Vampire Facelift- बिना सर्जरी के आपको दे जवां और आकर्षक चेहरा

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है| खूबसूरत दिखने को लेकर लोगो में कितना क्रेज़ है इसका पता तो आजकल बूम में चल रही कॉस्मेटिक इंडस्ट्री से लगाया जा सकता है| अपनी त्वचा को हेल्थी और रेडिएंट बनाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, इसके अलावा अपने खानपान का ख्याल रखते है|

इससे उन्हें स्वस्थ एवं सुन्दर त्वचा मिलती है, लेकिन इसमें समय लगता है और इतना सारा पेसेंस हर किसी में नहीं होता| और तो और प्राकृतिक तरीको से खुद को सुन्दर बनाने में कुछ लिमिटेशन्स होती है जैसे की त्वचा तो स्वस्थ बन जाती है, लेकिन आपके चेहरे की बनावट में कोई फरक नहीं आता है|

ऐसे में कुछ लोग कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते है| ताकि वो एक बेहतरीन चेहरा पा सके| यह तकनीक आपके चेहरे से अतिरिक्त त्वचा को हटा देती है| इसी तरह आजकल वैम्पायर सज्जा बहुत प्रचलन में है जो की आपको कॉस्मेटिक सर्जरी से भी ज्यादा लाभ देती है। इस प्रक्रिया में आपके चेहरे को वापिस से तराशा जाता है और आपको बहुत अच्छी त्वचा प्रदान की जाती है। तो चलिए विस्तार से जानते है Vampire Facelift के बारे में|

Vampire Facelift: वैम्पायर सज्जा क्या है और कैसे काम करती है?

Vampire Facelift

वैम्पायर सज्जा क्या है?

वैम्पायर सज्जा एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपको स्वस्थ, जवान, और पुनर्जन्मित त्वचा देती है वो भी कम वक्त में और बिना सर्जरी किये| इस प्रक्रिया में अपने ही शरीर की हीलिंग प्रक्रियाओ का इस्तेमाल किया जाता है| इस प्रक्रिया का परिणाम देखने के लिए आपको इन्तेजार नहीं करना पढता है, क्योकि जिस दिन आप इसे करवाते है उसी दिन इसका परिणाम नजर आने लगता है| इस पद्धति में त्वचा अपने पुनर्निर्माण का काम एक वर्ष बाद भी जारी रख सकती है|

यदि आप चाहे तो इसे स्कीन ट्रीटमेंट में कह सकते है| यह पद्धति में दर्द नहीं होता है| इसमें आपको कुछ इंजेक्शन लगाए जाते है ताकि आपके चेहरे से झुर्रिया कम हो, त्वचा का वॉल्यूम बढे और आपकी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार हो|यह इंजेक्शन रोगी के अपने खून के होते है|

यह कैसे काम करती है

वैम्पायर सज्जा में आपकी बांहो से खून निकालकर सेंट्रीफ्यूग में तेजी से घुमाया जाता है ताकि प्लेट्लेट अलग हो जाये| अब पतली सूई की मदद से इन खून कोशिकाओं को चेहरे के बहुत आवश्यक क्षेत्र में डाला जाता है। इन इंजेक्क्शनों के अलावा वसा इंजेक्शन भी लगाया जाता है ताकि चिकना, गोल और मांसल रूप मिले।

वैम्पायर सज्जा के वक्त हाय्ल्युरॉनिक अम्ल का उपयोग होता है| यह अम्ल त्वचा को हड्डियों से उठाने और युवा रूप देने में मददगार है। लेकिन इसकी एक समस्या यह है की इससे आँखों को थोड़ा बहुत नुकसान भी होता है|

वैम्पायर सज्जा के फायदे

  • इस प्रक्रिया से त्वचा के प्रकार और रंगत में सुधार होता है|
  • इसके अलावा यह त्वचा के आकार का पुनर्निर्माण करने में भी मदद करती है|
  • इसमें किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं है और यह कॉस्मेटिक सर्जरी की तुलना में दर्दरहित है।
  • यह उम्र बढ़ने के कारकों के साथ लड़ता है और चेहरे की झुर्रियों को हटाता है।
  • खून के इंजेक्शन को लगाने से कोई दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि यह बहुत पतला तरल स्राव होता है|
  • यह प्रक्रिया 15 महीने तक काम करती है और इसके बाद इसे वापिस करना होता है|
  • यह कोलेजन का उत्पादन करती है और त्वचा के ढ़ीलेपन को हटाती है|
  • इसमें एलर्जी जैसी चीज़ों के बारे में सोचना नहीं होता है क्योंकि यह व्यक्ति का अपना खून होता है।
  • वैम्पायर सज्जा से लोगों की त्वचा की रंगत और स्पष्टता में सुधार होता है|

इसे करने की प्रक्रिया:-

जो भी वैम्पायर त्वचा सज्जा के विशेषज्ञ होते है उन्हें जिस भी व्यक्ति का ट्रीटमेंट करना हो उसके चेहरे के आकार और खूबसूरती के गणित को ध्यान में रखना पड़ता है। इसके लिए उन्हें बहुत होमवर्क करना पढता है| क्योंकि उनकी एक गलती के पीछे अप्राकृतिक चेहरा विकसित हो सकता है|

इस प्रक्रिया में फिज़ीशियन आपकी बांह से 2 चम्मच खून निकालता है| फिर इस खून को सेंट्रीग्यूग में डालकर खून से प्लेट्लेट को अलग किया जाता है| प्लेट्लेट सक्रिय होते हैं और 8 गुना वृद्धि करते हैं जो चोटिल कोशिकाओं को भरते हैं।

अब खून की कोशिकाओं को महिला के चेहरे में नम्बिंग क्रीम और पतली सूई की मदद से डाला जाता है ताकि यह प्रक्रिया दर्द रहित रहे। जैसे ही इंजेक्क्शन डाला जाता है मल्टीपोटेंट कोशिकाये एक बार फिर सक्रिय हो जाती है। यह करवाने से व्यक्ति का चेहरा ज्यादा जवा नजर आता है|

किन क्षेत्रों पर वैम्पायर सज्जा काम करती है

  • मुंह के कोनों की लाइन्स पर
  • नाक पर गतिशील झुर्रियों पर
  • आँखों के कोनों के रेखाओ पर
  • माथे की झुर्रियों पर
  • चेहरे की फटी हुई लाइनों पर
  • मुस्कुराने के कारण पढ़ने वाली लाइन्स पर

वैम्पायर सज्जा के नुकसान

  1. इस प्रक्रिया को अपनाने से आपकी आँखों को नुकसान पहुँच सकता है।
  2. नेशनल क्लिनिकल ट्रायल्स तथा अन्य आंकड़ों के अनुसार भी वैम्पायर फेस लिफ्ट कई लोगो की त्वचा पर नहीं जचता है|
  3. ऐसे तो इस प्रक्रिया के रिजल्ट बहुत फ़ास्ट है लेकिन कभी कभी इसे असर दिखाने में वक्त लगता है|
  4. कई शल्य चिकित्सकों के अनुसार यह प्रक्रिया ज़्यादा प्रभावी नहीं है|
  5. आपके चेहरे के जिस भाग पर सुईं का प्रयोग किया जाता है, वह भाग लाल होने की संभावना ज्यादा रहती है।

बजट से बाहर

वैम्पायर सज्जा से आप आकर्षक चेहरा तो पा सकते है, लेकिन Vampire Facelift Cost  बहुत ही ज्यादा है| यह प्रक्रिया या तो सलेब्स या अमीर लोग ही करवा सकते है| मिडिल क्लास वाले लोग इसे एफ्फोर्ड नहीं कर सकते है|

वैम्पायर फेस लिफ्ट और दूसरे ट्रीटमेंट

वैम्पायर सज्जा को दूसरे रिंकल ट्रीटमेंट जैसे की बोटॉक्स आदि के साथ कर सकते है|

ऊपर आपने जाना Vampire Facelift के बारे में| यह ट्रीटमेंट महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है| यह उन्हें आकर्षक और खूबसूरत बनाता है| इसमें काले धब्बों और झुर्रियों को दूर करने के काफी गुण भी होते हैं।

Loading...

You may also like...