रस्सी कूदने के फायदे – बिना जिम जाये फिटनेस पाने के लिए

रस्सी कूदना या स्किपिंग रोप के बारे में आप बचपन से सुनते और देखते आ रहे है, क्योंकि बचपन में यह अधिकतर लोगो का पसंदीदा खेल होता था। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आप इसे किसी भी उम्र में खेल सकते है, क्योंकि यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है।

इसके लिए आपको कही बाहर जाने की भी ज़रूरत नही पड़ेगी, आप इसे घर पर भी कर सकती है। अधिकतर लोग पेट की चर्बी से परेशान होते है और इसे घटाने के लिए नये-नये तरीके आजमाते है| क्योंकि पेट पर जमी चर्बी से व्यक्ति का पूरा लुक ख़राब हो जाता है।

अगर आप चाहते है की खेल-खेल में आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाए तो आप रस्सी कूदे। यह ना सिर्फ़ चर्बी कम करने में सहायक है बल्कि इसके कई और भी फायदे है, जिनसे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। आइए जाने Skipping Rope Benefits in Hindi.

Skipping Rope Benefits in Hindi: स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी

Skipping Rope Benefits in Hindi

आपने देखा होगा की घर के काम-काज की वजह से महिलाए अपने शरीर पर बिल्कुल ध्यान नही दे पाती है, उन स्त्रियो के लिए भी रस्सी कूदना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आइये रस्सी कूदने के फायदे को विस्तार से जाने|

हृदय दर को बड़ाने में सहायक

रस्सी कूदना कार्डियो एक्सरसाइज के अन्तर्गत आती है। जो हृदय की दर यानी हार्ट बीट को बढ़ाने में सहायक होती है। आपके रक्त को साफ़ करने का काम हृदय का होता है तथा साफ खून धमनियो और नसों के द्वारा पूरे शरीर में पहुचता है।

  • इसे कूदने से आपके शरीर के काम करने की क्षमता याने की स्टैमिना बढ़ता है|
  • जब आप रस्सी कूदते है तो हृदय गति बदती है जिससे हृदय तेज़ी से कार्य करता है|
  • आपको सांस लेने में समस्या आती है तो रस्सी कूदने से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

 

पूरे शरीर के व्यायाम में सहायक

यदि आप शरीर के सारे हिस्सो की अलग अलग एक्सर्साइज़ नही करना चाहते तो रस्सी कूदे, क्योंकि रस्सी कूदने से पूरे शरीर का एक साथ व्यायाम हो जाता है। इसे कूदते समय शरीर के सारे अंग एक साथ काम करते है। जैसे कूदते समय आपके हाथ, पैर, पेट गर्दन हर एक अंग बाउन्स होता है।

  • इससे आपके पेट और जाँघो की अतिरिकत चर्बी धीरे-धीरे ख़त्म होने लगती है।
  • यदि आप लंबे समय तक रस्सी कूदते है तो आपका कद बदता है।
  • हाथ पैर की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ शरीर टोंड होता है।

 

बोन-डेंसिटी से दिलाए निजात

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो हड्डियो को कमजोर कर उनके जोड़ो में दर्द पैदा करती है। कई लोगो में 35 की उमरा के बाद हड्डिया कमजोर हो जाती है तथा कई महिलाओ में मासिक धर्म के बाद भी हड्डिया कमजोर होने लगती है।

  • रस्सी कूदने से हड्डिया मजबूत होती है और आपको ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी नही होती है।
  • रस्सी कूदने से गर्दन के दर्द में राहत मिलती है और शरीर मजबूत भी बनता है।

 

वजन घटाने में सहायक

स्किपिंग रोप से आपके शरीर की चर्बी जल्दी जल्दी घाट जाती है। यदि आप 30 मिनिट लगातार रस्सी कूदते करते है तो आपकी 300 कैलोरी बर्न होती है तथा आप 1 हफ्ते में 1 पौंड कैलोरी कम कर सकते है। जब आप 30 मिनिट रस्सी कूदते है तो आपके आहार में 400 कैलोरी की मात्रा कम होना चाहिए।

  • रस्सी कूदना आपके जॉगिंग करने या दौड़ने के बराबर होता है।
  • रस्सी कूदने से आपके गुठने और पंजो में कोई परेशानी नही होती है।
  • इसके द्वारा आप जल्दी जल्दी कैलोरी कम करते है जिससे वजन कम होने लगता है।

 

त्वचा में चमक लाए

यदि आप प्राकृतिक रूप से त्वचा में निखार लाना चाहती है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि रस्सी कूदने से पूरे शरीर में रक्त संचार बदता है जिससे त्वचा की समस्या दूर हो जाती है और आपका फेस ग्लो करता है।

  • रस्सी कूदने से बहुत पसीना भी आता है जिससे त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते है।
  • इसके अलावा आपके चेहरे से धाग धब्बे और झाइया हट जाती है तथा त्वचा में कसावट आती है।
  • पसीने के द्वारा आपके शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है और एक्ने से निजात मिलता है।

 

जाने कुछ अन्य फायदे:-

  • आपका शरीर उर्जावान बनता है।
  • आपके फेफड़े मजबूत बनते है।
  • कंधे और भुजाए मजबूत बनती है।
  • यह आप घर पर या बाहर कही भी कर सकते है।
  • रस्सी कूदने से शारीरिक और मानसिक तनाव से निजात मिलता है।

आज आपने जाने Skipping Rope Benefits in Hindi. उपरोक्त दी गई जानकारी के अनुसार रस्सी कूदने से आपका शरीर तंदुरुस्त बना रहेगा और इसे करने में आपको किसी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

Loading...

You may also like...