Sleeping Without a Bra: ब्रा पहन कर सोने से हो सकती है स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां

ब्रा शब्द को सुनते हीं हर किसी के मस्तिष्क में लड़कियों का चेहरा आ जाता है।कई कारणों से लड़कियाँ इसे पहनती हैं, उनमे से कुछ हैं सुरक्षा और प्रेजेंटेबल लगना आदि। लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे की ये गिनती की खूबियों वाला ब्रा असल में लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी परेशानी का सबब भी होता है ।

अगर आप एक लड़की या महिला होंगी तो आप यह खुद समझ जाएंगी कि ब्रा को पहनने के बाद महिलाओं को कितनी सारी परेशानियां होती हैं। ब्रा एक बंधन की तरह दिन भर महिलाओं के बदन पर बंधा रहता है, अगर आप पुरुष हैं तो फर्ज कीजिये की आपके शरीर पर कोई रस्सी दिन भर बंधी हुई है, आप कुछ हीं देर में इस बंधन से मुक्त होने की कोशिश करने लगेंगे। सोचिये महिलाओं को हमेशा इस बंधन के साथ रह कर कैसा लगता होगा।

प्राचीन काल में महिलायें अपने स्तनों पर किसी प्रकार का कपड़ा नहीं पहनती थीं, आज उस ज़माने की बात सुन कर हमें अजीब लग सकता है पर उस जमाने की वैज्ञानिकता अब हमें समझ आती है जब ब्रा पहनने से हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आजकल का जमाना ऐसा हो गया है की हम ब्रा को पहनना बिलकुल से छोड़ तो नहीं सकते हैं पर हम ऐसा तो कर सकते हैं की जब हम घर में फ्री हो तो ब्रा का इस्तेमाल ना करें। हम घर में सोते समय बिना ब्रा के भी सो सकते हैं। बिना ब्रा के रात को सोने से महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों से निजात मिल जाती है और शरीर स्वस्थ भी रहता है। आइये इस लेख में पढ़ते हैं Sleeping Without a Bra के फायदे।

Sleeping Without a Bra: बिना ब्रा के सोना है लाभकारी, पढ़ें इसके फायदे

Sleeping Without a Bra

ब्रा पहन कर सोने से बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, आइये जानते हैं इन समस्याओं से जुड़ी जानकारियाँ।

ब्रा के कारण शरीर को नहीं मिलता है जरूरी ऑक्सीजन

  • रात की नींद अगर अच्छी ना हो तो आपको पूरा दिन इसके कारण परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसलिए रात को शुकून भरी नींद लेने की जरुरत होती है।
  • अगर रात को आप ब्रा पहन कर सोती हैं तो इससे आपको अच्छी नींद कभी नहीं मिल पाएगी।
  • ब्रा आपके शरीर को कस कर रखती है जिससे आपका शरीर फ्री महसूस नहीं करता और एक अच्छी नींद के लिए आपके शरीर का फ्री होना बहुत ज़रूरी होता है।
  • ब्रा आपके शरीर को बाँध देता जिससे आपकी श्वसन क्रिया में समस्याएं आ जाती हैं। श्वसन क्रिया की समस्या के कारण आपके शरीर को अच्छे से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
  • इस कारण से आपके शरीर को ज़रुरी आराम नहीं मिल पता है। रात को ब्रा पहन कर सोने से आपका शरीर अगले दिन के लिए सही तरीके से तैयार नहीं हो पाता है।
  • रात को अच्छी नींद ना आने से इसका दुष्प्रभाव आपके बाल और त्वचा पर भी पड़ता है।

इचिंग की समस्या का बढ़ जाना

  • किसी भी प्रकार का टाइट कपड़ा आपके शरीर के लिए अनकम्फर्टेबल और नुक़सानदेह हीं होता है।
  • अगर बात ब्रा की करें तो ये हर तरह के कपड़े से ज्यादा टाइट होता है।
  • आप अगर सोते समय टाइट ब्रा पहनती हैं तो आपको इससे अनकम्फर्ट फील होने के साथ साथ खुजली या इचिंग की समस्या भी हो सकती है।
  • खुजली की समस्या का कारण टाइट ब्रा का आपकी स्किन से बिलकुल चिपक जाना होता है।
  • ब्रा के रात भर सोने के दौरान स्किन से चिपके रहने से स्किन में जलन तथा खुजली होने लगती है।

त्वचा पर रैशेज के निशान आ जाना

  • ऊपर आपने पढ़ा कैसे ब्रा पहन कर सोने से शरीर में खुजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • खुजली की समस्या होने पर आप अपने शरीर के उन हिस्सों को अपने हाँथ से खुजलाते रहते हैं जिससे आपके शरीर पर रैशेज उत्पन्न हो जाते हैं।
  • ये रैशेज जो लाल लाल चक्क्ते की तरह होते हैं आपकी त्वचा सम्बन्धी समस्यायों को बढ़ा देते हैं।

त्वचा में पिगमेंटेशन की समस्या का उभार जाना

  • पिगमेंटेशन जिसे हिंदी में रंजकता के नाम से भी जाना जाता हैं। इस समस्या में त्वचा पर काले या भूरे रंग के धब्बे उभर आते हैं।
  • हमेशा ब्रा पहन कर रहने वाली महिलाओं के ब्रा से ढके शरीर की त्वचा वाले हिस्सों पर ये समस्या देखने को मिलती है।
  • इस समस्या के होने पर ब्रा से ढकी त्वचा पर काले और भूरे धब्बे आ जाते हैं और ये त्वचा शरीर की बाकी त्वचा से अलग दिखने लग जाती है।
  • इस समस्या से बचाव का सबसे अच्छा इलाज है ब्रा के बिना सोना। ऐसा करने से शरीर के उस हिस्से की त्वचा भी बाकी हिस्सों की त्वचा की तरह रिलैक्स महसूस करेगी।

गाँठ तथा ब्रेस्ट कैंसर होने का डर

  • एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा देर तक टाइट ब्रा पहन कर रहने से स्तनों में गाँठ और स्तन के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
  • आप आमतौर पर रात को 6 से 8 घंटे के लिए सोते हैं, और इस दौरान अगर आप टाइट ब्रा पहन कर रहते हैं तो आप में भी इस समस्या के होने की संभावना बढ़ जायेगी ।
  • ब्रा पहनने से आपके शरीर के उन भागों में रक्त संचार सही तरीके से नहीं हो पाती है, इसी कारण ये समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

फंगल इंफेक्शन की संभावना

  • अगर आप गर्म प्रदेशों में रहती है। जहाँ आपको हमेशा पसीना आता रहता है तो टाइट ब्रा पहन कर सोने से आप के ब्रेस्ट में फंगल इंफेक्शन हो जाने का डर ज्यादा बढ़ जाता है।
  • आपके शरीर से बहने वाला पसीना आपके टाइट ब्रा को गीला कर देता है और इसे रात भर पहने रहने से इसमें फंगस पैदा हो जाते हैं जिससे आपको इंफेक्शन की समस्या से दो चार होना पड़ जाता है।

ऊपर आपने पढ़ा ब्रा पहन कर सोने से होने वाली परेशानियों के बारे में, पर क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं जब आप के लिए ब्रा पहन कर सोना फ़ायदेमंद भी हो सकता है। जानते हैं ऐसी हीं कुछ परिस्थितियों के बारे में।

स्तनों के दर्द को कम करता है

  • महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्तनों में मास्टालजिया नामक दर्द होता है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार इस दर्द के दौरान अगर महिलायें सही साइज की ब्रा पहन कर सोएं तो उन्हें इस दर्द से आराम मिल जाता है।
  • पर इसके लिए इस बात का ध्यान रखें की ब्रा की साइज ना तो ज्यादा ढीली हो और ना हीं बहुत ज्यादा टाइट।
  • एक नरम और सपोर्टिव ब्रा पहन कर सोने में इस समस्या से आराम मिलता है।

बायोप्सी जैसी समस्याओं में ब्रा उपयोगी

  • महिलाओं को होने वाली बायोप्सी की समस्या या फिर स्तनों से जुड़ी किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा के दौरान डॉक्टर ब्रा पहन कर रहने की सलाह देते हैं।
  • इस दौरान महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स ब्रा जिसे सामने से खोला जा सके सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद होता है।

आपने इस लेख में पढ़ा ब्रा पहन कर सोने से होने वाले नुक्सान से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां, इस सभी जानकारियों का आप अपने जीवन में इस्तेमाल करें और अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए बताये गए सभी जानकारियों का ध्यान रखें।

Loading...

You may also like...