Side Effects of Overeating: ज्यादा खाना खाने से होते हैं ये नुकसान

आपके आस पास ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अपने शारीरिक फिटनेस का बहुत ध्यान रखते है| यदि आपने गौर किया हो, या नहीं किया हो तो आप उनसे पूछ सकते है|

वे लोग अपनी फिटनेस को बरक़रार रखने के लिए व्यायाम के साथ साथ अपने खानपान पर भी बहुत ध्यान देते है| आपको बतादे की फिट रहने का आपकी ईटिंग हैबिट से सीधा संबंध होता है|

इसका मतलब यह नहीं की स्वस्थ रहने के लिए आपको खाना छोड़ना पड़ेगा, लेकिन हां आपको अपने ज्यादा खाने की आदत को सुधारना पड़ेगा| बहुत ज्यादा खाने से बॉडी फैट काफी तेजी से बढ़ता है। जिससे मोटापा को निमंत्रण मिलता है। ओवरईटिंग आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

जो लोग रोज रोज ओवर ईटिंग करते है उन्हें मोटापे के अलावा और भी कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है| आइये जानते है Side Effects of Overeating.

Side Effects of Overeating: मोटापा और दिल की बीमारियां बढ़ाये

Side Effects of Overeating

आप सुस्त हो जाते है

  • आपने खुद ही नोटिस किया होगा की ज्यादा खाने के बाद आपको थकान महसूस होती है, और केवल लेटने का मन करता है।
  • दरहसल ऐसा होने पर आंत मस्तिष्क को सिग्नल भेजती है कि आपके शरीर को आराम की आवयश्कता है|
  • इससे आपके शरीर में ब्लड इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है और आपको सुस्ती महसूस होने लगती है|

कैंसर होने की संभावना बढ़ाये

  • ज्यादा खाने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने लगती है|
  • इससे बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले हॉर्मोन में बढ़ोतरी होती है जो की कैंसर की संभावना को बढाती है|

दिल के लिए नुकसानदायक

  • जब आप पेट भरने के बाद भी खाते रहते है तो इससे आपके दिमाग को बहुत ज्यादा सिग्नल मिलने लगते है|
  • और यह सिग्नल तब तक बंद नहीं होते जब तक आप खाना रोक न दें।
  • इसी दौरान दिल तक भी एक सिग्नल पहुँचता है जो पेट तक ब्लड फ्लो बढ़ाने का निर्देश देता है, ताकी खाना हज़म हो सके।
  • इससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है, मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है|
  • इसके चलते आपके शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और आपको चक्कर भी आ सकते है|

उच्च रक्तचाप बढ़ता है

  • ज्यादा खाने से रक्त धमनियां संकरी हो जाती है|
  • ऐसा होने पर आपके ह्रदय पर ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा दबाव पढ़ने लगता है, इससे उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ती है|
  • इसके अलावा ज्यादा खाने से रक्त धमनियों में कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है और यह ब्लॉक हो जाती है|
  • धमनियों के ब्लॉक होने पर आपके ह्रदय तक अच्छे से ऑक्सीजन और रक्त नहीं पहुंच पाता|
  • इन दोनों की आपूर्ति से ह्रदय रोग होने की सम्भावनाये बढ़ जाती है|

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित मात्रा में खाना खाये और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आप फिट रहते है और शरीर की बीमारियों से भी रक्षा होती है|

Loading...

You may also like...