Urad Dal Benefits: स्किन से लेकर स्वास्थ्य तक के लिए उरद की दाल है फ़ायदेमंद

उरद की दाल जहाँ खाने में स्वादिष्ट होती है वही स्वास्थ्य के लिए भी इसका सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। जिन लोगो की पाचन क्षमता अच्छी होती है उनके लिए उरद की दाल बहुत लाभकारी हो सकती है।

कमजोर पाचन क्षमता वालो को इसे पचाना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उरद की दाल में मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते है। बहुत से स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने में भी उरद की दाल का उपयोग किया जाता है जैसे डोसा, वडा, इडली आदि। उरद की दाल पौष्टिकता के साथ ही फाइबर से भी युक्त होती है इसलिए इसका सेवन करना और भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है।

Urad Dal छिलके वाली और बिना छिलके वाली दोनों प्रकार की होती है। छिलके वाली उरद की दाल काले रंग की होती है वही बिना छिलके वाली उरद दाल का रंग सफेद होता है। उरद की दाल में कैल्सियम, पोटेशियम, खनिज, लौह तत्व, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे तत्व आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है।

Urad Dhal का फेस पैक चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। उरद की दाल में कई ऐसे तत्व मौजूद होते है जो बालों के लिए भी लाभकारी होते है जिनके इस्तेमाल से बालों में चमक आ जाती है। जानते है Urad Dal Benefits के बारे में विस्तार से।

Urad Dal Benefits: जाने उरद दाल के अद्भुत फायदे जो की सेहत के लिए उपयोगी होते हैं

Urad Dal Benefits

क्या होते हैं Urad Dal Health Benefits

Urad Dal Protein से भरपूर होती है जानते है Urad Dal Nutrition के सेहत से जुड़े फ़ायदों के बारे में।

  • उरद की दाल में कैल्शियम और पोटेशियम होता है जो हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है इससे हड्डियाँ मजबूत होती है।
  • उरद की दाल के सेवन से कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। मधुमेह के मरीज़ों के लिए उरद की दाल का सेवन करना लाभकारी होता है।
  • उरद की डाल के सेवन से शारीरिक कमज़ोरी भी दूर होती है इसके साथ ही उरद की दाल से शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। इसके सेवन से स्टेमिना भी बढ़ता है।
  • साउथ एशिया में उरद की सबसे ज्यादा पैदावर होती है। उरद की दाल में प्रोटीन के साथ साथ विटामिन C, आयरन और स्टार्च की मात्रा होती है।
  • उरद की दाल से बने लड्डू इतने पौष्टिक होते है की इसके सेवन से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है। इसके सेवन से बुजुर्गों में भी नौजवानों की तरह स्फूर्ति भर जाती है।
  • साबुत उरद भी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत फ़ायदेमंद होती है। साबुत उरद को अगर रात में भिगोकर सुबह में बनाया जाये तो ये स्वादिष्ट लगती है और बहुत पौष्टिक भी होती है।
  • उरद की दाल को धर्म की दृष्टि से शनी भगवान का प्रिय माना जाता है। अगर शनिवार के लिए सरसों के तेल के साथ साथ उरद की दाल भी शनी भगवान के मन्दिर में चढाई जाये तो इससे शनी भगवान की कृपा हमेशा ही बनी रहती है।

आइये उरद की दाल से होने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में विस्तृत बातें जानते हैं। उरद की दाल के सेवन से आपको निम्न फायदे देखने को मिल सकते है:

उरद दाल के फायदे: Urad Dal Benefits

मधुमेह में लाभकारी

  • उरद में फाइबर तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिससे ये रक्त में ग्लूकोज और इन्सुलिन की मात्रा को नियन्त्रण में रखने में मदद करता है।
  • इसलिए शुगर की समस्या से परेशान मरीज़ों के लिए उरद दाल का सेवन करना लाभकरी होता है।

सेक्स पॉवर बढ़ाये

  • सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए उरद की दाल बहुत कारगर होती है। इसके लिए आप 50 ग्राम उड़द या उड़द की दाल को पानी में भिगोएं और इसका छिल्का उतार लें।
  • छिल्का उतारने के बाद इसे घी में भूनकर इसमें दूध, शक्कर, बादाम और मुनक्का आदि में डालकर इसकी खीर बना ले और नियमित रूप से इसका सेवन करे।
  • इस तरह उरद की दाल के सेवन से आप सेक्सुअल पॉवर को आसानी से बढ़ा सकते है।

सिरदर्द दूर करे

  • सिरदर्द की समस्या से निजात दिलाने के लिए उरद की दाल का उपाय फायदा पहुँचाता है।
  • उरद की दाल को भिगोकर फिर इसे पीस कर के इसका लेप बना ले और इस लेप को सिर पर लगाये इससे सिरदर्द में बहुत आराम मिलता है।

गंजापन दूर करे

  • जिन लोगों के बहुत ज्यादा बाल झड़ते है उनके लिए उरद दाल बहुत फ़ायदेमंद होती है।
  • गंजापन दूर करने के लिए उरद दाल एक अच्छा उपाय है, इसके लिए दाल को उबालकर पीस लें और इसके लेप को रात के समय सोने के समय सिर लगाएं।
  • इससे गंजापन धीरे-धीरे दूर होने लगता है और नए बालों के आने की शुरुआत हो जाती है।

त्वचा में निखार लाये

  • उरद दाल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की रंगत निखारने के लिए बहुत उपयोगी होते है साथ ही चेहरे पर किसी भी तरह के काले धब्बे, मुंहासे हो गए हों तो उसे भी उरद की दाल के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है।
  • आप बिना छिलके की उरद दाल को कच्चे दूध के साथ रात में भिगों कर रख लीजिए। अब सुबह आप इस दाल को पीस लें और फिर इसमें नींबू का रस और शहद को भी मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और सूखने के बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो ले।
  • इसके निरंतर प्रयोग से बहुत जल्दी ही त्वचा का रंग निखरने लगता है और त्वचा कोमल व मुलायम बन जाती है।

दिल के लिए लाभकारी

  • इसके सेवन से मैगनीशियम और फोलेट लेवल को बढा कर धमनियों को ब्‍लॉक होने से बचाती है।
  • यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढावा देती है, इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को नियन्त्रण में रखने में मदद करता है। जिससे दिल से सम्बन्धित बीमारियों का खतरा कम होता है।

एनर्जी बढ़ाये

  • उरद की दाल में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जिसके सेवन से शरीर में कमज़ोरी दूर होती है।
  • इसके सेवन से शरीर में होने वाली एनीमिया जैसी बीमारी में आराम मिलता है।
  • ये शरीर की थकान को दूर करता है और एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

दर्द और सुजन को कम करने में लाभकारी

  • आयुर्वेद में किसी भी तरह के दर्द और सुजन को कम करने के लिए उरद की दाल का इस्तेमाल किया जात है।
  • उरद में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज पदार्थ मौजूद रहते हैं जो चयापचय को बढ़ावा देते है।
  • उड़द दाल से बने पेस्‍ट का इस्‍तेमाल सूजन और दर्द को कम करने में किया जा सकता है।
  • दर्द और सुजन को जल्दी खत्म करने के लिए यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक नुस्खा है।

सुझाव: उरद की दाल के कुछ नुकसान भी होते है इसलिए अगर उरद दाल खाने पर आपको कोई भी परेशानी हो रही हो तो चिकित्सक से परामर्श लेकर ही इसका सेवन करे।

Loading...

You may also like...