सिर्फ फायदे ही नहीं एक्यूप्रेशर के नुकसान की भी जानकारी है जरुरी

आपने अपनी दैनिक दिनचर्या में एक्यूप्रेशर का नाम कई बार सुना होगा। कहा जाता है की यह आपकी सामान्य से लेकर गंभीर समस्याओ को भी दूर कर सकता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने से लेकर, आपके दिल का भी ख़याल रखता है।

हमारे शरीर पर मौजूद कुछ बिंदुओ में रोगो का निदान करने की क्षमता होती है। यदि इन बिंदुओ पर दबाव डाला जाए, तो कई रोग दूर हो जाते है। एक्यूप्रेशर इसी तरह की एक चिकित्सा है जिसमे खास बिंदुओ को दबाकर, रोगो का इलाज किया जाता है।

लेकिन इन सब के बावजूद भी इसे दवाओ का वैकल्पिक नही माना गया है। आख़िर ऐसा क्यो है? क्या इसके दुष्परिणाम, फायदों से ज़्यादा है। इस बात की पुष्टि यदि आप जानना चाहते है तो नीचे पढ़िए Side Effect of Acupressure.
 

जानिए एक्यूप्रेशर के नुकसान – Side Effect of Acupressure

 
Side Effect of Acupressure
 

ग़लत प्रभाव भी पढ़ सकते है

दवाओ के मुकाबले में एक्यूप्रेशर थोडा हल्का होता है। आप इसे यह सोचकर मत लेना की इसका थोडा भी साइड इफ़ेक्ट नही होता है। उदाहरण के लिए यदि आपको गठिया है तो आप एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल सफलतापूर्वक कर सकते है। लेकिन कुछ मामलो में यह समस्या को बढ़ा देते है।
 

गर्भपात की संभावना

गर्भावस्था के दौरान, एक्यूप्रेशर के ज़रिए उपचार करने से गर्भपात होने की संभावना भी रहती है। गर्भावस्था के दौरान प्रेशर पाइंट्सको दबाना, मा और बच्चे दोनो के लिए ख़तरनाक हो सकता है। इसलिए यदि आप गर्भवती है तो अपनी और अपने भ्रूण की सुरक्षा के लिए, इसे ना करवाए।
 

 

मालिश की तुलना में ज़्यादा फायदे नही देता

हम आपको बता दे की सामान्य रूप से मालिश करने की तुलना में एक्यूप्रेशर अधिक प्रभावी नही है। दोनो चीज़े ही आपकी मांसपेशियों को आराम दिलाने, रक्त प्रवाह को बढ़ाने और तनाव से निजात दिलाने में मदद करती है।
 

सबको नही मिल पाता फायदा

कुछ लोगो को इसका फायदा नही होता है। क्योकि किसी किसी में सही एक्यू पॉइंट्स की पहचान नही हो पाती है। जिससे उपचार करने का कोई फायदा नही मिल पता है।
 

सभी रोगो के लिए प्रभावी नही है

एक्यूप्रेशर सभी तरह के रोगो की चिकित्सा नही कर पता है। आपको अपने हृदय, गुर्दे, मस्तिष्क, जिगर इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण अंगो से संबंधित बीमारियो के लिए इसका उपचार मदद नही करता है।

यह बहुत ही ज़्यादा लिमिटेड है जैसे यह पीठ दर्द और सर दर्द दूर करता है। और यह चीज़ तो आप खुद को रिलैक्स करके भी दूर कर सकते है।
 

अन्य नुकसान इन्हे भी जानिए:-

  1. जिन लोगो को हड्डियो में फ्रैक्चर है उन्हे एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल नही करना चाहिए।
  2. एक्यूप्रेशर सर्दी को ठीक नही कर पाता है।
  3. जिन लोगो को दस्त की समस्या या तेज बुखार है उन्हे एक्यूप्रेशर की चिकित्सा नही करवाना चाहिए।
  4. ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियो के लिए एक्यूप्रेशर सही विकल्प नही है।

 
उपर आपने जाना एक्यूप्रेशर के नुकसान के बारे में| एक्यूप्रेशर को लेकर कोई भी साइंटिफिक तथ्य मौजूद नही है। लेकिन फिर भी कुछ परिस्थितियों में इसने सफलता पूर्वक इलाज किया है। यह आपकी बॉडी को रिलैक्स करता है, रक्तचाप को संतुलित करता है। लेकिन इसके साइड इफ़ेक्ट है।

पर यह साइड इफ़ेक्ट बहुत ना के बराबर है। और हर किसी के लिए नही है। इसलिए आप चाहे तो इसका इस्तेमाल कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ को दूर करने के लिए कर सकते है, लेकिन सिर्फ़ स्पेशलिस्ट पर ही भरोसा करे।

Loading...

You may also like...