Surya Namaskar Benefits in Hindi: सभी प्रकार के रोगो से मुक्ति दिलाए सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक बहुत ही अच्छा योगासन होता है। इंग्लिश में सूर्य नमस्कार को सन सलुटेशन कहा जाता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है साथ ही मन भी शांत रहता है।

इस एक योगासन को करने से शरीर को कई प्रकार के आसनो का फायदा मिल जाएगा। यह मन के साथ साथ आत्मा को भी सबल बनाने में सहायक होता है। प्राचीन काल से ही सूर्य नमस्कार करने पर बहुत बल डाला गया है।

सूर्य नमस्कार को करने से मनुष्य के अंदर रचनात्मकता बढ़ने के साथ साथ अंतर्ज्ञान भी बढ़ता है। सूर्य नमस्कार 12 आसनो से युक्त होता है। इसे सुबह के समय करना ही अच्छा माना गया है। यह शरीर को रोगों से मुक्त करने में सहायक होता है।

आज इस लेख में आप जानेंगे की सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य को कितने शारीरिक और आंतरिक फायदे होता है और साथ ही यह मानसिक शांति कैसे प्रदान करता है।  इस लेख में पढ़े Surya Namaskar Benefits in Hindi.

Surya Namaskar Benefits in Hindi: जाने सूर्य नमस्कार करने के फायदे

Surya Namaskar Benefits in Hindi

बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाए

  • नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
  • साथ ही यह शरीर में आने वाली अकड़न से राहत दिलाता है।
  • यह शरीर में लचक बढ़ाता है। इससे शरीर काफी संतुलित रहता है।

वजन कम करे

  • सूर्य नमस्कार करने से शरीर के सभी पार्ट्स पर प्रभाव पड़ता है।
  • सूर्य नमस्कार में किये हुए सभी आसान के अभ्यास से बॉडी में जमी सभी चर्बी घटने लगती है।
  • अगर वजन कम करना है तो सूर्य नमस्कार काफी हद तक लाभदायक होता है।
  • इससे सभी बॉडी पार्ट्स में खिंचाव बनता है जिससे बॉडी में चर्बी धीरे धीरे घटने लगती है।
  • इस वजह से सूर्य नमस्कार करने से वजन कम करने में सफलता मिलती है।
  • यह Surya Namaskar Benefits काफी असरकारी है।

शारीरिक मुद्राओं में सुधार

  • सूर्य नमस्कार करने सूर्य नमस्कार करने से शरीर का का पोस्चर भी सही रहता है।
  • कई लोगो को देखा होगा जो झुक कर चलते है  और उनकी बैठने की मुद्रा थोड़ी अलग और झुकी हुई होती है।
  • ऐसे लोगो को सूर्य नमस्कार नियमित रूप से करना चाहिए इससे बॉडी पोस्चर सही रहता है।
  • साथ ही यह शरीर की की बनावट को सही रखता है।
  • सिर्फ सूर्य नमस्कार का एक चक्र पूरा करने से पूरी बॉडी पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • यह सिर्फ शरीर की मुद्राओं को नहीं बल्कि शरीर पर भी काम करता है।
  • यह शरीर में हो रहे सभी प्रकार के दर्द को कम करता है।

पाचन क्रिया में सुधार करे

  • इस आसन को करने से पाचन क्रिया में काफी सुधार होता है।
  • इसे करने से जो भी आहारों का सेवन किया जाता है उनमे से रस जल्द ही निकल जाता यही।
  • साथ ही पेट से जुडी कई प्रकार की समस्या जैसे कब्ज और एसिडिटी आदि नहीं होती है।
  • यह पाचन क्रिया को सरल और स्मूथ बनाये रखता है जो पेट को हमेशा ही हल्का रखने में मदद करती है।
  • सूर्य नमस्कार में आगे की ओर झुकने से पाईल्स और कब्ज की समस्या नहीं होती है। Surya Namaskar in Hindi पेट के सभी विकारो के लिए फ़ायदेमंद होते है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

  • सूर्य नमस्कार करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है क्योंकि सूर्य नमस्कार को सूर्य के सामने किया जाता है।
  • इससे हड्डियों को काफी मात्रा में विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।
  • यह विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के द्वारा सोख लिया जाता है और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार होता है।

तनाव से मुक्ति

  • योगा मानसिक और शारीरक दोनों प्रकार की शांति प्रदान करता है।
  • सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने से यह हर प्रकार की स्ट्रेस को दूर करने में सक्षम होता है।
  • Surya Namaskar के दौरान लम्बी लम्बी सांसे भरना चाहिए जो शरीर को रिलैक्स करने में मददगार होती है।
  • ऐसा करने से बेचैनी और तनाव दूर होता है और दिमाग शांत रहता है।

अनिंद्रा की समस्या

  • आज कल की स्ट्रेस भरी लाइफ में अनिंद्रा की समस्या काफी ज्यादा आम हो गयी है।
  • ऐसे में सूर्य नमस्कार काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • इससे शरीर काफी ज्यादा रिलैक्स रहता है और दिमाग में शांति बनी रहती जो नींद लाने में सक्षम होती है।
  • यह दिन भर के तनाव से मुक्ति दिला कर सोचने और समझने की शक्ति को बढ़ाता है।
  • यह रात को अच्छी नींद आने में सहायक होता है।

ब्लड सर्कुलेशन सही रखे

  • Surya Namaskar Steps 12 आसनो से युक्त होता है जिससे व्यक्ति अपने पूरे शरीर का इस्तेमाल करता है।
  • इसे करने के लिए बॉडी के सभी पार्ट्स का मूवमेंट ज़रुरी होता है।
  • इस वजह से शरीर के सभी पार्ट्स में ब्लड सही प्रकार से पहुँचता है।
  • साथ ही यह बॉडी में ब्लड फ्लो को नियंत्रित बनाए रखता है।
  • इससे शरीर में थकान भी कम महसूस होती और साथ ही पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
  • इस वजह से दिल पर कभी भी दबाव नहीं बनता है हार्ट अटैक की सम्भावना कम हो जाती है।

मासिक धर्म को नियमित बनाए

  • आज कल की खराब लाइफ स्टाइल की वजह से काफी महिलाओं में मासिक धर्म अनियमित होने की शिकायत देखी गयी है।
  • सूर्य नमस्कार करने से शरीर की अंदरूनी सभी एक्टिविटी एक्टिव हो जाती है और सही तरिके से काम करना शुरू कर देती है।
  • सूर्य नमस्कार के ये 12 आसनो का अभ्यास करने से शरीर में हॉर्मोन सही प्रकार से काम करने लगते है।
  • जिस वजह से अनियमित मासिक धर्म नियमित हो जाते है।
  • सूर्य नमस्कार को नियमित रूप से करने पर ही होर्मोनेस इम्बैलेंस की समस्या से छुटकारा मिल पाता है।

स्किन को रखे खूबसूरत

  • सूर्य नमस्कार को रोज़ाना करने से ब्लड सर्कुलेशन बॉडी में तेज़ी से होता है और सही प्रकार से होता है।
  • जिस वजह से यह स्किन सेल्स को भी स्वस्थ रखने में सक्षम सिद्ध होता है।
  • यह शरीर के अंदर सभी गतिविधियों को सही रखता है और जिससे स्किन की समस्या में राहत मिलती है।
  • एक सूर्य नमस्कार का पूरा चक्र मनुष्य के शरीर में स्थिरता बनाता है।
  • जिससे चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और पिंपल्स से आसानी से छुटकारा मिल पाता है।    

एकाग्रता बढ़ाने में सक्षम

  • योग करने से मन की शांति प्राप्त होती है जो मनुष्य की एकाग्रता के लिए ज़रुरी है।
  • इसी के साथ सूर्य नमस्कार करने पर पूरी बॉडी के मूवमेंट पर काफी ध्यान दिया जाता है और यह बॉडी को एकदम फ्री कर देता है।
  • इस वजह से शरीर में एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
  • साथ ही इस योग में ली जाने वाली लम्बी लम्बी सांसों से मन में शांति का स्तर बढ़ता है जो एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होता है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको बताया की किस तरह सिर्फ सूर्य नमस्कार करने से आपको फायदे मिलते है और यह आपको शारीरिक फ़ायदों के साथ साथ मानसिक फायदे भी पहुँचाता है।

Loading...

You may also like...