Wife Expectation from Husband: हर पत्नी अपने पति से रखती है यह 5 उम्मीदे

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास और नाजुक होता है| कहा जाता है की इस रिश्ते में बंधने के बाद वे 7 जनम के लिए एक हो जाते है|इसलिए इन दो लोग के बीच कम्पेबिलिटी कैसी है यह चीज़ बहुत मायने रखती है इसी रिश्ते पर उनका जीवन आधारित होता है।

इस रिश्ते को सही से चलने के लिए इसमें परस्पर प्रेम, विश्वास और मधुरता बनी रहनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वैवाहिक जीवन किसी नर्क से कम नहीं होता है|

जिन भी पति पत्नी के बिच में इस तरह के संबंध होते है वे केवल रूटीन लाइफ जीने लगते हैं और उन्हें किसी भी तरह की खुशी महसूस नहीं होती। यह रिश्ता उन्हें बोझ लगने लगता है। वे बस इसे बंधन मानकर जीने लगते है|

लेकिन कई कपल्स ऐसी भी है जिनकी लाइफ खुशियों से भरपूर हैं। और ऐसा इसलिए है क्योंकि वे एक दूसरे के उम्मीदों पर खरा उतरते है| दरअसल, पति-पत्नी के रिश्ते में उम्मीदें बहुत होती हैं और खासकर यह महिला की ओर से ज्यादा होती है| आइये जानते है Wife Expectation from Husband क्या होती है|

Wife Expectation from Husband: उम्मीदे जो पत्नियों को पति से होती है

Wife Expectation from Husband

भरोसेमंद पति

  • हर पत्नियां भरोसेमंद पति चाहती है| जो अपनी पत्नी से सच कहे और कोई सीक्रेट ना रखे|
  • यहाँ भरोसेमंद का मतलब यह नहीं की पति बस ऐसा दिखाए वो की भरोसेमंद हो, वो वाकई में भरोसेमंद होना चाहिए| इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ता है|
  • आपकी पत्नी को आपके कंप्यूटर का पासवर्ड भी पता होना चाहिए, आप क्या पढ़ते है देखते है, इसकी जानकारी अगर वो जानना चाहे तो जानना उसका हक़ है|

काम में मदद करे

  • वाइफ कभी भी खुद से पति को उसकी हेल्प करने के लिए बोलती है लेकिन वो उसकी उम्मीद जरूर रखती है|
  • इसलिए जब भी वो बीमार हो या फिर उसपर काम का बर्डन ज्यादा हो तो पति को उसकी मदद करना चाहिए|
  • और यदि वाइफ भी वर्किंग हो तो वो रोज आपसे थोड़ी बहुत हेल्प की उम्मीद रखती है|

पत्नी की तारीफ करे

  • हर पत्नी चाहती है की उसका पति उसकी तारीफ करा करे, जैसे किसी दिन वो अच्छी दिखे तो उसका पति उसे बताये|
  • या फिर वो पति के पसंद का खाना जिस दिन बनाती है उस दिन पति उसकी तारीफ कर सकता है|

इमोशनली साथ दे

  • जब भी को विवाह का बंधन जुड़ता है तो अधिकतर लड़कियों का यही कहना होता है की वो अंडरस्टैंडिंग हस्बैंड चाहती है|
  • एक अंडरस्टैंडिंग हस्बैंड जो उसे समझे और उसकी भावनाओ की क़द्र करे|
  • इस दुनिया की हर औरत चाहती है कि उसका पार्टनर उसका साथ दे और उसकी ख़राब तथा मुश्किल स्थितियों में साथ दे।

पत्नी के व्यवहार को ड्रामा न कहे

  • अक्सर पति अपनी पत्नी की बाते नहीं सुनते और सोचते है की यह सब ड्रामा है|
  • पत्नियों को इस बात पर बेहद गुस्सा आता है, जब कोई उनकी बात को ड्रामा कहे|
Loading...

You may also like...