World Blood Donor Day 2017: जरूरतमंद को दे जीवन का उपहार

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा हर साल 14 जून कोविश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को रक्त का दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। रक्तदान के जरिये कई लोगो की जान बचाई जा सकती है।

इस दिवस को कार्ल लैंडस्टेनर के जन्म दिन पर बनाया जाता है| कार्ल लैंडस्टेनर, एक महान वैज्ञानिक थे जिन्हे एबीओ रक्त समूह तंत्र के अपने महान खोज के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

विश्व रक्त दाता दिवस इनके जन्मदिवस को याद करने के साथ साथ वैश्विक स्तर पर सभी रक्त दाताओं को एक अनमोल मौका प्रदान करने का दिन लाता है| रक्त दान को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य से वर्ष 2004 में पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत की गयी थी,  ताकि रक्तदान हो सके|

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि दान किया गया रक्‍त बहुत परिस्थितियों में किसी व्यक्ति की जान बचाने में काम आता है| इसके महत्व को देखते हुए हर बड़े अस्पताल में एक ब्लड बैंक की स्थापना की जाती है|  ब्लड बैंक पर जरूरत पड़ने पर रक्त लिया और दान किया जा सकता है। आइये आज World Blood Donor Day के दिन इस बारे में और विस्तार से जानते है|

World Blood Donor Day: विश्व रक्त दाता दिवस से जुडी बाते

World Blood Donor Day

क्या रक्त देने से शरीर कमजोर हो जाता है?

  • कई लोगो का यह सोचना है की खून देने से कमजोरी आ जाती है और उस रक्त की भरपाई होने में कई महीने लगते है|
  • वही कई लोगो का तो यह भी सोचना है की इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है|
  • जो इन डर के चलते रक्तदान नहीं करते है उन्हें हम बतादे की यह केवल भ्रम है| क्योंकि रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता|
  • रक्त दान किये गये रक्त की रिकवरी हमारा शरीर कुछ ही घंटों में कर लेता है।

रक्तदान करने के फायदे

  1. आपके द्वारा किया गया रक्तदान, बुरी परिस्थति में किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है|
  2. रक्तदान करके आप किसी को नव जीवन देते है, जिससे आपको आत्मिक आनंद मिलता हैं| आपको बतादे की आधा लीटर खून तीन लोगो की जान बचा सकता हैं|
  3. जो भी नियमित रक्तदान करते हैं उन्हें हृदय सम्बन्धी बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है| चिकित्सक के मुताबित रक्‍तदान करने से खून पतला होता है, जो आपके दिल के लिए अच्छा है|
  4. जो लोग रक्तदान करना शुरू कर देते है, उनके शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है| जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारिया होने की संभावना कम हो जाती है|

रक्तदान कौन कर सकता है?

  • 17 साल से अधिक उम्र वाले व्यकित|
  • इसके लिए हीमोग्‍लोबीन का स्‍तर 12 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए।
  • जिन लोगो का वज़न 45 किलो से ज्यादा होता है केवल वे ही रक्‍तदान के लिए योग्‍य होते हैं|

रक्तदान कौन नहीं कर सकता

  • बच्‍चे को स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं भी Blood Donation नहीं कर सकतीं।
  • किडनी और पाचन तंत्र के रोगी को रक्त का दान नहीं करना होता है|
  • यदि रक्‍तदान के 48 घंटे पहले एल्‍कोहल का सेवन किया है तो भी इसे करना वर्जित है|
Loading...

You may also like...