Why Love Marriage Fails – प्रेम विवाह टूटने के मुख्य कारण

जब दो लोगो को इश्क होता है तो उन्हें लगता है कि पुरे कायनात की दौलत उनके कदमो में है| इन्हे दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता है|

एक दूसरे को पाने की चाहत में प्रेमी जोड़े समाज यहाँ तक की अपने परिवार के विरुद्ध जाने से भी संकोच नहीं करते है| और आजकल तो युवाओं द्वारा अधिकतर विवाह स्वेच्छा से किए जा रहे हैं|

प्रेम विवाह सुनकर भले ही बहुत अच्छा लगता है लेकिन इसके भी दो पहलू है| यदि यह बहुत सोच समझकर किया गया हो तो आपकी शादी चल जाती है लेकिन अगर नहीं तो उम्र के किसी भी पड़ाव में एक दूसरे से अलग होने का निश्चय लेना पढता है|

दरहसल अधिकतर केसेस में देखा गया है की कई प्यार करने वालो में वास्तव में प्रेम नहीं होता, महज शारीरिक आकर्षण होता है| युवाओ द्वारा जिस रफ्तार से प्रेम विवाह का फैसला लिया जाता है उसी रफ्तार से तलाक भी हो जाता है| आइये जानते है कुछ कारणों को Why Love Marriage Fails.

Why Love Marriage Fails: क्यों सफल नहीं होते प्रेम विवाह

Why Love Marriage Fails

अपनी मर्जी से लिया हुआ फैसला होता है

  • अधिकतर प्रेम विवाह बिना सोचे समझे, अपनी मरजी से किये होते है|
  • जिस तरह से इंसान अपनी मर्जी से रिश्ता जोड़ लेता है, उसे उतनी ही जल्दी रिश्ता तोड़ना भी बहुत आसान लगता है|
  • प्रेम विवाह करने वाले पर समाज या परिवार का किसी प्रकार का दबाव नहीं होता है|

ज्यादातर कच्ची उम्र में होता है अट्रेक्शन

  • यदि कोई व्यक्ति की उम्र अच्छी है और उसने समझदारी से फैसला किया है तो उनकी लव मैरिज टिक सकती है|
  • लेकिन आज के समय में बॉलीवुड फिल्मे देखर महज 15-16 साल की उम्र में ही प्यार हो रहा है|
  • क्योंकि इस उम्र के बच्चे ना तो मातापिता के प्रति कर्तव्यों के लिए बाध्य होते हैं और न ही उन्हें समाज क्या कहेगा, इस बात का भय होता है|
  • ऐसे में बेफिक्र होकर इन चीज़ो में पढ़ जाते है और कम उम्र में ही शादी से जैसे फैसले ले लेते है, और जब वे यह जिम्मेदारी नहीं निभा पाते तो शादिया टूट जाती है|

कुछ भी सहन नहीं करते

  • एक दूसरे के साथ रहने पर यदि किसी के गुण पसंद आ जाते है तो दो लोग प्रेम विवाह कर लेते है|
  • लेकिन आजकल लड़कियां पढ़ लिख कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गयी है और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक है|
  • इसका नकारात्मक प्रभाव यह पड़ा है की उनमे सहनशीलता नहीं है| जबकि शादी के बाद पत्नी को पति और उसके परिवार के साथ तालमेल बिठाना पढता है तभी शादी टिकती है|
Loading...

You may also like...