How To Remove Dark Circles In Hindi: आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे के घरेलू उपचार

महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए हर महिला चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे और लोग उसकी तारीफे करे। खूबसूरत दिखने में आँखो का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर किसी की आँखे सुंदर हो तो वो हर किसी को अपने तरफ आकर्षित कर लेती है।

लेकिन जब इन्ही आँखो के नीचे काले घेरे या धब्बे हो जाते है तो हमारी सुंदरता आधी हो जाती है। आँखो के नीचे पड़ने वाले इन काले धब्बो को डार्क सर्कल कहा जाता है। कई लोग इसे डार्क शॅडो और डार्क रिंग्स के नाम से भी जानते है। ऐसा होने पर सब सोचने लगते हैं की How to Remove Dark Circles?

जब भी शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी हो जाती है तो आँखो के नीचे काले घेरे पड़ने लगते है। वैसे तो यह महिलाओं और पुरुषों दोनो को होती है, लेकिन इसका ज़्यादा असर औरतों पर दिखाई देता है। ज़रूरी नही है कि इसके पीछे का कारण सिर्फ़ आयरन की कमी हो। आज की बदलती जीवन शैली के कारण भी यह समस्या होने लगी है। देर रात तक जागना, स्ट्रेस लेना, घंटो कंप्यूटर पर बैठ कर काम करने से, ग़लत खान पान और पोषक तत्वों की कमी इसके मुख्य कारण है।

वैसे तो काले घेरे की समस्या आज के वक्त में बेहद आम बात है। इन्हे ठीक करने के लिए आपको मार्केट में बहुत से प्रॉडक्ट्स मिल जाएँगे, लेकिन इनका प्रयोग करने से ज्यादा फायदा नहीं मिलता है और कभी कभी उल्टा इनसे और साइड एफेक्ट्स हो जाते है। इसलिए बेहतर होगा कि इन्हे ठीक करने के लिए घरेलू तरीकों का ही इस्तेमाल किया जाए। तो आइए जाने आँख के नीचे काले घेरे का उपचार। पढ़ें How To Remove Dark Circles In Hindi.

How To Remove Dark Circles In Hindi: इन घरेलू उपायों से आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें दूर

How To Remove Dark Circles In Hindi

बादाम के तेल से मालिश करे

Home Remedies for Dark Circles के अंतर्गत आने वाले बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए (Vitamin-A) पाया जाता है। यह आँखो के नीचे की नाजुक त्वचा के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। बादाम के तेल का लाभ पाने के लिए इसको हल्के हाथों से अपनी आँखो के नीचे लगा ले और फिर हल्के हाथों से ही मालिश करे। रातभर इसे लगा रहने दे और सुबह ठंडे पानी से धो ले। ऐसा तब तक करना चाहिए जब तक काले घेरे पूरी तरह से ठीक नही हो जाते है।

पुदीना से आँखो को मिले ठंढक

शायद आप नही जानते होंगे, लेकिन पुदीना भी काले घेरे को दूर करने की सबसे अच्छी औषधि मानी जाती है। यह ठंडी प्रकृति का होती है इसलिए इससे आँखो को ठंढक पहुँचती है। इसे लगाने के लिए पहले इसे अच्छी तरह से पीस ले और फिर इसमे नींबू का रस मिला दे। इस मिश्रण को आँखो के नीचे 10 से 15 मिनिट तक लगा रहने दे। फिर पानी से धो ले। इस लेप को 2-3 हफ्ते तक लगाने पर आपको खुद ही फर्क दिखने लगेगा।

नींबू सबसे फ़ायदेमंद

  • नींबू का रस Dark Circles को कम करने के साथ साथ त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है। आँखो के नीचे के काले घेरे दूर करने के लिए नींबू को आप कई प्रकार से उपयोग कर सकते है।
  • नींबू के रस में ककड़ी का रस मिलाइए, फिर इसे 10 से 15 मिनिट तक लगाकर रखे और ठंडे पानी से धो ले। ऐसा 7 से 10 दिनों तक करने से काले घेरे खत्म हो जाते है। ककड़ी हमारी आँखो को ठंडक देकर राहत पहुँचाती है और नींबू त्वचा का कालापन दूर करता है।
  • अगर आपके पास ककड़ी ना भी हो तो आप डाइरेक्ट नींबू के रस को भी रुई की सहायता से लगा सकते है। बस 10 मिनिट इसे काले घेरो पर लगाकर रखे फिर पानी से धो ले।

नोट: जिन लोगो को नींबू का रस लगाने से जलन होती है उन्हे इन उपायों का प्रयोग नही करना चाहिए।

टमाटर

टमाटर का रस लगाने से भी आँखो के नीचे के काले घेरे जल्द ही दूर हो जाते है। इसके लिए टमाटर के 1 चम्मच रस में ½ चम्मच नींबू का रस मिलाए। इस रस को काले घेरे की जगह लगा ले। दिन में दो बार ऐसा करने से 2 सप्ताह में डार्क सर्कल्स खत्म हो जाएँगे।

आलू

आलू आंखों के नीचे कालापन दूर करने के लिए प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। आपको बस इतना करना है कि आलू को पतला काटकर उसे अपनी आँखो पर 15 मिनिट के लिए रख दे या तो फिर आलू को घिसकर उसका रस निकाल ले और कॉटन के कपड़े की मदद से आँखो के नीचे लगा ले और उस कपड़े से आँखो को ढक दे। इस प्रक्रिया को 15 मिनट तक दिन में 2 बार करने से डार्क सर्कल में जल्द आराम मिलता है।

Dark Circles Under Eyes को दूर करने के अन्य उपाय

  • अपने खान-पान का सही तरह से ख्याल रखे और टाइम पर भोजन करे।
  • रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीने से भी डार्क रिंग्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • संतरे का रस और ग्लिसरीन को मिलाकर रोजाना डार्क सर्कल पर लगाने से काले घेरे से जल्दी निजात मिलता है।
  • शहद और अंडे के सफेद भाग को मिलाकर काले घेरे पर रोजाना लगाने से डार्क सर्कल जल्द ही चले जाते है।
  • जो व्यक्ति पर्याप्त नींद नही लेते है उनमे डार्क सर्कल की समस्या अधिक पाई जाती है। इसके लिए रोजाना 8 घंटे तक की नींद अवश्य लेना चाहिए।
  • हल्दी और अनानास का रस भी फ़ायदेमंद होता है। इसके लिए दोनो के मिश्रण को रोजाना आँखो के नीचे लगाने से काले घेरे से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • गुलाबजल काले घेरे को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। यह आँखो को फ्रेश रखने के साथ-साथ उन्हे मुलायम बनाने में भी काम आता है। इसे लगाने के लिए इसके जल को कॉटन के कपड़े के टुकड़े से आँखो के नीचे लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल दूर हो जाते है।
  • दूध का इस्तेमाल भी काले घेरे से निजात दिलाने में फ़ायदेमंद है। इसके लिए दूध को पहले फ्रीज में रखकर ठंडा कर ले। फिर इसे कॉटन की मदद से आँखो के नीचे लगाए। दिन में 2 बार ऐसा करने से 1 हफ्ते में ही काले घेरे कम होने लगते है।

आज के लेख में आपने Home Remedies for Dark Circles in Hindi के बारे में पढ़ा। उपरोक्त दी गयी विधियों को अपना कर आप अपने आँखों के नीचे के काले घेरों को दूर कर सकते है साथ ही एक दमकता चेहरा भी पा सकते है। आपको बता दे की इसके लिए आपको उपरोक्त चीजों का इस्तेमाल नियमित रूप से करना होगा तभी आप इसके फ़ायदों का लाभ उठा पाएंगे।

Loading...

You may also like...