Yoga For Beginners In Hindi: इन आसनों से करें योग की शुरुआत

व्यस्तता से भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में कम समय में आपको कुछ फिट एंड फाइन रख सकता है तो वो है योग|

योग का नियमित अभ्यास आपको स्वस्थ बनता है| यह तनाव को दूर कर मन को शांत और प्रसन्न बनाता है| नियमित योग का अभ्यास कर आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते है|

जो लोग सालो से योग करते आ रहे है उन्हें तो मालूम होता है की उनके लिए कौनसा योग फायदेमंद है, या फिर वो किस तरह के योग को कर सकते है, लेकिन जो लोग नए होते है उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है|

इस कारणवश वे योग करने के बारे में सोच तो लेते है लेकिन योग की शुरुवात नहीं कर पाते है| इसलिए आज के लेख में हम आपको Yoga For Beginners In Hindi बता रहे है | यह आसन बहुत करने में बहुत सरल है जिसे हर उम्र के लोग कर सकते है|

Yoga For Beginners In Hindi: योग के लिए नए है तो इन आसनों से करें शुरुआत

Yoga for Beginners

तितली आसन

तितली आसन करने के लिए सर्वप्रथम मैट पर बैठ जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ ले, और पैरो की एड़ियों को पेल्विस के करीब ले आये| आपके दोनों पैरों के तलवे एक दूसरे से जुड़े हुए होना चाहिए|

फिर अपने हाथों से पैरों को कसकर पकड़ले| इसके पश्चात अपनी जांघों  तितली के पंखों की तरह हिलाना शुरू करें। कुछ देर इसे करने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाये|

  • इसे करने से जांघो की चर्बी कम होती है और वो सुडौल होते है|
  • इसे नियमित रूप से करने पर पेल्विक एरिया की फ्लेक्सिबिलटी बढ़ जाती है।
  • यह आसन देर तक खड़े रहने से जो थकान आती है उसे ख़तम करता है|

वज्रासन

जो लोग बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहते है उनके लिए वज्रासन बहुत फायदेमंद है| इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठे, बैठते वक्त आपके पैरों के पंजे पीछे की और होना चाहिए और हिप्‍स दोनों एडिय़ों के बीच में|

दोनों पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाकर रखें। अपने दोनों हाथ घुटनों पर रखें। कुछ देर इसी अवस्था में बैठे रहें, आओकी पीठ एवं गर्दन एक दम सीधी होनी चाहिए|

  • इसकी खासियत यह है की इसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है।
  • यह पेट की कई समस्याओ अपच, गैस, कब्‍ज आदि समस्‍याओं को दूर करता है।
  • इसे करने से आपके आपके पेट को खाना पचाने में मदद मिलती है।

भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास करने के लिए सर्वप्रथम पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके पश्चात अब दोनों हाथ के सहारे शरीर के कमर से ऊपरी हिस्से को ऊपर की और उठाये, चेहरे से आगे की और देखे|

इस दौरान आपकी हथेली खुली और जमीन पर होनी चाहिए| हाथो की कोहनी मुड़ी होनी चाहिए। कुछ देर इसी अवस्था में बने रहे, फिर सामान्य स्तिथि में आ जाये|

  • जिन लोगो का पेट बहुत निकला हुआ है उन लोगो के लिए यह आसन बहुत फ़ायदेमंद है|
  • इसे करने से कंधे चौड़े व बाजू मजबूत होती है|
  • शरीर को लचीला बनाने तथा पाचन क्रिया सुधारने में भी यह मददगार है|
Loading...

You may also like...