Yoga for Perfect Body Shape: मनचाहा फिगर पाने में मददगार योगासन

एक अच्छा बॉडी शेप पाने की चाहत केवल लड़कियों में ही नहीं लड़को में भी होती है| लेकिन अधिकतर लोगो की जॉब आजकल घंटो कंप्यूटर के सामने बैठने की होती है| इससे अच्छा बॉडी शेप तो दूर की बात है बॉडी का शेप ठीक ठाक भी नहीं होता है|

जब आप दिन भर बैठे रहते है और बॉडी की बिलकुल भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है तो शरीर बहुत ज्यादा फैलने लगता है जिससे मोटापे की समस्या होती है| ऐसे में यदि आप सोचेंगे की कुछ भी ना करे और फिट हो जाये तो यह मुमकिन नहीं है|

शरीर के शेप को ठीक करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना होगा| और मोटापे को कम करने में योगासन से बेहतर कुछ और नहीं है|

आज हम आपको Yoga for Perfect Body Shape बता रहे है| यहाँ बताये गए आसन आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर कर इसे टोन करते है, जिससे आपको मिलता है परफेक्ट शेप|

Yoga for Perfect Body Shape: इन योगासनों से पा सकते है परफेक्ट बॉडी शेप

Yoga for Perfect Body Shape

नौकासन

  • जब भी हम वजन कम करने का प्रयास करते है तो पेट की चर्बी कम करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है|
  • लेकिन यदि आप रोजाना नौकासन का अभ्यास करते है तो यकीन मानिये आपका बेली फैट झट से कम हो जाता है|
  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने शरीर को नाव के आकार में लाएं और इस मुद्रा को 10 से 15 सेकंड तक बनाएं रखें।

त्रिकोणासन

  • मोटापा कम करने के लिए त्रिकोणासन भी एक बहुत फायदेमंद योग क्रिया है|
  • इसे करने के लिए दोनों पैरो को 1 फुट की दुरी पर फैला ले, और कंधो को हाथो के सामानांतर रखे|
  • अब सीधे और झुककर सीधे हाथो से सीधे पैर को छुए लेकिन आपके उलटे पैर का घुटना मुड़ना नहीं चाहिए|
  • इस आसन को करने से आपके शरीर में खिचाव आता है, जिससे आपकप फैट कम करने में मदद मिलती है|

सेतुबंधासन

  • जो लोग योग के लिए नए है उन्हें यह योग को करने में थोड़ा समय लग सकता है|
  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ बगल में फैला लें।
  • घुटनों को मोड़कर, उन्हें भी बाहर की और करले| शरीर को पेट वाले हिस्से से ऊपर की ओर उठाएं|
  • इस वक्त आपका शरीर ब्रीज़ की तरह दिखेगा| आपको अपने शरीर को हाथो और पैरो से सहारा देना है और कुछ सेकण्ड्स इसी मुद्रा में बने रहना है|
  • इस मुद्रा को करने से आपके पुरे शरीर में खिचाव आता है जिससे आपके हिप्स, जांघ, पेट, पीठ भुजाओ सभी का फैट कम होता है|

ऊपर बताये गए आसन के अलावा सूर्य नमस्कार, वीरभद्र आसन और भुजंगासन को करने से भी चर्बी घटाने में मदद मिलती है|

Loading...

You may also like...