तुरई की सब्जी के फायदे – बड़े बड़े रोगों को दूर करने में सहायक

सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। तुरई भी एक प्रकार की सब्जी है लेकिन इसे ज़्यादा लोग खाना पसंद नही करते है। शायद आप नही जानते है कि बाकी सब्जियो की तरह ही तुरई की सब्जी में भी कई प्रकार के विटमिन्स और प्रोटीन होते है जो स्वस्थ शरीर और सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते है।

तुरई में फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है जो की हमे मधुमेह, नेत्र रोग, पीलिया, संक्रमण, त्वचा रोग जैसे कई बीमारियो से बचाने में सहायक है। तुरई की सब्जी हमारे लिवर को सही करने में भी मदद करती है। इसके अलावा यह बालो से जुड़ी सभी समस्याओ को भी फायदेमंद है।

तुरई का वानस्पतिक नाम लुफ्फा एक्युटेंगुला है। इसका प्रयोग आदिवासी लोग कई प्रकार के रोगो के उपचार के लिए करते है। बहुत से लोग इस सब्जी को खाना पसंद नही करते है लेकिन इसके फायदों की लिस्ट बड़ी लंबी है। आज हम आपको तुरई की सब्जी के फायदे बता रहे है, ताकि इन्हे जानने के बाद आप भी इसे खाना शुरू कर दे।

 

Turai Ki Sabji Ke Fayde – इन बीमारियों को दूर करे

Turai Ki Sabji Ke Fayde

मधुमेह में लाभकारी

मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियो के लिए तुरई की सब्जी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा। यह इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है साथ ही यह रक्त में से शर्करा की मात्रा को कम करती है। जिससे मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्तियो को आराम पहुंचता है।

 

लिवर को ठीक रखे

बाहर के और अनियमित खान-पान की वजह से लिवर की समस्या हो जाती है। शोध से पता चला है कि तुरई का लगातार सेवन करने से पेट की समस्याओ से निजाद पाया जा सकता है। यह हमारे शरीर के रक्त को शुद्ध करती है साथ ही लिवर से जुड़ी समस्याओ को भी दूर करती है।

 

मस्सो से पाए निजाद

कुछ लोगो के शरीर में बहुत मस्से होते है। तुरई की सहयता से मस्सो को आसानी से खत्म किया जा सकता है। मस्सो को खत्म करने के लिए आधा किलो तुरई को बारीक काटकर 2 लीटर पानी में उबाल ले और फिर इसे छान ले। इस प्रकार तुरई के पानी को अलग निकालकर इसमे बैंगन को पका ले। अब पके हुए बैंगन को घी में भूनकर गुड के साथ खा ले, इससे बवासीर से बने दर्द और पीड़ा युक्त मस्से झड़ जाते है।

 

बाल काले करने के लिए

यह बालो को काला करने में भी मदद करती है। आदिवासीयो के अनुसार तुरई के छोटे-छोटे टुकड़ो को काटकर ठंडी छाव में सूखा ले, फिर इन सूखे टुकड़ो को नारियल के तेल में मिलाकर 5 दिन तक ऐसे ही रखे। इसके बाद इसे गर्म कर ले, अब इस तेल को छानकर एक डिब्बे में भर ले और रोजाना इसे अपने बालो पर लगाए। ऐसा करने से आपके बाल काले हो जाएँगे।

 

जॉन्डिस ठीक करे

वे लोग जो पीलिया से ग्रसित है उनकी नाक में 2 बूँद तुरई के फल के रस को डालने से नाक से पीले रंग का द्रव निकलता है। ऐसा होने पर पीलिया को जल्द से ठीक किया जा सकता है।

 

दाद, खाज और खुजली को दूर करे

यदि आप दाद, खाज और खुजली से परेशान है तो तुरई के पत्तो को पीसकर खुजली वाले स्थान पर रखे। ऐसा करने से खुजली में आराम मिलता है साथ ही कुष्ट रोग भी दूर हो जाता है।

 

तुरई की सब्जी के फायदे: जाने इसके अन्य लाभ

  1. पेट से जुड़ी सभी समस्याओ के लिए तुरई बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अपच और पेट की ऐठन में जल्द ही आराम मिलता है।
  2. तुरई की सब्जी का सेवन बवासीर के इलाज में भी किया जाता है।
  3. पेट की पथरी को दूर करने के लिए तुरई के बेल को दूध या फिर पानी के साथ पीस ले और इसे 5 से 6 दिनों तक रोजाना पिए। ऐसा करने से पेट की पथरी घुलकर शरीर से बाहर निकल जाएगी।
  4. तुरई की सब्जी के लगातार सेवन से शरीर में खून की कमी नही रहती, साथ ही यह खून को साफ करने में मदद करता है।
  5. इसमे कोलेस्टरॉल, कैलोरी और सैचुरेटेड फैट बहुत कम मात्रा में होता है। जिससे यह शरीर के वजन को कम करने में भी सहायक होता है।
  6. इसकी सब्जी का सेवन करने से त्वचा संबंधित समस्याएं जैसे मुंहासे, सोरायसिस, एक्जिमा आदि समस्याओ से छुटकारा मिलता है।
  7. इसमे उपस्थित बीटा-कैरोटीन हमारी आँखो की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।
  8. तुरई का सेवन हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर को किसी भी बाह्या और आंतरिक संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद करता है।

 

यहाँ आपने जाने Turai Ki Sabji Ke Fayde. अगर आप यहाँ बताई गई किसी भी बीमारी से परेशान है तो तुरई के सेवन शुरू कर दें, जरूर फायदा मिलेगा।

Loading...

You may also like...