Vrat Recipes in Hindi: बनाएं पौष्टिक, सात्विक एवं स्वादिष्ट Vrat Ka Khana

हमारे देश में बहुत पुराने समय से ही Vart में उपवास रखने की परंपरा है। लोग व्रत रखने की प्रथा को इसलिए मानते है की उन्हे ऐसा लगता है की यह भगवान तक अपनी बात को पहुंचाने का एक तरीका है। इसे आध्यात्मिक और धार्मिक साधना के रूप में भी रखा जाता है। व्रत कोई भी हो किसी चीज़ के लिए भी रखा गया हो लोग इसे अपनी पूरी श्रद्धा से रखते है।

व्रत रखना कही न कही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कुछ लोग बिना पानी और खाने का व्रत रखते है, कुछ लोग एक समय भोजन करते है और कुछ लोग सिर्फ Falahaar का सेवन करते है। लोग अपनी क्षमता और श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते है। कई लोग व्रत के दौरान कुछ व्रत का खाना खा लेते है।

व्रत के खाने में हमे पौष्टिक खाने का सेवन करना चाहिए जिससे हमारे शरीर में पूरी तरह से एनर्जी बनी रहे और साथ ही हमे बार बार भूख भी न लगे। अगर हम व्रत में खाने की बात करे तो बहुत कम ही आहार होते है जिसे हम खा सकते है और हमेशा एक ही तरह से उन आहारों को बना कर खाना अच्छा भी नहीं लगता है।

तो इस लेख में हम आपको व्रत में खाने वाले आहारों को अलग अलग तरह से कैसे बना कर खा सकते है ये बताएँगे और साथ ही आप यहाँ उसकी पौष्टिकता के बारे में जान पाएंगे। आइये पढ़ते हैं विस्तार से Vrat Recipes in Hindi के बारे में।

Vrat Recipes in Hindi: जाने व्रत उपवास में खाने जाने वाले फलाहार डिसेज की रेसिपी

Vrat Recipes in Hindi

अक्सर व्रत उपवास के दौरान व्रतियों को यह समस्या आती है की आखिर वो व्रत के दौरान क्या खाएं। चुकी वो एक हीं प्रकार का फलाहार कर कर के बोर हो चुके होते हैं इसलिए वो कुछ अलग खाना चाहते हैं जिससे उनका मन भी भरे और हेल्थ के लिए भी अच्छा हो। इसी कड़ी में आइये आज जानते हैं कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी Vrat ka Khana Recipe in Hindi.

Course Side Dish
Cuisine Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 25 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Kacche Kele ki Recipe: कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सामग्री

  • 5-6 कच्चे केले [मीडियम आकर के]
  • 4 हरी मिर्च
  • tbsp सेंधा नमक [छोटा चम्मच या स्वादानुसार]
  • 2-3 tbsp कटा हरा धनिया [बड़े चम्मच]
  • घी या तेल [सेकने और तलने के लि]

Thalipeeth Recipe in Hindi: फलाहारी थालीपीठ बनाने के लिए सामग्री

  • ½ कप साबूदाना
  • 1 कप पानी
  • 2 उबले आलू [मीडियम साइज के]
  • कप सिघाड़े का आटा
  • 4 tbsp भुनी मूंगफली [बड़े चम्मच]
  • 4-5 हरी मिर्च
  • tbsp सेंधा नमक [छोटा चम्मच या स्वादानुसार]
  • 2 tbsp धनिया बारीक़ कटा हुआ [बड़े चम्मच]
  • tbsp निम्बू का रस [छोटा चम्मच]
  • 3 tbsp तेल सेकने के लिए
  • थोड़ा सूखा सिंघाड़े का आटा

Bhel Recipe in Hindi: फलाहारी भेल बनाने के लिए सामग्री

  • ¾ कप कच्ची मूंगफली
  • 2 कप मखाने
  • 1 tbsp सेंधा नमक [छोटा चम्मच]
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 उबले आलू [मीडियम साइज के]
  • 1 tbsp कटा हरा धनिया
  • 1 tbsp निम्बू का रस [बड़ा चम्मच]
  • tbsp तेल या घी [छोटा चम्मच]

Instructions

Kacche Kele ki Recipe: कच्चे केले की टिक्की बनाने की विधि

  1. पहले केले को धो कर दो टुकड़े कर के उसे उबाले।

  2. अगर आप चाहे तो केले को एक सिटी आने तक कुकर में उबाल सकते है।

  3. अब उबलने के बाद केले को ठंडा होने दे।

  4. हरी मिर्च बारीक काट ले।

  5. उबले केले के छिलके निकाल कर उसे मसल ले।

  6. अब इस मसले हुए केले में हरी मिर्च, धनिया, और नमक डाल दे ।

  7. अब इस मिश्रण को 16 बराबर हिस्सों में बाट ले और इसे टिक्की का आकार दे दें।

  8. आप टिक्की के आकार को अपने हिसाब से बड़ा या छोटा बना सकती है।

  9. अब इन कच्ची केले की टिक्की को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे, इससे टिक्की फटेगी नहीं।

  10. आप टिक्की को तल भी सकते है और चाहे तो सेक सकते है।

  11. सेकने के लिए तवा गर्म करें थोड़ा तेल लगाए फिर इस पर टिक्की रख दे और दोनों तरफ से लाल होने तक सेकें।

  12. तलने के लिए तेल गर्म कर ले फिर टिक्की डाल दे और लाल होने तक तले।

  13. अब आपकी टिक्की तैयार है इसे आप फलाहारी चटनी के साथ खा सकते है।

Kacche Kele ki Recipe: कच्चे केले की टिक्की

  1. कच्चे केले में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और विटामिन बी 6 जैसे तत्व होते है।

  2. केले में पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

  3. कच्चे केले में पके हुए केले के मुकाबले कम शुगर होती है। यह पूरी तरह सेहत के लिए फ़ायदेमंद है।

  4. यह बेहद स्वादिष्ट एवं स्वास्थ के लिए अच्छा Fast Recipes माना जाता है।

सुझाव

  1. केले को उबालने के बाद ठंडे होने का इंतज़ार करे वरना टिक्की को बांधने में प्रॉब्लम आएगी।

  2. अगर फिर भी केले की टिक्की बांधने में प्रॉब्लम आ रही है तो उसमे उबले आलू मसल कर मिला ले।

  3. अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो मिर्ची की मात्रा बढ़ा दें ।

Thalipeeth Recipe in Hindi: फलाहारी थालीपीठ बनाने की विधि

  1. पहले साबूदाने को धो ले और भिगो के कम से कम 2 – 3 घंटे के लिए रख दे।

  2. भिगोने के बाद साबूदाने मुलायम हो जायेंगे और अगर मुलयाम ना हुए हों तो थोड़ा और पानी डाल कर रख दे फिर मुलायम होने के बाद इसे छान कर एक पात्र में निकाल ले।

  3. हरी मिर्च बारीक बारीक काट ले।

  4. उबले आलू को छील कर मसल ले।

  5. भुनी मूंगफली को दरदरा कूट ले।

  6. अब भीगे साबूदाने में हरी मिर्च, धनिया, नमक, मसले आलू, सिघाड़े का आटा और दरदरी मूंगफली डाल कर मिलाये।

  7. अब इस मिश्रण में निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह मिलाये।

  8. अब इस मिश्रण को 10 बराबर हिस्सों में बाँट ले और लोई बना ले।

  9. अब तवा गर्म होने के लिए रख दे और जब तक तवा गर्म हो तब तक लोई 3 – 4 इंच बड़ा बेल ले।

  10. ध्यान रखे की मोटा ही बेले क्योकि थालीपीठ मोटे होते है।

  11. अब तवे पर थोड़ा तेल लगा दे और बेला हुआ थालीपीठ तवे पर डाले।

  12. कम से कम 40 सेकण्ड्स तक इंतज़ार करे फिर इसी दूसरी साइड सेके।

  13. थालीपीठ की दोनों साइड को धीमी आँच पर सेके।

  14. थाली पीठ को सिकने में कम से कम 3 मिनट लगते है।

  15. जब दोनों साइड अच्छी तरह सेक जाये उसके बाद थालीपीठ को फलाहारी चटनी या दही के साथ परोस सकते है।

Thalipeeth Recipe in Hindi: फलाहारी थालीपीठ

  1. थालीपीठ एक प्रसिद्ध महाराष्ट्रियन डिश है।

  2. यह कई प्रकार के आहार को मिला कर बनाया जाता है जो सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होता है।

  3. Thalipeeth Recipe को आप रायते या दही और फलाहारी चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

सुझाव

  1. अगर आपका तवा बड़ा है तो आप एक साथ 2 – 3 थालीपीठ भी सेक सकते है।

  2. अगर आप चाहे तो सिघाड़े के आटे की जगह कुट्टू के आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Bhel Recipe in Hindi: फलाहारी भेल बनाने की विधि

  1. पहले एक कढ़ाई ले उसमे 1½ चम्मच घी या तेल गर्म कर ले फिर उसमे मूंगफली डाल दे और उसे 10 मिनट तक के लिए भुने। जब उसका रंग बदल जाये तब उसे दूसरे पात्र में निकाल लें ।

  2. अब उसी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल या घी रख दे और मखाने करारे कर ले, 2 – 3 मिनट में मखाने तैयार हो जायेंगे।

  3. उबले हुए आलू को छील ले और छोटे छोटे टुकड़े काट ले।

  4. हरी मिर्च को बारीक़ काट ले।

  5. अब एक पात्र में कटे आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, धनिया, मखाने डाल कर मिलाये।

  6. अब इस मिश्रण पर निम्बू का रस डाल दे और अच्छी तरह मिक्स कर के खाये।

Bhel Recipe in Hindi: फलाहारी भेल

  1. भेल मूंगफली से बनी होती है और मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

  2. हम भेल में मखाने भी डालते हैं जिससे हमे कार्बोहाइड्रेट मिलता है।

  3. इसे ख़ास तौर पर आप Upvas Recipes में बना सकते हैं और अपना स्वाद बदल सकते हैं।

सुझाव

  1. अगर आप चाहे तो मखाने और मूंगफली को पहले से भूनकर एक एयरटाइट डिब्बे में रख ले।

  2. फिर बाद में जब कभी भी इसे खाना हो तो बाकि सब चीज़े मिला कर भेल बनाये और खा लें ।

Recipe Notes

आज के लेख में आपने कई सारी Fast Recipes in Hindi के बारे में जाना। अगर आप भी व्रत रखते है और समझ नहीं आता की व्रत के दौरान क्या खाएं या फिर ज्यादातर फलाहारी चीज़े खा कर आप बोर हो गए हैं तो ऊपर बताई गयी किसी भी Vrat Recipes को बनाये और इन स्वादिष्ट तथा पौष्टिक आहारों का मज़ा ले।

Loading...

You may also like...