Yoga for Snoring in Hindi: खर्राटे से मुक्ति दिलाने में योग मददगार

आप भले ही खर्राटे लेते हुए चैन की नींद सो जाते है, लेकिन आपके आसपास वालो की रातो की नींद ख़राब हो जाती है| पहले यह समस्या जहा बूढ़ो में ज्यादा देखने को मिलती थी,आज देखा जाए तेा कई युवाओं मे भी इसकी समस्या देखी जा सकती है।

खर्राटे की समस्या केवल पुरुषो में ही नहीं महिलाओ में भी होती है| लोग इसे एक सामान्य समस्या समझते है, लेकिन इसके कारण स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या भी हो सकती है| या फिर यह भी हो सकता है की यह किसी बीमारी का लक्षण हो|

धीरे-धीरे खर्राटे की परेशानी बड़ा रूप ले लेती है| इसलिए इसे हलके में ना लेते हुए, इसके कारणों को जानने की कोशिश करे और उपचार करे| आज हम आपको बता रहे है Yoga for Snoring. ताकि आप भी स्वस्थ रहे और आपके परिवार वाले भी चैन की नींद सोये| योग की मदद से आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Yoga for Snoring in Hindi: योग से पाएं खर्राटों से निजात

Yoga for Snoring in Hindi: खर्राटे से मुक्ति दिलाने में योग मददगार

खर्राटे क्या है?

  • बहुत से लोग जब सोते है, तो सोने के दौरान उनके सांस से तेज आवाज आती है, साथ ही उनकी साँसों में कम्पन होता है|
  • इस आवाज को ही खर्राटे कहा जाता है।
  • कई बार यह खर्राटे आपके शरीर मे किसी भी प्रकार की बीमारी का संकेत भी हो सकता है|

खर्राटे की समस्या में योग सहायक

सांस लेने की समस्‍या के चलते खर्राटों की दिक्कत आती है| योग का अभ्यास आपके फेफड़ो की गतिविधियों को बढ़ाता है। योग से रक्‍त का संचार सुधरता है साथ ही यह गले और चेहरे की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। यह सब चीज़ ठीक होने पर आसानी से सांस ले पाते है और खर्राटे की समस्या से छुटकारा मिल जाता है|

प्राणायाम

खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए रोज प्राणायाम करें। सर्वप्रथम पद्मासन में बैठ जाएं और आंखें बंद करके गहरी सांस लें और छोड़ें। प्राणायाम करने से फेफड़ों से लेकर श्वास नली तक की कसरत होती है। सोने से ठीक पहले इसे करा करे, जल्द ही आपको खर्राटों से आजादी मिल जाएगी| इसके अलावा निम्न प्राणायाम भी Snoring Cures में मददगार है:-

  1. उज्‍जई प्राणायाम
  2. भ्रामरी प्राणायाम
  3. नाड़ी शोधन प्राणायाम

सिंह गर्जासन

अपने दोनों पैरो को मोड़कर, अपने कूल्‍हों को पैरों पर रखकर बैठ जाये| आगे की और झुखे तथा दोनों हाथ घुटनो पर रखे। अब अंदर की और आराम से सांस ले, फिर सांस को बाहर छोड़ते वक्‍त अपनी जीभ को बाहर निकाल लीजिए। इस आसन में आपकी मुद्रा बिलकुल शेर के दहाड़ने जैसी हो जाती है इसलिए ही इसे सिंह गर्जासन कहा जाता है|

ऊपर आपने जाना Yoga for Snoring in Hindi. अब जल्द से जल्द इन आसनों का अभ्यास करे, यदि आप योग के लिए नए है तो योग गुरु के निर्देश में ही इसे करे|

Loading...

You may also like...