Symptoms of Vitamin Deficiency: विटामिन की कमी के लक्षण पहचाने

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरुरत होती है| इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है| विटामिन हमारे भोजन के अवयव है| यह आपके शरीर द्वारा निर्मित नहीं होते है, आपको इसे खाने के रूप में ही लेना आव्यशक होता है|

विटामिन कई तरह के होते है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, ई, बी-कॉम्प्लेक्स आदि| आपको इन सभी की आव्यशकता होती है| दरहसल शरीर के अलग अलग भाग को कार्य करने के लिए अलग अलग विटामिन की जरुरत होती है|

जैसे इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए विटामिन सी, आँखों के लिए विटामिन ए | शरीर में विटामिन की कमी से हमें रोग भी हो सकते है| इसलिए यह पता होना बहुत जरुरी है की कौनसे विटामिन की कमी से क्या समस्या होती है| इसलिए हम आज बता रहे है Symptoms of Vitamin Deficiency.

Symptoms of Vitamin Deficiency: किस विटामिन से होती है कौनसी समस्या

Symptoms of Vitamin Deficiency: विटामिन की कमी के लक्षण पहचाने

सिर दर्द और थकान

  • आपने देखा होगा की दिन भर काम करने के बाद हम थका हुआ महसूस करते है, हमारा सर दर्द होता है|
  • वही कुछ लोग पूरा दिन काम करने के बाद भी फ्रेश फील करते है|
  • दरहसल शरीर में विटामिन बी और मैग्‍निशियम की कमी हो जाने से थकान और सिरदर्द रहता है| और तो और भूख भी कम लगती है।
  • कमी होने पर क्या खाये:- केला, पालक, बादाम, बीन्‍स को रोज अपनी डाइट में शामिल करें।

पैरो का दुखना और खिंचाव

  • कैल्शियम और पोटेशियम की कमी हो जाने से थोड़ा भी खड़े होने पर पैर दर्द करते है| कभी कबार तो उठते ही दर्द होता है|
  • इसके कारण बार-बार पैर की मसल्‍स में खिचाव होता है और इसमें दर्द होता है।
  • कैल्शियम और पोटेशियम की कमी होने पर क्या खाये: केला, बादाम, कद्दू, सेब और हरी सब्जिया

चेहरे पर त्वचा का ख़राब होना

  • चेहरे की त्वचा सिर्फ विटामिन सी की ही नहीं बल्कि विटामिन ए की कमी के चलते भी ख़राब हो जाती है|
  • इन दोनों की कमी होने पर त्वचा पर लाल छोटे दाने आते है और तो और त्वचा रूखी तथा बेजान दिखती है|
  • यदि आपको अपनी त्वचा पर रेशेष दिख रहे है या त्वचा पिली दिख रही है तो इन विटामिन को अपनी डाइट में शामिल करे
  • विटामिन सी और ए की कमी होने पर क्या खाये:- उबले अंडे, पत्‍तागोभी, नट्स, संतरा और केले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है|

वजन का घटना

  • यदि आपका अकारण ही वजन घटने लगा है तो यह संकेत है की आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है|
  • Lack of Vitamin D होने पर आपकी हड्डियों भी कमजोर होने लगती है|
  • बुढ़ापे में इसकी कमी होने पर रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है|
  • विटामिन डी की कमी होने पर क्या खाये: सूर्य की किरणें जरुरी है इसलिए धुप ले, इसके अलावा फिश, चीज और अंडे खाये|

बाल झड़ना

  • बालो का झड़ना किसी को पसंद नहीं आता, एक बार आप सर से गंजे हुए तो वह वापिस बाल नहीं आते|
  • यदि आपके बाल बहुत झड़ते है और बालों की चमक भी फीकी पद रही है तो सावधान हो जाएं|
  • बालो का गिरना या ख़राब होना विटामिन बी-7, जिंक और प्रोटीन की कमी के लक्षण है|
  • विटामिन बी-7, जिंक और प्रोटीन की कमी होने पर क्या खाये: अपने आहार में अंडे, दाल, बादाम, चना, नट्स आदि को शामिल करे|

ऊपर आपने जाना Symptoms of Vitamin Deficiency. यदि आपको भी उपरोक्त लक्षण दीखते है तो जल्द से जल्द अपनी डाइट जुरूरत हिसाब से सुधार ले|

Loading...

You may also like...