स्ट्रॉबेरी के फायदे जाने और शरीर को रोगों से मुक्ति दिलाये

फलों के फायदे तो हम आपको पहले ही बता चुके है। आज हम आपको लाल रंग के रसीला और स्वादिष्ट फल स्ट्रॉबेरी के बारे में बता रहे है। जो खासकर बच्चो को बहुत पसंद आता है। इसका प्रयोग कई रूपो में किया जाता है। साथ ही इसके फ्लेवर का उपयोग भी कई प्रकार के स्वीट्स बनाने में किया जाता है जैसे मिल्कशेक, आइसक्रीम, जेम आदि।

पहले एक समय था जब यह फल आसानी से नहीं मिलता था, लेकिन आज यह पूरे भारत देश में पाया जाता है। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि स्ट्रॉबेरी एकमात्र ऐसा फल है जिसका बीज बाहर की तरफ होता है। पूरी दुनिया में इसकी करीब 600 किस्म की प्रजातिया पाई जाती है और सभी किस्मो का रंग और स्वाद अलग होता है।

स्ट्रॉबेरी खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी फयदेमंद होता है। इसमे विटमिन्स, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, फोस्फोरस सहित कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते है। जो कि स्वास्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फयदेमंद होते है। यह शरीर को कैंसर और उच्च रक्तचाप सहित कई प्रकार की बीमारियो से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। आइये हम जानते है Strawberry Benefits in Hindi.

 

Strawberry Benefits in Hindi: जाने इसके स्वास्थवर्धक गुण

Strawberry Benefits in Hindi

हड्डियो को मजबूत रखे

स्ट्रॉबेरी का प्रयोग हड्डियो को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ कुछ लोगो की हड्डिया कमजोर पड़ने लगती है। ऐसे में इस रसभरे फल का सेवन हड्डियो को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमे विटामिन K, कैल्शियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है। इस वजह से यह गर्भवती महिलाओ के लिए भी फयदेमंद होता है।

उच्च रक्तचाप के लिए

विटामिन सी (Vitamin-C) से भरपूर होने की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियो के शरीर में रक्त संचरण में मदद करता है।

 

कैंसर से बचाए

स्ट्रॉबेरी में उपस्थित फेवोनोइल, फोलिक और विटामिन-सी शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है। यह पोषक तत्व शरीर में कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओ को नष्ट कर देता है और कैंसर को बढ़ाने से रोकता है।

फॉलेट शरीर में लाल रक्त कोशिकाओ के निर्माण में सहायक होता है और स्ट्रॉबेरी में उपस्थित पोटैशियम शरीर को हार्ट अटैक से बचाने में मदद करता है। जाने ओर भी कई स्ट्रॉबेरी बेनिफिट्स –

 

वजन कम करे

लाल रंग के फल स्ट्रॉबेरी में नाइट्रेट की मात्रा भी होती है जो कि रक्त के साथ मिलकर शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को नियंत्रित करता है। इस तरह यह वजन को कम करने के साथ-साथ मोटापा दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमे बाकी सभी फलो की अपेक्षा फैट की बहुत कम मात्रा होती है।

बालो के लिए

  • स्ट्रॉबेरी के प्रयोग से बाल मजबूत बनते है और रूसी की समस्या से भी निजाद मिलता है। इसमे उपस्थित विटामिन सी बालो को गिरने से रोकता है और बालो को मजबूती प्रदान करता है।
  • इसका प्रयोग करने के लिए 2 स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मेश कर ले और इसमे नारियल का तेल और शहद मिलकर ½ घंटे के लिए रख दे। फिर इस मिश्रण को बालो पर ½ घंटे तक लगाकर रखें और बाद में बालो को धो ले। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से असल जल्दी देखने को मिलेगा।

 

त्वचा के लिए

  • त्वचा को सुंदर और गोरा बनाने के लिए यह रसभरा फल बहुत ही लाभकारी होता है। इसमे उपस्थित अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड मृत त्वचा को जीवित कर त्वचा की नई सेल्स का निर्माण करता है। साथ ही इसमे सैलिसिलिक एसिड और एलेजिक एसिड की मात्रा भी होती है। जो कि त्वचा के सभी डार्क स्पॉट्स को हटाकर त्वचा को साफ़ और कोमल बनाने का कम करता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए 3 स्ट्रॉबेरी को मेश कर ले। फिर उसमे शहद को मिलाकर 15 से 20 मिनिट तक के लिए त्वचा पर लगा ले। फिर हल्के गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर ले।

 

जाने स्ट्रॉबेरी के अन्य लाभ

  1. स्ट्रॉबेरी का प्रयोग आँखो के लिए भी किया जाता है। इसे खाने से आँखो की रोशनी तेज होती है और मोतियाबिंद जैसे रोगो से निजाद मिलता है।
  2. यह पाचन में सहायक होता है जिससे लिवर और पेट संबंधी समस्या में आराम मिलता है।
  3. इसमे उपस्थित विटामिन सी दांतो को मजबूती प्रदान कर उन्हे सफेद और चमकदार बनता है।

 

यहाँ आपने जाने Strawberry Benefits in Hindi. सभी तरह के फल सवहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसलिए शरीर को स्वस्थ, तंदरुस्त और त्वचा को कोमल तथा चमकदार बनाये रखने के लिए के लिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

Loading...

You may also like...