Worst Foods for Diabetes: मधुमेह के रोगी इन आहार से रहें दूर

मधुमेह आज के समय में बहुत ही आम समस्या हो गयी है, इसकी गिनती पहले की अपेक्षा बढ़ती ही जा रही है| यह बीमारी एक बार हो जाये तो आजीवन रहती है| मधुमेह से पीड़ित लोगो के रक्त में ग्लूकोस की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है| इसके पीछे का कारण इन्सुलिन का निर्माण ना होना है|

मधुमेह को दो श्रेणियों में रखा गया है  टाइप 1 मधुमेह, इसका मतलब है शरीर का इंसुलिन ना बना पाना और टाइप 2 मधुमेह, इसका मतलब है शरीर में इंसुलिन की मात्रा काफी ना होना| इंसुलिन के ना होने या फिर ठीक से काम ना करने के कारण, ग्लूकोज़ कोशिकाओं में नहीं जाता है और रक्त में उसकी मात्रा बढ़ जाती है।

जब आप मधुमेह से पीड़ित हो तो अपनी ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखना जरुरी है| यदि ऐसा नहीं करा जाएगा तो यह आपके शरीर के कई हिस्सों को खराब कर देगा| बीमारियों को नियंत्रित रखने में डाइट बहुत अहम भुमिका निभाती है| कुछ चीज़े ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखने में मदद करती है| वही कुछ चीज़े आपकी बीमारी को बढ़ा देती है|

इसलिए मधुमेह के रोगियों को बहुत सोच समझकर खाना खाना चाहिए| गलत आहार उनकी परेशानियों को बढ़ा सकती है| आइये जानते है, Worst Foods for Diabetes जिनसे इन्हे दुरी बना लेनी चाहिए|

Worst Foods for Diabetes: मधुमेह रोगी इन चीजो से करे परहेज

Worst Foods for Diabetes: मधुमेह के रोगी इन आहार से रहें दूर

मीठी चीज़ो से दूर रहे

  • ऐसे लोग बहुत कम है जिन्हे मीठा पसंद होता है| लेकिन यदि आपको मीठा पसंद है और आप मधुमेह के रोगी है तो मीठा खाना छोड़ दे|
  • वैसे तो मधुमेह होने की वजह मीठा खाना नहीं होता है, लेकिन एक बार यह बीमारी हो जाये तो मीठे से यह और बढ़ती है|
  • इसलिए आइसक्रीम, केक, पेस्ट्री, लस्सी, लड्डू, मीठी चाय, खीर जैसी चीज़ो को छोड़ दे|

सफ़ेद चावल

  • भारतीय घरो के खाने में चावल ना हो ऐसा हो नहीं सकता| लेकिन सफ़ेद चावल से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बढ़ जाता है|
  • इसलिए मधुमेह के रोगी चावल खाने से बचे| आप चाहे तो ब्राउन राइस खा सकते है|
  • ब्राउन राइस में फाइबर होता है जो ग्लूकोस को आसानी से रक्त में अवशोषित नहीं होने देता|

वसायुक्त भोजन ना करें

  • यदि मधुमेह को बढ़ने से रोकना है, तो वसायुक्त भोजन को भी गुडबाई कहदे|
  • कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन करने से मधुमेह बढ़ता है साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओ को भी निमंत्रण देता है|

इन आहार को भी खाना अवॉयड करे:-

  1. To Prevent Diabetes मैदे से बनी सफ़ेद रोटी, नूडल्स, मीठे बिस्कुट, चाट, डिब्बाबंद जूस आदि के सेवन से भी बचे|
  2. फलों का राजा आम बहुत स्वादिष्ट होता है और सबको पसंद होता है| लेकिन इसमें बड़ी मात्रा में शुगर होती है| इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए|
  3. डायबिटिस के मरीज को अपनी डाइट से घी और अन्य चिकनाई युक्त चीजो को निकाल देना चाहिए। इसके अलावा पूरी, कचौड़ी, समोसा भी नहीं खाना चाहिए|
  4. अंगूर, सीताफल, केला, अनानास, चीकू आदि को नहीं खाना चाहिए| तरबूज को भी केवल सिमित मात्रा में खा सकते है|

ऊपर आपने जाना Worst Foods for Diabetes. तो आज से ही अपने आहार में परहेज करना शुरू करदे|

Loading...

You may also like...