Side Effects of Lemon Water: सुबह सुबह नींबू पानी पी कर आप कर रहे है बड़ी गलती

रोज सुबह निम्बू पानी पीने से वजन कम होता है ऐसा आप प्राचीन काल से सुनते आ रहे होंगे और बहुत सारे लोग इसे अपने जीवन में फॉलो भी करते होंगे। ऐसे लोगों की संख्या हजारों में होगी जो रोजाना अपने सुबह की शुरुआत नींबू पानी का सेवन कर के करते हैं।

यह बात 100 प्रतिशत सही है की यदि रोज सुबह आप नींबू पानी पीते है तो इससे आपका वजन कम होने लगता है, लेकिन क्या आप जानते है की इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और इसका परिणाम कभी कभी घातक भी हो सकता है।

आपको बता दे की करीना कपूर की डाइटिशियन रुजाता दिवेकर ने इस बारे में बहुत सारी जानकारी दी है। उनका कहना है की सुबह सुबह सबसे पहले कोई भी एसिडिक पदार्थ जैसे की नींबू पानी आदि नहीं लेना चाहिए।

नींबू का नेचर एसिडिक होता है, इसलिए यदि रोज सुबह खाली पेट आप इसका सेवन करते है और यदि आपका स्टमक बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आपको इससे कुछ हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। तो चलिए जानते है Side Effects of Lemon Water और हमें सुबह के वक्त नींबू पानी क्यों नहीं लेना चाहिए इस बारे में।

Side Effects of Lemon Water: खाली पेट नींबू पानी के सेवन से होते हैं क्या नुकसान?

Side Effects of Lemon Water

पानी की कमी

  • जैसा की हम सभी जानते है की नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड होता है।
  • एस्कॉर्बिक एसिड में डाइलूशन के गुण होते है, जिससे आपकी किडनी में यूरिन का बनना बढ़ जाता है।
  • इससे आपको बार बार यूरिन आती है और आपके शरीर से पूरा सोडियम ख़तम हो जाता है।
  • इसके चलते आपको पानी की कमी यानी की डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

पेट का खराब होना

  • बहुत से लोग वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीते है।
  • लेकिन यदि आप जल्द वजन कम करने के लिए इसकी अधिक मात्रा में सेवन करने लगते है तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।
  • यह सच है की इसे पीने से आपका डाइजेशन सिस्टम सुधरता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • लेकिन यदि आप इसे अधिक मात्रा में ले रहे है तो इससे श्लेष्मा झिल्ली पर असर पड़ता है जिससे की पेट खराब हो जाता है।

अल्सर का ठीक न होना

  • अल्सर शरीर में मौजूद खुले घाव हैं यह श्लेष्मा झिल्ली में दरार के कारण होते हैं, और आसानी से ठीक भी नहीं होते है।
  • कोई भी अम्लीय चीज़ अल्सर को और बढ़ाने और जलाने के पीछे ज़िम्मेदार होती है।
  • जहाँ भी आपका अल्सर मौजूद है उस विशेष स्थान पर एसिड और अब्सॉर्ब होता है।
  • इसलिए नींबू पानी पीना पेट के अल्सर को बढ़ा सकता है और अल्सर को ठीक होने से रोक सकता है।
  • अल्सर के लिए घरेलू उपचार आप यहाँ जान सकते है।

हर्ट बर्न की समस्या

  • नींबू पानी से आपको हर्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
  • यदि आप पहले से ही इससे पीड़ित हैं, तो नींबू पानी पीना आपके लिए बहुत ख़राब है।
  • इसके लेने पर आपको सीने में जलन और गंभीर दर्द भी होता है।

दांतो में परेशानी

  • निम्बू पानी के अधिक सेवन से घंटों तक आपको दातों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । इसके सेवन से दांतो को ठंडा-गरम लगने लगता है क्योंकि निम्बू में सिट्रस एसिड पाया जाता है।
  • जब यह दांतो के संपर्क में आता है तो दांत संवेदनशील हो जाते है और परेशानी आने लगती है। इसलिए इससे बचने के लिए आप स्ट्रॉ की मदद ले सकते है इससे दांत डायरेक्ट संपर्क में नहीं आ पाते है।

किडनी स्‍टोन की समस्या

  • निम्बू पानी के सेवन से किडनी की परेशानी भी हो सकती है। कई लोग निम्बू पानी के अधिक सेवन से इस प्रकार की समस्या से ग्रसित हो जाते है।
  • निम्बू में एसिडिक लेवल के अतिरिक्त ऑक्‍सलेट भी पाए जाते हैं जो की पित्ताशय की थैली और गुर्दे की समस्या उत्पन्न करते है।
  • निम्बू का ज्यादा सेवन करने से गॉलस्‍टोन और किडनी स्टोन भी हो जाता है।

गैस की समस्या

  • अधिक निम्बू पानी के सेवन से एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है। इसलिए इसका सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है क्योंकि इसका असर आपके पाचन तंत्र पर भी पड़ता है।
  • जब भी निम्बू पानी का सेवन करे तो सिमित मात्रा में ही करे ताकि आपको उसके फायदे मिल सके।

हड्डियों में कमजोरी

  • हड्डियाँ मजबूत होने पर ही हम सही ढंग से कार्य कर पाते है।
  • यदि आप निम्बू पानी का सेवन अधिक मात्रा में करते है तो इससे हड्डियाँ कमजोर होने लगती है क्योंकि निम्बू में अम्लीयता पायी जाती है।
  • इसलिए जब भी आपको हड्डियों की परेशानी हो तो उसके लिए निम्बू के सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रुर संपर्क करे।

कुछ बरतने योग्य सावधानियां

  • जब भी आप निम्बू पानी का सेवन कर रहे हों और इसके कारण आपको किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट हो रहा है तो निम्बू पानी का सेवन बंद कर देना चाहिए।
  • यदि आपको कोई बीमारी है और आप उसकी दवा ले रहे है तो आपको निम्बू पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रुर सलाह लेनी चाहिए।
  • यदि आप विटामिन सी के लिए निम्बू पानी पी रहे है तो इसकी बहुत कम मात्रा लेनी चाहिए।
  • जिन लोगो को मुंहासों की समस्या है उन्हें भी निम्बू पानी के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह दाग धब्बो को उत्पन्न करता है। साथ ही यह मुहांसो में से रक्त निकालने में मदद करता है इसलिए मुंहासे वाले लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो निम्बू का सेवन ना करे। यह आपकी इस समस्या को अधिक बढ़ा सकता है।

किस समय करे निम्बू पानी का उपयोग

  • निम्बू पानी का सही उपयोग सुबह के समय करना चाहिए। तभी यह फ़ायदेमंद होता है।
  • लेकिन हमेशा इस बात का भी ध्यान रखे की जब भी आप इसका उपयोग करे तो इसकी सिमित मात्रा ही ले।
  • अधिक मात्रा लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सुबह उठने के बाद आपको सादा पानी पीना चाहिए और खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में निम्बू ले सकते है।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की किसी भी चीज की मात्रा ज्यादा लेने से वह फ़ायदेमंद नहीं रहती है बल्कि उससे आपको नुकसान हो सकता है। तो यदि आप सोच रहे होंगे की निम्बू पानी का ज्यादा सेवन करके वजन को जल्दी कम किया जा सकता है तो इस लेख को ज़रुर एक बार ध्यान से पढ़े।

Loading...

You may also like...