Walnut Benefits In Hindi:खाली पेट अखरोट खाने से घुटनो के दर्द में राहत

आजकल की गलत लाइफस्टाइल जैसे की अनहेल्दी फूड, एक्सरसाइज ना करना और बढ़ता वजन आदि के चलते घुटनों के दर्द की समस्या अक्सर हो जाती है।

पहले के समय में यह समस्या बुढ़ापे की शुरुआत याने की 40-45 की उम्र में हुआ करती थी, लेकिन आजकल कम उम्र में लोग इसकी शिकायत करने लगे है। भारत में तो यह समस्या काफी गंभीर है और दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

घुटनों में दर्द के पीछे का मुख्य कारण ख़राब लाइफस्टाइल ही है। घुटनों के खराबी के चलते कुछ लोग इतने परेशान होते है की रोजमर्रा के कार्य भी नहीं कर पाते है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है यह समस्‍या और भी गंभीर होती जाती है।

यदि आप भी इस समस्‍या से परेशान है और कई सारे इलाज करवाने के बावजूद आपको इससे निजात नहीं मिल रही है तो आज का लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको घुटने के दर्द को दूर करने के लिए एक ऐसा नुस्‍खा बताएंगे जिसे इस्‍तेमाल करने से आपको राहत मिल सके।

Walnut Benefits In Hindi: घुटने के दर्द का रामबाण इलाज है अखरोट

walnut for knee pain

घुटनो का दर्द: Knee Pain

  • जैसे जैसे उम्र बढ़ती है घुटनो के दर्द की समस्या भी आम होती जाती है। घुटनो में दर्द होने से व्यक्ति को चलने फिरने उठने और बैठने में परेशानी आने लगती है। दर्द के कारण नींद भी अच्छे से नहीं आ पाती है।
  • वैसे तो घुटनो में दर्द होने के कई कारण हो सकते है जैसे की उम्र का बढ़ना, चोट लगना या फिर कोई अन्य बीमारी। यदि सही देखभाल की जाए तो आप घुटनो के दर्द से ज्यादातर राहत पा सकते है।
  • इसके लिए अखरोट का सेवन करना भी बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है।

आईये जानते है अखरोट किस प्रकार Natural Remedies for Joint Pain साबित होता है और इससे राहत दिलाने में लाभकारी होता है।

घुटने के दर्द के लिए अखरोट

  • Knee Pain Home Remedies के अंतर्गत अखरोट को बहुत अच्छा माना गया है।
  • यदि घुटनों के दर्द ने आपका चलना फिरना असमर्थ कर दिया हो तो अब आपको और परेशान होने की जरुरत नहीं है। अखरोट के सेवन से इसमें राहत पायी जा सकती है।
  • दरअसल अखरोट में कई सारे ज़रुरी तत्व जैसे की प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, फैट और मिनरल आदि पर्याप्तं मात्रा में होते है।
  • यह आपकी फिटनेस को बढ़ाते है और कई सारी गंभीर बीमारियों से आपकी रक्षा करते है।
  • इसके अलावा अखरोट में एंटीऑक्‍सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है। यह दोनों तत्व शरीर से सूजन को कम करने में मदद करते है।
  • अखरोट का नियमित सेवन अर्थराइटिस के विकास के जोखिम को कम करने में भी मददगार है।

अखरोट का सेवन किस प्रकार करना है

  • बेहद कम लोग इस बात से परिचित है कि अखरोट के सेवन से घुटनों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • तो चलिए जानते है की घुटने के दर्द के लिए अखरोट कैसे लेना होता है।
  • सुबह उठने के बाद पहले तो खाली पेट एक गिलास पानी पी ले और उसके कुछ देर बाद अखरोट की गिरी अच्‍छे से चबा-चबाकर खाएं।
  • कुछ ही दिनों में आपको इसका फायदा दिखने लगेगा। लेकिन यदि आप इस उपाय को रोज़ाना नहीं करते तो आपको कुछ भी फायदा नहीं मिलेगा।

अखरोट के अन्य फायदे

  • घुटनो के दर्द को दूर करने के साथ साथ यदि नियमित रूप से अखरोट का सेवन किया जाए तो इससे दिमाग तेज होता है। यह याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने बच्चो को अखरोट नियमित रूप से दे ताकि उनके दिमाग का सही तरीके से विकास हो सके। साथ ही इसका सेवन करने से एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। जिससे आपको कठिन से कठिन कार्य को करने में भी आसानी होती है।
  • अखरोट का सेवन करने से वजन भी कम होता है। जिसके कारण भी घुटने में दर्द की समस्या दूर हो जाती है और आपको एक स्लिम शरीर भी मिल पाता है। वजन के बढ़ने से अन्य समस्याएं भी होती है जिनसे भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
  • कुछ लोगो को नींद ना आने की समस्या होती है जिसके कारण उनका दिन भर व्यर्थ चला जाता है साथ ही कार्य भी नहीं हो पाता है। यदि आप प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते है तो आपको नींद अच्छे से आती है। जिस कारण आप दूसरे दिन फ्रेश फील कर सकते है। अनिंद्रा जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।
  • आजकल लोग दिल की बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। यदि आप अखरोट का नियमित रूप से सेवन करते है। तो आप अपने दिल को स्वस्थ्य रख सकते है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की सम्भावनाये भी कम हो जाती है। साथ ही यह मधुमेह रोगियों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद रहता है।
  • पाचन तंत्र को सही रखने में भी अखरोट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही पेट के सही रहने से मूड भी अच्छा रहता है।

अन्य जानकारी

  • अखरोट का सेवन करने के साथ साथ आपको अपने वजन को भी नियंत्रित रखना चाहिए क्योंकि वजन के बढ़ने से भी घुटनो में दर्द की समस्या होती है। इसलिए नियमित व्यायाम करे ताकि आपके वजन में वृद्धि ना हो और आप घुटनो के दर्द से दूर रह सके।
  • साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दे यह भी बहुत जरूरी होता है। यदि आप पोषक तत्व नहीं खाते है तो हड्डियाँ कमजोर हो जाती है और उनमे दर्द की परेशानी आने लगती है। इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करे ताकि आपको इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आप अन्य रोगों से भी दूर रह सकते है।
  • अखरोट का सेवन सिमित मात्रा में ही करे तभी आप इसके फ़ायदों का लाभ ले सकते है ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।

घुटनों का दर्द बहुत ही तकलीफ़ देता है। अधिक वजन और वृद्धावस्था में यह तकलीफ और भी बढ़ जाती है। यदि आप भी घुटने के दर्द से परेशान हैं तो आज से ही इन Home Remedies for Knee Pain in Hindi को अपनी दिनचर्या में को शामिल करें। यह घुटनो के दर्द के साथ साथ आपको अन्य फायदे भी देगा। जो आपके और आपके परिवारवालों के लिए लाभकारी रहेंगे।

Loading...

You may also like...