Viagra Side Effects: इस्तेमाल करने से पहले जाने वियाग्रा के दुष्प्रभाव


लोग अपने सेक्स लाइफ के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सेक्स लाइफ में टाइमिंग को बहुत सारे लोग बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। सेक्स सम्बन्ध बनाते समय सेक्स टाइम बढ़ाने के लिए लोग इसी वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं।

वियाग्रा के उपयोग से उनकी सेक्स सम्बन्ध बनाने की शक्ति कुछ देर के लिए बढ़ भी जाती है। पर ऐसा देखा गया है की वियाग्रा के सेवन से उसके साइड इफ़ेक्ट भी हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ते हैं।

वियाग्रा नाम की इस सेक्स शक्ति बर्धक दवा को ड्रग की श्रेणी में रखा जाता है और साथ हीं इसका सेवन करना गैर-कानूनी भी होता है। इसके उपयोग से कैंसर तक की समस्याएं भी होने का ख़तरा बढ़ जाता है।

वियाग्रा के उपयोग से होने वाले साइड इफेक्ट के कारण हमारा शरीर बहुत कमजोर हो जाता है जिससे बीमारियों होने लग जाती है।इसीलिए हमे वियाग्रा से होने वाले साईड इफ़ेक्ट के बारे में जानना जरूरी है। इस लेख में पढ़ें Viagra Side Effects.

Viagra Side Effects: जानें सेक्स पावर बढ़ने वाली दवा वियाग्रा के साइड इफेक्ट्स

Viagra Side Effects

पफिज़र Pfizer नाम का एक ब्रांड है जो वियाग्रा का निर्माण करता है। वियाग्रा के निर्माण में एक ड्रग का इस्तेमाल किया जाता है जिसका नाम है सिलडेनाफिल । सिलडेनाफिल नाम का ये ड्रग मनुष्य के शरीर में होने वाली इरेक्टाइल डिसफंक्शन या इम्पोटेंस जैसी परेशानियों को खत्म करता है। वैसे वियाग्रा को भी ड्रग की श्रेणी में हीं रखा जाता है और इसके उपयोग से शरीर को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं इन्ही परेशानियों के बारे में।

छाती में दर्द

  • वियाग्रा के सेवन से होने वाली परेशानियों में मुख्य मानी जाती है छाती में दर्द की समस्या।
  • दरसल वियाग्रा की दवाएं पीडीइ5 इन्हिबिटर्स के कैटेगरी से आती हैं और पीडीइ5 इन्हिबिटर्स तथा नाइट्रोग्लिसरीन जो की दिल की समस्याओं में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं है का मिश्रण होती हैं।
  • अगर आप वियाग्रा के साथ ये दवाएं भी लेते हैं तो छाती में दर्द की समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर से राय ले लेने की जरुरत पड़ती है।
  • अन्‍य दवाओं के साथ वियाग्रा के सेवन से रक्तचाप में अचानक से खतरनाक स्तर तक गिरावट हो सकती है।

एलर्जी

  • वियाग्रा के इस्तेमाल से ऐसा देखा गया है की उपयोगकर्ता को अलग अलग तरह की एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • इसके कारण सांस लेने में समस्या होती है साथ हीं चेहरा, गले, जीभ, या होंठ की सूजन आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और इन्हीं परेशानियों के कारण प्रतिक्रिया स्वरूप एलर्जी होने लग जाती है।
  • कभी कभी एलर्जी होने पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता लेने की भी जरुरत पड़ जाती है ।
  • इसके कारण सेक्स सम्बन्ध बनाते समय कुछ लोगों को चक्कर और मतली की समस्या महसूस होने लग जाती है।
  • इसके कारण छाती, जबड़े, गर्दन या हाथ में दर्द और सुन्नपन की स्थिति पैदा हो सकती है।

बहरापन

  • सेक्स के जुनून में लोग पागल हो जाते हैं और नुक्सान की परवाह किये बिना वियाग्रा का इस्तेमाल करते रहते हैं।
  • वियाग्रा का इस्तेमाल कर के लोग अपने आप को जोखिम में डाल देते हैं । इसके कारण कई बार अचानक से सुनने की शक्ति खत्म होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • ऐसा माना गया है की वियाग्रा और नपुंसकता की ज्यादातर दवाओं के उपयोग से बहरापन की समस्या बढ़ती है।
  • विशेषज्ञों ने ऐसे करीब 47 मामलों को चिन्हित किया है जिसमे कभी एक या फिर कभी दोनों कानों में बहरेपन की समस्या वियाग्रा संबंधित दवाओं के कारण हुई है।

मेलेनोमा

  • 25000 पुरुषों पर 10 साल तक करवाए गए एक शोध से पता चला की जिन पुरुषों ने सेक्स शक्ति बढ़ने के लिए वियाग्रा का उपयोग किया वे मेलेनोमा की समस्या के उच्च स्तर पर पहुँच गए।
  • मेलेनोमा के इस स्तर पर समस्या जानलेवा हो जाती है।

लम्बे समय तक लिंग का उत्तेजित रहना

  • वियाग्रा की दवा सेक्स सम्बन्ध बनाते समय पुरुषों के लिंग में उत्तेजना का समय अंतराल बढ़ा देती है।
  • कभी कभी ये उत्तेजना जिसे इरेक्शन भी कहते हैं काफी लम्बे समय के लिए हो जाती है जो बहुत पीड़ादायक होती है।
  • कुछ मामलों में ऐसा देखा जाता है की इरेक्शन 4 घंटे या उससे भी अधिक देर तक बनी रह जाती है। यह उस व्यक्ति को परेशान कर देती है।
  • ऐसा होने पर वियाग्रा का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से इसका इलाज करवाना चाहिए। ऐसा ना करने पर ये समस्या हमेशा जारी रह सकती है।

अंधापन और दूसरे दृष्टि दोष

  • वियाग्रा के इस्तेमाल से अंधेपन की समस्या के साथ साथ दूसरे दृष्टि दोष भी होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इसके कारण कुछ दृष्टि दोष जैसे धुंधला नजर आना, नीले तथा हरे रंगों के मध्य अंतर करने में समस्या होना या फिर किसी वस्तु में नीले रंग का निशान ना देख पाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • एक शोध से ये पता चला है की कुछ पुरुषों ने वियाग्रा के इस्तेमाल के कारण अपनी देखने की शक्ति में कुछ हद तक नुकसान का आभास किया है ।
  • कहा जाता है की वियाग्रा के इस्तेमाल से ऑप्टिक नर्व में ब्लड सर्कुलेशन का प्रवाह रुक जाता है जिसके कारण देखने की शक्ति की हानि होती है।

हार्ट प्रॉब्लम

  • यौन गतिविधियों में दवाओं के कारण होने वाली कृत्रिम वृद्धि के कारण दिल पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। यह तब और ज्यादा परेशानी पैदा कर देता है जब वो व्यक्ति किसी प्रकार की दिल की समस्‍या से ग्रसित हो ।
  • अगर आपको भी हार्ट प्रॉब्लम है, और आप सेक्‍स सम्बन्ध बनाते समय वियाग्रा का इस्तेमाल करते है। इस दौरान अगर आपको चक्कर सीना/ जबड़ा/ बाएं हाथ में दर्द, आना, बेहोशी और मतली का अनुभव हो तो वियाग्रा को तुरंत बंद कर दें और डॉक्‍टर से इस बारे में सलाह ले कर इलाज करवाएं।

इस लेख में आपने पढ़ा सेक्स पवार वर्धक दवा वियाग्रा से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में। अगर आपको भी लेख में बताये कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो आप चरण वियाग्रा का सेवन रोक कर डॉक्टर से अपना इलाज ज़रूर करवाएं।

You may also like...