What is Whey Protein: बॉडी बनाने में मदद करेगा व्हे प्रोटीन, जाने ये क्या होता है?

यदि आपका कोई दोस्त बॉडी बनाने के लिए जिंमींग कर रहा हो और Protein Supplements ले रहा हो तो आपने उससे कभी ना कभी व्हे प्रोटीन के बारे में ज़रूर सुना होगा। इसके बाद आपकी भी उत्सुकता बढ़ी होगी की आख़िरकार व्हे प्रोटीन क्या है? इसे लेने के क्या फायदे है या फिर इसे कौन कौन ले सकता है।

जब कभी भी बॉडी बिल्डिंग सप्लिमेंट पर चर्चा होती है तब हर किसी के मन में व्हे प्रोटीन का नाम आता है और ऐसा हो भी क्यों ना अपनी डाइट के साथ व्हे प्रोटीन लेना, मसल्स विकसित करने का एक बेहतरीन विकल्प है।

इसका मतलब यह भी नहीं है की व्हे प्रोटीन चमत्कार की तरह काम करता है बल्कि इसके बेहतर परिणाम को प्राप्त करने के लिए आपको इसके साथ साथ नियमित तौर पर व्यायाम की आदत को भी शामिल करना पड़ता है।

Way Protein एक उच्चकोटी का प्रोटीन है। यह प्रोटीन प्राकृतिक दूध और दुग्ध उत्पादों में मौजूद होता है। आपको बता दे की इसमें मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक सभी जरूरी एमीनो एसिड्स मौजूद होते है, इसलिए इसे संपूर्ण प्रोटीन माना जाता है। यह आसानी से पच भी जाता है। तो चलिए विस्तार से जानते है What is Whey Protein.

What is Whey Protein: व्हे प्रोटीन क्या है और इसके सेवन से क्या होते हैं फायदे

What is Whey Protein

व्हे प्रोटीन क्यों लिया जाता है

  • बॉडी बनाने के लिए हमारे शरीर को बहुत सारे प्रोटीन की आवश्यकता होती है और इतना सारा प्रोटीन हम रोज के खाने से नहीं जुटा सकते।
  • इसलिए Whey Protein Powder को फूड सप्‍लीमेंट की तौर पर खाया जाता है, इससे हमें ढेर सारा प्रोटीन मिल जाता है।
  • यदि आप बॉडीबिल्डिंग के लिए टॉप 10 सप्लीमेंट्स देखोगे तो इसका नाम आपको नंबर 1 पर दिखेगा।
  • वर्कआउट के तुरंत बाद केवल 10 ग्राम व्हे प्रोटीन लेने से मसल्स का पुनर्निर्माण होता है।

व्हे प्रोटीन कैसे बनता है?

  • जब दही से चीज़ बनाने की प्रक्रिया की जाती है तो उसके बाद उसमे जो पानी बचता है उसी पानी को व्‍हे कहा जाता है।
  • फिर इस पानी को प्रोसेस करके इसमें से प्रोटीन निकाला जाता है। इसी प्रोटीन को हम व्‍हे प्रोटीन कहते हैं।

व्हे प्रोटीन के फायदे क्या है?

कैंसर के खतरे को कम करे

  • व्हे प्रोटीन का सेवन करने से यह कैंसर रेट के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।
  • इसमें पाए जाने वाले तत्व कैंसर को बढ़ने नहीं देते है और आप कैंसर जैसी भयानक बीमारी से दूर रहते है।

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

  • शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का होना ज़रुरी होता है तभी शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाता है।
  • यदि आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते है तो आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप स्वस्थ रहते है।

एचआईवी से करे बचाव

  • यह सभी जानते है की एचआईवी एक खतरनाक बीमारी जो की पूरी तरह से ख़त्म नहीं होती है।
  • लेकिन यदि आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते है तो यह एचआईवी से लड़ने में आपकी मदद करता है।

स्ट्रेस को दूर करे

  • यह भी सही है की यदि आप लगातार स्ट्रेस में रहते है तो इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको स्ट्रेस, डिप्रेशन और चिंता से दूर रहना चाहिए और इसे कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • यदि आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते है तो यह स्ट्रेस के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व स्ट्रेस को कम करने में मदद करते है।

रक्तचाप को कम करे

  • अधिक रक्त चाप होने से शरीर में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए रक्त चाप को नियंत्रित रखना ज़रुरी है।
  • रक्त चाप को नियंत्रित रखने के आप व्हे प्रोटीन का सेवन कर सकते है यह इसके लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। साथ ही रक्त चाप को कम करने में भी यह मदद करता है।
  • अस्थमा, सूजन आदि के लिए भी यह बहुत लाभकारी होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए भी यह असरकारी होती है।

अन्य फायदे

  • इस प्रोटीन से आपके शरीर का विकास होता है, दिमाग में सिरॉटॉनिन का स्तर बढ़ता है, कॉर्टीसॉल को कम करता है, लाईव फंकशन का विकास करता है आदि।
  • व्हे प्रोटीन आपके शरीर की प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। साथ ही यह वजन को कम करने में भी मददगार होता है।
  • व्हे प्रोटीन में उच्च मात्रा में बीसीएए तत्व पाए जाते है। यह तत्व मानव शरीर में ग्लुटैथियोन (जीएसएच) का स्तर बढ़ाते है। जीएसएच, रोग प्रतिरोधक तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। क्योंकि यह शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण घुलनशील एंटीऑक्सिडेंट हैं।

व्हे प्रोटीन के सेवन में रखी जाने वाली सावधानियां

यह सही है की यदि आप व्हे प्रोटीन का सेवन करते है तो इससे आपको कई तरह के स्वस्थ फायदे होते है। लेकिन इसका सही मात्रा में सेवन करना भी आवश्यक होता है। नहीं तो आपको इससे हानि भी हो सकती है। इसके लिए यह जानना भी
ज़रुरी है की आपको इससे क्या क्या नुकसान हो सकते है।

  • यदि आप व्हे प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में करते है तो इससे किडनी में स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • साथ ही यदि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते है तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी आने लगती है।
  • इसका अधिक सेवन करने से शरीर में थकान होने लगती है साथ ही कमज़ोरी भी आती है जिसके कारण अन्य कार्यो को करने में असमर्थता आने लगती है।
  • इसके अधिक सेवन से डायरिया भी हो सकता है। इसलिए इसका सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए।
  • यदि आप इसे दिन में कई बार करते हैं तो इससे आपको लिवर की समस्या भी आ सकते है।

आपको बता दे की बाजार में Best Whey Protein उपलब्ध है जिनका सेवन आप कर सकते है। साथ ही उनमे भी इसकी निश्चित मात्रा के बारे में वर्णन होता है। जिसके अनुरूप भी आप इसका सेवन कर सकते है। इसके अतिरिक्त आप अपने न्यूट्रिशनिस्ट से भी सलाह ले सकते है। जो आपको आपकी डाइट के अनुरूप इसके सेवन के बारे में बता सकते है।

व्हे प्रोटीन का सेवन एथलीट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है। लेकिन यदि आपको इसके सेवन से कुछ समस्या आ रही है तो आप इसे ना खाये साथ ही अपने सलाहकार से इसकी सलाह ज़रुर ले।

Loading...

You may also like...