Things Women look for in a Man: जाने लड़कियों को कैसे लड़के आते हैं पसंद

लड़कियाँ लड़कों से क्या चाहती हैं? What do Women Want? ये एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। कुछ लोगो का मानना होता है की लड़कियाँ भौतिक चीज़ो की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है। वही कुछ लोग कहते है की लड़कियों को स्मार्ट लड़के पसंद होते है। लेकिन इसके अलावा और भी कई चीज़े है जो लड़कियाँ लड़कों में देखती है।

बहुत बार आप दिखने में तो स्मार्ट होते है पर फिर भी लड़कियों को पसंद नहीं आते। ऐसे में आपको अपने व्यवहार को थोड़ा बदलने की जरुरत होती है।व्यक्तिगत विकास एक व्यक्ति को अधिक बुद्धिमान, जागरूक और कामयाब बनाता है, और यही सभी महत्वपूर्ण बातें होती हैं जो महिलाएं एक आदमी में चाहती हैं।

वैसे तो हर लड़की की अपनी-अपनी अलग पसंद होती है, किन्तु कुछ कॉमन बाते ऐसी हैं जिन्हे हर लड़की एक लड़के में देखना पसंद करती है। महिलाओं को अपने जीवन में प्यार, सम्मान और स्नेह की आवश्यकता होती है।

अब सवाल ये है की वो कौन सी बातें होती हैं जो एक लड़की अपने साथी में खोजती है। परेशान मत हो, क्योंकि आज हम आपको बता रहे है Things Women Look for in a Man. इसके बात आप जान जाएंगे की लड़कियों के दिल में आप कैसे जगह बना सकते हैं।

Things Women look for in a Man: जाने उन खूबियों को जिन्हें लड़कियाँ लड़कों में देखती है

Things Women look for in a Man

यदि आप अकेले है या सिंगल है और अच्छी लड़की की तलाश कर रहे हैं तो ध्यान दे। आज हम आपको कुछ अच्छी बातें बताने जा रहे है जो आपको लड़कियों के दिल में जगह बनाने में आपकी मदद करगी।

जो लड़कियों की इज्जत करना जानता हो

  • हर लड़की चाहती है कि जिस लड़के के साथ वो जिंदगी बिताये वो औरतों की रिस्पेक्ट करना जानता हो।
  • लड़कियों को किसी भी रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं सम्मान भी चाहिए।
  • लड़कियों को ऐसे व्यक्ति के साथ रहना पसंद करती हैं जो दूसरों द्वारा सम्मानित हो और समाज में भी सब उसका सम्मान करे।
  • अगर आपका दूसरे क प्रति आदरणीय व्यवहार है तो दूसरे भी आपसे अच्छे से बात करंगे और अगर आप दूसरों की इज़्ज़त करंगे तभी आपको इज़्ज़त मिलेगी चाहे वो आपसे बड़ा, छोटा या बराबर का क्यों न हो।

शरीफ लड़के

  • बहुत सी लड़कियाँ ऐसे लड़कों की तरफ बहुत आकर्षित होती है जिनका स्वभाव सरल और सीधा हो।
  • शरीफ लड़के बहुत आसानी से लड़की के दिल में जगह बना लेते है क्योंकि शरीफ लड़के लड़कियों की नज़रों में सीधे और व्यवाहरिक प्रकार के होते है।
  • इस तरह के लड़के बड़े स्नेह और इत्मीनान के साथ लड़कियों से बात करते है।

अच्छा सौंदर्य

  • आजकल के जमाने में दिखावे का बहुत ज्यादा चलन हो गया है। एक बात अक्सर हम सब ने सुनी होगी की -” जो दीखता है वही बिकता “ फिर चाहे यह कपड़े की बात हो या किसी भी दूसरी चीज़ की।
  • ज़्यादातर लड़कियाँ अपने पहनावे और सजने सबरने पर ध्यान देती है और सोचती है कि उनका बॉयफ्रेंड या पति भी अच्छे पहनावे वाला हो।
  • लड़कियों को इम्प्रेस करने का सबसे अच्छा तरीका यही है आप अच्छे कपड़े पहने और खुद की सौंदर्य का ख्याल रखे।
  • यह सब खासकर तब ज्यादा जरूरी होता है जब आप किसी लड़की के साथ पार्टी में जा रहे हों।
  • ऐसे समय में आप अपने ड्रेसअप का पूरा ख्याल रखे।
  • इसके अलावा आप अच्छे कपड़े के साथ साथ परफ्यूम का भी ख्याल रखे क्योंकि आपकी खुशबू के बगैर आपकी अच्छी ड्रेस का कोई महत्व नहीं।
  • अपनी व्यक्तित्व का ख्याल रखने वाले लोग लड़कियों को अच्छे लगते है।

गंभीरता है जरूरी

  • महिलाओ को गंभीरता पसंद होती है। इसलिए लड़कियाँ हमेशा अपने पार्टनर से चाहती है की वो गंभीर हो, फैसले लेने में सक्षम हो और साथ ही साथ स्पष्टवादी भी हो।
  • कमजोर लड़के किसी लड़की को पसंद नहीं आते।

फिट और स्मार्ट

  • अब केवल लड़के ही नहीं, लड़कियाँ भी चाहती है की उनका पार्टनर आकर्षक हो।
  • लड़कियों को अपनी फिटनेस का ख्याल रखने वाले लड़कों में भी बहुत दिलचस्पी होती है।
  • फिटनेस पाने के लिए आप योग की मदद ले सकते है। इसके अलावा लड़कियों को लडकों का आत्मविश्वास बहुत भाता है।
  • अगर लड़कियों को जल्दी इम्प्रेस करना है तो आप अपनी बॉडी या काया का अच्छे से ध्यान रखे।
  • आप इसके लिए जिम जाकर बॉडी बना सकते है। अगर आपका बॉडी फिट रहेगा तो आप पर सारे कपड़े अच्छे लगेंगे।
  • आप अपनी अच्छी बॉडी और फैशनेबल कपड़े से लड़कियों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेंगे।
  • उन्हें ऐसा लड़का चाहिए होता है जो कभी भी बात करने में हिचकिचाए नहीं और अपनी बात खुलकर कहें।

ख्याल रखने वाले

  • आपके पास लुक है, बैंक बैलेंस है लेकिन यदि आपको लड़कियों की केयर करनी नहीं आती तो आप उसके दिल में अपनी जगह नहीं बना सकते।
  • लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति बाकि दूसरी सभी चीज़ो के अपेक्षा सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
  • यदि आप लड़कियों की केयर करेंगे तो वो खुश रहेगी और आपको भी खुश रखेगी इससे आपके और लड़की के संबंध भी हमेशा अच्छे बने रहेंगे।
  • इस तरह लड़कियाँ विशेष महसूस करती है और सोचती है की उनका बॉयफ्रेंड या पति उससे कितना ज्यादा प्यार करता है।
  • कभी-कभी यह छोटी चीजें होती है जो एक आदमी लड़कयों को अच्छा महसूस करने के लिए करता है।

अंडरस्टैंडिंग

  • हर लड़की चाहती है की लड़का उसे अच्छे से जाने, समझे। ताकि उसे लगे की आप वाकई उसे चाहते है।
  • कई बार लोगो से ऐसा सुनने को मिलता है, हम जिसे चाहते थे वो वाकई में ऐसा नहीं है।
  • इसलिए आप अगर उसको अच्छे से समझने के बाद उसके साथ रहते है तो यह रिश्ता लाइफटाइम के लिए कन्फर्म रहता है।

खुशमिजाज

  • लड़कियों का ध्यान ऐसे लड़के ही खींच पाते है जिनका चेहरा खिला हो और जो जोश से भरपूर हो साथ ही जिसके आते ही माहौल में रौनक आ जाये।
  • जो लड़के दूसरों को हसाना पसंद करते है वैसे लड़के लड़कियों को बहुत पसंद आते है।
  • इस तरह के लड़के सामान्य रूप से रिश्ते और जीवन को और अधिक मजेदार बनाते है। अक्सर महिलाएं एक ऐसे व्यक्ति को चाहती हैं जो उन्हें हसा सके व खुश रख सके।
  • जो लड़के मजाकिया और चंचल स्वभाव क रहते है वो लड़कियों की पहली पसंद होते है।इस तरह के लड़के किसी से भी नहीं डरते है।
  • खुश करने का सबसे अच्छा तरीका प्यार होता है क्योंकि आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से जितना प्यार करंगे बदले में आपको भी उतना ही प्यार मिलेगा।
  • हर महिला एक ऐसे आदमी को चाहती है जो रोमांटिक हो। प्यार के कारण ही रिश्ते बनते है और रिश्तों को निभाने के लिए प्यार ही सबसे बड़ी चीज़ है।

ऊपर आपने जाना Things Women Look for in a Man. कहने को ऊपर बताई गयी सारी बातें बेहद सामान्य हैं। किंतु हर एक लड़की यह क्वालिटीज़ उसके लाइफ-पार्टनर या बॉयफ्रेंड में देखना चाहती है। प्रत्येक महिला दूसरे से अलग होती है, और उसकी उम्मीदें भी अलग होती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं को रिश्ते में ख़ुशी चाहिए, यदि कोई व्यक्ति वास्तव में उसकी पत्नी की देखभाल और प्यार कर सकता है, तो वे ख़ुशी से अपना जीवन जी सकते है।

Loading...

You may also like...