Tomato Juice for Menopause: रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है टमाटर जूस

टमाटर को आप सभी ने कई तरीके से खाया होगा| इसे सलाद के रूप में, सब्जी बनाकर, सूप बनाकर, जूस बनाकर कई तरह से प्रयोग किया जाता है|

टमाटर में शरीर के लिए जरुरी कई तत्व जैसे विटामिन सी, लाइकोपीन, पोटैशियम आदि पाया जाता है| और इसकी खासियत यह है की गर्म करने के बावजूद भी इसके विटामिन कम नहीं होते है|

यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है| साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक है| टमाटर बहुत ही गुणकारी फल है, इसके सेवन से आप सेहत को दुरुस्त कर सकते है|

आपको बतादे की टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक यदि हर दिन टमाटर का एक ग्लास जूस पिया जाये तो रजोनिवृत्ति(मेनोपॉज़) के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है|आइये जानते है Tomato Juice for Menopause किस तरह फायदेमंद है|

Tomato Juice for Menopause: जानिए किस तरह फायदेमंद है टमाटर का जूस

Tomato Juice for Menopause

क्या साबित हुआ शोध में? 

  • 93 महिलाओं पर शोध किया गया| इन महिलाओ को टमाटर का जूस दिया गया|
  • इसके पश्चात इन महिलाओ की हृदय गति और अन्य जांचे की गई|
  • जो परिणाम थे वो आश्चर्यजनक थे, मात्रा कुछ ही हफ्तों में इसके सेवन तनाव, हॉट फ्लैश और मेनोपॉज़ से जुड़ी परेशानियां आधी हो गईं थी|

कितने समय बाद दीखता है इसका फायदा

  • शोध के मुताबित आठ हफ्तों तक दिन में दो बार 200 मिलिलीटर टमाटर के जूस का सेवन किया जाना चाहिए|
  • इससे रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करने में सहायता मिलती है|
  • साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल और तनाव को भी कम करने का बेहतरीन तरीका है|

मोनोपॉस के बाद ब्रेस्ट कैंसर की रिस्क कम करता है टमाटर

इसके पश्चात एक और शोध हुआ जिसके मुताबित मेनोपॉज के बाद महिलाये यदि टमाटर का सेवन करती है तो इससे ब्रेस्ट कैंसर की सम्भावना कम होती है|

इसके अलावा टमाटर में मौजूद विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम जैसे तत्व होते है| इसलिए इसे खाकर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है|

टमाटर से हार्मोन्स पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

न्यूजर्सी की रटगर यूनिवर्सिटी में किये गए शोध की माने तो डाइट में अधिक टमाटर के सेवन से महिलाओं के हार्मोन्स पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है| इसे सेवन से यह फैट्स और शुगर को न‌ियंत्रित करने में मदद करता है|

Loading...

You may also like...