Trembling of Hands: हाथों का कांपना देता है इन बीमारियों के होने का संकेत

बदलते लाइफस्टाल में व्यायाम का अभाव और गलत खान-पान की आदतों के चलते अधिकतर लोग किसी न किसी शारीरिक समस्या से परेशान रहते है। ठीक से खान पान ना होने से शरीर में कमज़ोरी आ जाती है वही फिजिकल वर्कआउट ना होने से बॉडी अच्छे से काम करना बंद कर देती है।

बहुत बार आपने देखा होगा जब आप लगातार बहुत ज्यादा काम करते है या ज्यादा गुस्सा करते है तो आपको Hand Tremors या कभी कभी हाथ-पैर दोनों साथ साथ कांपने लगते है। इस चीज़ को बहुत सारे लोग सामान्य समझ कर नज़रअंदाज़ कर देते है। जो आगे चल कर स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महँगा साबित हो जाता है।

पहले तो इस तरह हाथ-पैर कांपने की समस्या सिर्फ बुजुर्गों को ही होती थी। लेकिन आजकल तो यह समस्या यंग लोगो को भी होने लग गई है। यदि हम इसके सामान्य कारणों को देखे तो कमजोरी, दुबलापन, थकान आदि के चलते शरीर में आई सुन्नता से यह होता है।

पर यह ज़रुरी नहीं है की केवल कमज़ोरी ही इसकी वजह हो क्योंकि हाथ कांपने के कई और कारण भी हो सकते हैं। आज के लेख में हम इसी समस्या के मुख्य कारणों पर प्रकाश डालेंगे। आइये अब विस्तार से पढ़ते हैं की आखिर क्यों होती है Trembling of Hands की समस्या।

Trembling of Hands: कभी कभी क्यों कांपते है आपके हाथ, जाने इसकी वजह?

Trembling of Hands

हाथो का कांपना: Tremor in Hands

Shaky Hands की समस्या के कई कारण हो सकते है, जैसे की-

  • लगातार कार्य करने के कारण
  • गुस्सा अधिक करने से
  • कमजोरी
  • थकान का होना
  • दुबलापन
  • अधिक चलने के कारण
  • उम्र का बढ़ना

उपरोक्त कई करने से हाथों में कंपन हो सकते है।

यदि एक दो बार Shaking Hands की समस्या हो तब तक तो यह ठीक रहता है परन्तु यदि यह समस्या लगातार बनी हुई हो तो यह किसी बड़ी बीमारी होने का खतरा दर्शाती है। इसलिए वक्त रहते इसका इलाज कर लेना ज़रूरी है। नीचे देखिये हाथ कांपने के पीछे कौन-कौन सी स्वास्थ समस्याएँ हो सकती है, जानिये Hand Tremors Causes.

रक्तचाप: Blood Pressure

  • रक्तचाप के कम होने या ज्यादा होने दोनों ही स्थिति में हाथ-पैर कापने लगते है।
  • उच्च रक्तचाप के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बहुत बढ़ जाता है, जिसके चलते हाथ कांपने लगते हैं।
  • यदि आपके साथ लम्बे समय से यह परेशानी हो रही है तो किसी अच्छे डॉक्टर से अपना रक्तचाप चेक करवाए।

एनिमिया: Anemia

  • एनिमिया के कारण हाथ-पैर कांपना एक बहुत सामान्य लक्षण है। शरीर में खून की कमी को एनिमिया कहते है।
  • इस समस्या में मरीजों को कमजोरी आ जाती है जिसके चलते हाथ कांपने लगते है।
  • यदि आपको बहुत दिनों से कमजोरी लग रही है और हाथ भी कांप रहे है तो आप डॉक्टर से इसकी जाँच करवा सकते है।

तनाव: Stress

  • अत्यधिक तनाव या तनाव में लम्बे समय तक रहने से शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है।
  • इस हॉर्मोन के बढ़ने से रक्त संचार बिगड़ता है और यह Causes of Shaking Hands बनता है

स्ट्रोक: Stroke

  • क्या आप जानते है स्ट्रोक के कारण कई लोगो की मृत्यु हो जाती है। यह शरीर के ​किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।
  • स्ट्रोक के मरीजों को कई समस्याएँ जैसे चलने में परेशानी, बोलने में दिक्कत, अत्यधिक सिरदर्द, शरीर के एक हिस्से में लकवा व हाथों को कापना भी शामिल है।

विटामिन B12 की कमी

  • विटामिन B12 की कमी से भी शरीर कमजोर होता है जिसके कारण हाथ कांपने लगते हैं।
  • इससे पूरे शरीर में भी कपकपी शुरू हो जाती हैं।

मधुमेह: Diabetes

  • मधुमेह होने कारण भी हाथों में कंपन की समस्या हो सकती है। यदि आपके हाथों में कंपन हो रहा है तो यह मधुमेह के लक्षण हो सकते है।
  • मधुमेह होने से रक्त में शर्करा का स्तर नियमित रूप से नहीं रह पाता है। जिसके कारण हाथों में कंपन होने लगता है।

कॉर्टिसोल हॉर्मोंन भी होता है कारण

  • शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोंन की वृद्धि के कारण भी तनाव बढ़ता है जिसके कारण भी हाथों में कंपन होने लगता है।
  • इसके कारण शरीर में रक्त का संचार अच्छे से नहीं हो पाता है और हाँथ कांपने लगता है।

अन्य बीमारियां

  • यदि मष्तिष्क में उपस्थित न्यूरो ट्रांसमीटर केमिकल लीक हो जाता है तो भी हाथों में कंपन होने लगता है।
  • कभी कभी नींद की दवाईयां लेने से भी हाथों में कंपन होने की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे समय में अपने डॉक्टर से सलाह ले और तभी नींद की दवाओं का सेवन करे।
  • यदि मष्तिष्क में खून को पहुंचाने वाली नलिकाएं किसी वजह से अवरुद्ध हो जाती है तो इससे भी हाँथ में कंपन होने लगता है।
  • नशीली दवाओं का सेवन करने से भी इस प्रकार की समस्या हो सकती है साथ ही यदि आप शराब और धूम्रपान करते है तो भी आपके हाथों में कंपन हो सकता है। इसके अतिरिक्त फास्ट फूड के सेवन एवं प्रदूषण आदि के कारण भी यह समस्या आती है।
  • शरीर का तापमान बढ़ जाने से भी हाथों में कंपनी की समस्या हो सकती है।

बचाव के लिए आवश्यक जानकारी

  • हाथों के कंपन को रोकने लिए शराब, धूम्रपान आदि का सेवन करना बंद कर दे। यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। साथ ही यह बीमारियों को निमंत्रण भी देता है।
  • खानपान पर ध्यान दे। पौष्टिक खाना खाएं ताकि आपके शरीर के सभी पुर्जे सही तरीके से कार्य करे और हाथों में कंपन न हो।
  • व्यायाम और योग को नियमित रूप से करे। ऐसा करने से भी शरीर स्वस्थ रहता है।
  • तनाव और चिंता को दिमाग से निकाल दे यह इसका मुख्य कारण होते है। इसके लिए खुश रहना और मेडिटेशन करना बहुत ही अच्छा रहता है।
  • कुछ दवाएं भी हाथों में कंपन का कारण बनती है। यदि आप ऐसी दवा का सेवन कर रहे है जो की कंपन को पैदा कर रही है तो उस दवा का सेवन बंद कर दे और अपने डॉक्टर से परामर्श ले।
  • कैफीन के सेवन से जितना हो सके दूर रहे। यह स्वास्थ के लिए भी हानिकारक होता है।
  • यदि आपके हाथों में कंपन हो रहा है तो आपको खाने में शक्कर की मात्रा को सिमित रखना चाहिए।

इस तरह आप कुछ चीजों को ध्यान में रख कर हाथों में होने वाले कंपन को दूर कर सकते है।

कंपन में लेने योग्य आहार

  • कंपन को कम करने के लिए खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दूध से बने उत्पाद, दाल, नट्स, मांस, अंडे और मछली का सेवन करना चाहिए।

अब तो आप समझ ही गए होंगे की हाथों का कांपना कई कारणों से हो सकता है। यदि आपको इस प्रकार के कोई लक्षण दिखाई देते है तो देर ना करे और अपने डॉक्टर से संपर्क करे ताकि वह आपकी जाँच कर सके व सही स्थिति बता सके।

Loading...

You may also like...