Weight Loss Soup In Hindi: भूखे रहने अच्छा सूप पी कर घटाओ अपना बढ़ता वजन

आज के वक्त में कोई भी मोटा नहीं दिखना चाहता है। हर किसी की यही चाहत रहती है की वे स्लिम ट्रिम और शेप में दिखे। इस इच्छा को पूरा करने के लिए लोग हर मुमकिन कोशिश करते रहते हैं।

कुछ लोग तो व्यायाम करने के साथ साथ मोटापा घटाने के लिए खाना पीना ही छोड़ देते है क्योंकि हम जो भी खाते है वो फैट के रूप में हमारे शरीर पर नजर आने लगता है।

लेकिन क्या आप जानते है की वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका भूखे रहना नहीं है बल्कि अपनी डाइट में ऐसी चीज़ो को शामिल करना है जो वजन कम करने में मदद करते है।

सूप शरीर के लिए आवश्यक विटामिन, खनिजों और अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत होता है। तेजी से वजन कम करने के लिए सूप बहुत मददगार होते है। वजन घटाने के लिए सूप डाइट को अपनाकर आप अपने कैलोरी पर भी लगाम लगा लेते है। साथ ही इससे आपके शरीर को पोषण भी मिल जाता है जिससे आप स्वस्थ रहते है। तो आइये जाने Weight Loss Soup In Hindi.

Weight Loss Soup In Hindi: वजन कम करना है तो पीजिये वज़न घटाने में उपयोगी सूप

Weight Loss Soup

टमाटर का सूप: Tomato Soup

  • आपने कई पार्टियों में स्टार्टर के तौर पर टमाटर का सूप पिया होगा।
  • यह स्वादिष्ट तो लगता ही है साथ ही आप इसे घर पर आसानी से बना भी सकते है।
  • टमाटर के इस सूप से आपको विटामिन सी, पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर मिलता है।
  • इस सूप में फैट और सुगर काफी कम होती है, यह आपके वजन को कम करने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

ब्रोकली सूप: Broccoli Soup

  • अधिकतर लोगो को ब्रोकली पसंद नहीं होती है।
  • लेकिन हम आपको बताना चाहते है की वजन कम करने के लिए इसका सूप बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • 250 ग्राम ब्रोकली सूप में करीब 3 ग्राम फैट पाया जाता है।
  • इसमें वजन घटाने के लिए मददगार फाइबर और शरीर के लिए जरूरी पौष्टिक तत्व मौजूद होते है।

चिकन सूप: Chicken Soup

  • यदि आप नॉन वेजेटेरियन है तो ब्राउन राइस के साथ चिकन सूप वजन कम करने के लिए बेहतर विकल्प है।
  • यह सूप शरीर के लिए फ़ायदेमंद और पीने में स्वादिष्ट भी होता है।
  • यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या है तब भी कोई बात नहीं क्योंकि इसमें सोडियम कम और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है।
  • चिकन सूप पर्याप्त स्वास्थ्य लाभ के साथ लोकप्रिय व्यंजन हैं।
  • वजन वाले व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि यह वजन घटाने क साथ साथ कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है।

हरी ककड़ी का सूप: Green Cucumber Soup

  • यह सूप मसाले और जड़ी बूटी जैसे तुलसी, कोलांट्रो, लहसुन और नींबू के एक छोटे से टुकड़े के साथ ककड़ी को मिक्स कर के बनाया जाता है।
  • ककड़ी के अंदर भरपूर मात्रा में पानी (95 %) होता है और इसमें उच्च जल सामग्री के कारण, यह आपके शरीर की हाइड्रेशन को बढ़ाता है।
  • ककड़ी एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस है इसलिए यह चयापचय को बढ़ावा देता है और वजन घटाने में मदद करता है।
  • ककड़ी के अंदर कैलोरी बहुत कम होती है जिसके कारण यह फैट लॉस करने में मदद करती है।
  • इसके अलावा ककड़ी त्वचा के लिए भी लाभकारी है।

मूंग दाल सूप: Moong Dal Soup

  • यूँ तो हम सब मूंग की दाल खाते है और इस दाल से बने अन्य सारे पकवान जैसे मूंग दाल के पकोड़े, मूंग का हलवा, चीला आदि हमें बहुत पसंद भी आते हैं।
  • पर हम यह नहीं जानते की मूंग दाल का सूप भी बनता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते है।
  • मूंग दाल प्रोटीन पर बेहद हल्का और उच्च है। दाल में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा आपको लंबे समय तक तृप्त रखती है।
  • मूँग दाल का सूप आपको प्रोटीन देगा और वजन घटाने के लिए आपकी मदद करेगा।

गोभी सूप: Cabbage Soup

  • अगर जल्द से जल्द वेट लॉस करना है तो आप गोभी का सूप पी सकते है। यह बहुत कम फैट वाला होता है, और इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
  • इसका सूप पीने से वजन घटने के साथ साथ यह लिवर के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन सी शामिल हैं।
  • यह बहुत सस्ता, आसानी और जल्दी से बनाने वाला सूप होता है।
  • इस सूप का आधार आमतौर पर टमाटर होता है और विविधता में अजवाइन, हरी मिर्च, हरी बीन्स, या गाजर शामिल होते हैं।
  • इस सूप का असर एक हफ्ते में नज़र आने लगता है।

मशरूम का सूप: Mushroom Soup

  • वजन घटाने के लिए हेल्दी सूप की श्रेणी में आप मशरूम के सूप को भी शामिल कर सकते है।
  • इसमें विटामिन बी के साथ-साथ एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट भी होता है।
  • 100 ग्राम मशरूम सूप में सिर्फ 1.2 ग्राम फैट पाया जाता है।
  • एक मलाईदार मशरूम सूप ज्यादातर पसंद किया जाता है, यह अक्सर कैलोरी के साथ भरा आता है।
  • जब स्वास्थ्य की बात आती है तो मशरुम सूप बहुत लाभकारी होता है।

पालक सूप: Spinach Soup

  • पालक को लौह के स्रोत के रूप में जाना जाता है।
  • इसके अंदर कम फैट होता है और उच्च पोषक तत्व होते है। जो वजन घटाने में असरदार होते है।
  • इस सूप का टेस्ट अच्छा और पौष्टिक होता है। पालक सूप के अलावा सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में लोह और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

लौकी का सूप: Gourd Soup

  • लॉकी सूप एक हल्का सूप है जो वजन कम करने में मदद करता है।
  • यह एक आदर्श वजन घटाने का नुस्खा है। इसका सूप क्रीमी नहीं होता है और यह कम फैट वाला होता है।
  • लॉकी सूप विटामिन सी, विटामिन बी, सोडियम, लौह और पोटेशियम में समृद्ध है।

मिक्स वेजिटेबल सूप: Mix Vegetable Soup

  • इस सूप में आप अपने पसंद की कई सब्ज़ियाँ मिला सकते है।
  • यह एक बहुत ही पॉपुलर फैट बर्निंग सूप है।
  • इसे बनाने के लिए तीन प्याज, तीन टमाटर, छोटी साइज की पत्तागोभी, 2 शिमला मिर्ची और थोड़ा धनिया ले लें।
  • इन सबको अच्छे से धो कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। फिर उबले हुए पानी में ढक कर पकने के लिए रख दे।
  • पहले 10 मिनट फुल गैस पर पकाये, फिर सब्जियों के मुलायम होने तक कम गैस पर पकाये।
  • कुछ फ्रेश हर्ब्स मिला कर सर्व करे।

सूप का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से फ्लू को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। सूप का उपयोग अक्सर सर्दी व जुकाम को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। सूप भूख भी बढ़ाता है और यह खाना पचाने में आसान और हल्का होता है।

Loading...

You may also like...