्यूड का सहारा लेती है।

इसके साथ श्रद्धा का यह भी मानना है की स्किन की केयर करने से आपकी सुंदरता निखरी है| अब बात श्रद्धा की है तो कुछ लफ्ज़ो में तो ख़तम नहीं होगी| इसलिए चले विस्तार से जानते है Shraddha Kapoor Beauty Secrets के बारे में|

Shraddha Kapoor Beauty Secrets: श्रद्धा की खूबसूरती का राज 

Shraddha Kapoor Beauty Secrets

स्किन केयर

  • श्रद्धा का कहना है की उन्हें शूटिंग के लिए रात दिन ट्रेवल करना पड़ता है। तो ऐसे समय में स्किन का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है।
  • इसलिए श्रद्धा खूब पानी पीती है। क्यूंकि पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और त्वचा में चमक आती है|
  • इसके अलावा यह चेहरे को साफ़ रखने के लिए बार बार धोती है। तथा त्वचा पर मॉइस्चराइजर भी लगाती है। जिससे की त्वचा की नमी बरक़रार रहे|
  • इसके अलावा वो स्ट्रॉबेरी युक्त क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करती है|
  • इसके अलावा वो सनस्क्रीन लगाना भी नहीं भूलती है|

हेयर केयर

  • बालो को स्वस्थ रखने के लिए हेल्थी फ़ूड जरुरी है| इसलिए श्रध्दा अपनी डाइट के विशेष ध्यान रखती है।
  • डाइट के अलावा बाल खूबसूरत बने रहे इसलिए वो नरिशिंग हेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है।
  • इसके अलावा यह आशिकी २ गर्ल बालों के लिए होममेड पैक्स भी इस्तेमाल करती है जिसमे वह गुड़हर और एलो वेरा पैक प्रेफर करती है।
  • श्रद्धा ने यह हेयर पैक बनाने का तरीका भी हमारे साथ शेयर किया है|
  • इसके लिए एलोवेरा,गुड़हर की पत्तियां और दही ले ले। फिर एलोवेरा जूस या जेल को गुड़हर की पत्तियों के साथ मिक्स करके उसमे दही मिला ले।
  • इसे बालों में पैक की तरह लगा ले| 20 मिनट तक लगा रहने दे, फिर पानी से बालों को धो ले।
  • यह आपके बालों को सॉफ्ट, स्मूथ और चमकदार बना देता हैI वो वीक में 2 बार बालों में आयल भी लगाती है। बालों को घुंघराले होने से बचने के लिए सीरम भी लगाती है।

मेकअप

  • लेक्मे की ब्रैंड एम्बेसेडर श्रद्धा आँखों को काजल से हाइलाइट करती है और लिप्स पर ग्लॉस जरूर लगाती है।
  • उनका कहना है की मेकअप बेहद सिंपल, सोवर और क्लासी होना चाहिए और मेकअप ऐसा होना चाहिए जो अपने बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट कर सके
  • श्रद्धा का कहना है की में हमेशा ध्यान रखती हु की मेकअप के बाद मेरी स्किन टोन ईवन और ब्राइट दिखाई दे।

डाइट प्लान

  • हमारे अच्छे दिखने में डाइट बहुत अहम् भूमिका निभाती है| इसलिए श्रद्धा भी अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखती है|
  • श्रद्धा बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां खाती है। और ज्यादा तर फास्ट फूड अवॉयड करती है|
  • श्रद्धा बहुत सारा पानी पीती है। क्यूंकि इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और प्रॉपर डाइजेशन होता है|
  • अपने वेट को मेन्टेन करने के लिए और स्किन को अच्छा रखने के लिए वो जितना हो सके वो जंक फ़ूड और वसा युक्त खाने से दूर रहती है।
  • वह जानती है की फाइबर युक्त भोजन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसलिए इसे खुद के खाने शामिल करती है।
  • वह शाकाहारी भोजन पसंद करती है जिसमे ज्यादा प्रोटीन हो। वह 6 or 7 pm से पहले खाना खा लेती है।
  • खुद को मेन्टेन करने के लिए उन्होंने अपने फेवरेट फ़ूड भी छोड़ दिए है। श्रद्धा अपने आहार में स्ट्रॉबेरी और आलू भी लेती है।

आइये नजर डालते है श्रद्धा के डेली मील पर:-   

वह ब्रेकफ़ास्ट में पोहा, उपमा, एग वाइट आमलेट और अंडे की भुर्जी लेती है। लंच में वह हरी सब्जियां, दाल और कुछ चपाती खाती है। डिनर में दाल और ग्रिल्ड फिश और फिश करी खाती है और साथ ही साथ वीट ब्रेड और  ब्राउन राइस  लेती है। इसके अलावा वो दिन में कई बार पानी पीती है और एक मुट्ठी भर स्नैक्स हर 2 घंटे में लेती रहती है।

एक्सरसाइज

  • शुरवात में श्रद्धा कोई वर्कआउट और डाइट प्लान नहीं करती थी। लेकिन फिटनेस के लिए अब यह इन बातो को अपनाने लगी है|
  • श्रद्धा वॉलीबॉल और बास्केट बॉल खेलती है| इसके अलावा इसे दौड़ना पसंद है। जब भी श्रद्धा को समय मिलता है वो स्कूबा डाइविंग भी करती है।
  • उनकी इसी एथलेटिक बॉडी के कारण लोग उन्हें पसंद करते है। जब उनके फैन फॉलोविंग बढ़ने लगे तो उन्होंने वर्कआउट और डाइट पर और फोकस किया।
  • अब श्रध्दा जिम में कार्डिओ वर्कऑउट्स, इंटरवल ट्रेनिंग और स्ट्रेंग्थ ट्रेनिंग करती है वह एक वीक में  4 से 5 बार जिम जाती है।
  • इसके अलावा डांसिंग भी श्रद्धा की एक्सरसाइज का एक पार्ट है|

इसके अलावा श्रद्धा को ट्रेंडी दिखाने यह चीज़े मदद करती है:-

स्टाइलिश और कम्फर्टेबल शूज: श्रद्धा बताती है की वो शूज  के लिए इतनी चूजी नहीं है। बस शूज कम्फर्टेबल होने चाहिए। इसलिए वह थोड़ा सा भी स्टाइल बट जिसमे कम्फर्ट हो पहन लेती है।

बैग्स: शिनैल बैग्स श्रद्धा के फेवरेट बैग्स है।

फ्रेग्रेन्स: श्रद्धा को अर्मनी कोड, पसंद है। उसने काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल किया था। अब वह Chanel इस्तेमाल करती है|

श्रद्धा को पार्लर में ज्यादा टाइम देना अच्छा नहीं लगता है। उन्हें ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है| वह अपने ट्रेवल ब्यूटी किट में सिर्फ शैम्पू, कंडीशनर, हीटप्रोटेक्शन स्प्रे ,शावर जेल, टूथब्रश, लेंस  सलूशन, मेकअप रिमूवर रखती है|

श्रद्धा हर दिन 8 घंटे की नींद लेती है। वो मानती है की इससे उठने के बाद फ्रेश फील करते है। श्रद्धा बोलती है की अगर आपको फिट रहना है तो खाना स्किप नहीं करना चाहिए। अपने समय अनुसार खाना खा लेना चाहिए। तो अब तो आप जान ही गए होंगे की Shraddha Kapoor Beauty Secrets क्या है|

Loading...

You may also like...