Facts about People Born in August: प्रतिभावान होते है अगस्त में जन्मे लोग

हर किसी को अपने जन्मदिन के आने की उत्सुकता रहती है। क्यूंकि यह दिन उनके लिए खास होता है। हर महीने में किसी न किसी का जन्म दिन होता है।

जन्मदिन छोटे बच्चो से लेकर बड़े तक सभी को प्रिय होता है। लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग करते है और फिर अच्छे से मनाते भी है। उनकी इस ख़ुशी में वह अपने लोगो को भी शामिल करते है।

अगर हम ज्योतिष शास्त्र और अंकशास्त्र के अनुसार देखते है तो ये दिन और महीना ही हमारा स्वभाव, भविष्य जैसी बहुत सी चीजें तय करते हैं। ज्योतिष और अंकशास्त्र में जन्म दिनांक और महीने को लेकर बहुत कुछ बताया गया है।

इनके अनुसार अलग-अलग गुण और स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इसलिए अलग अलग महीने में जन्मे लोगों का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। आईये जानते है Facts About People Born in August और उनसे जुड़ी कुछ अच्छी और बुरी बातें।

Facts about People Born in August: जाने अगस्त में जन्मे लोगो का स्वभाव व अन्य बातें

प्रतिभावान होते है

  • अगस्त में जन्मे लोग प्रतिभा के धनी होते हैं।
  • ये लोग बहुत मनी माइंडेड और टैलेन्टेड होते हैं।
  • इस महीने में जन्मे लोग साहित्य, कला और क्रिएटिव चीजों में अपना भविष्य बनाते हैं।
  • ये लोग अच्छे इंजीनियर, बिजनेसमैन और टीचर होते हैं।

प्यार मोहब्बत

  • इस महीने में जन्मे लोग प्यार के मामले में ज्यादा समझदार नहीं होते।
  • अगस्त में जन्मे खूबसूरत लोगों के पार्टनर साधारण ही होते हैं अर्थात इसे बेमेल जोड़ी कहा जाएगा।
  • इस मंथ में जन्मी कुछ लड़कियां थोड़ी फ्लर्टी टाइप की होती हैं।
  • परन्तु कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेइंतिहां प्यार करते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।

स्वभाव

  • अगस्त में जन्मे लोग बहुत कंजूस होते हैं।
  • पैसों के समक्ष उनके लिए दोस्ती-प्यार, रिश्ते- नाते आदि भी ज्यादा महत्व नहीं रखते।
  • हर पैसे का हिसाब ये लोग रखते हैं। विशेषकर यदि खुद को पैसा देना पड़ जाए तो इनकी सूरत उतर जाती है।
  • ऐसे लोग जुबान के कड़वे भी हो सकते हैं।

अकेलापन पसंद

  • ये लोग ज्यादा संख्या में दोस्त बनाने में विश्वास नहीं रखते क्यूंकि ये लोग दोस्ती भी नहीं निभा पाते।
  • इस महीने में जन्मे लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और ऐसे लोग जिद्दी भी होते हैं।
  • अपनी जिद के कारण कई बार अपनी नाव को डुबो लेते हैं।

वैभवशाली जीवन जीते है

  • सूर्य का साथ होने के कारण अगस्त माह जन्मे स्त्री-पुरुष वैभवशाली होते हैं।
  • साथ ही इनकी जीवनशैली उच्चस्तरीय होती है, यह लोग बड़े पदों पर बैठते हैं।
  • यह धार्मिक एवं आस्थावान होते हैं। सहायता हेतु सदैव तत्पर रहते हैं।
  • ये लोग दूसरों की सहायता करते समय खुद का भी ख्याल नहीं रखते।

ईमानदार होते है

  • अगस्त में जन्मे लोग ईमानदार होते हैं, ऐसे जातक प्रयास करते हैं कि हर मामले में ईमानदारी बरतें।
  • साथ ही ये लोग उदार स्वभाव के होते हैं।

भाग्यशाली

  • जो लोग अगस्त में जन्मे होते है उनका भाग्य बहुत प्रबल होता है|
  • ये लोग बहुत लकी होने के साथ आजाद ख्यालों के भी होते हैं।
  • इसके अतिरिक्त यह लोग शक भी ज्यादा करते हैं।
  • इन लोगो को दूसरे व्यक्तियों की राय मानना अपनी बेइज्जती के समान लगता हैI

लग्जरी लाइफ चाहते है

  • अगस्त में जन्मे लोग वैभवशाली और शानदार जीवन जीना पसंद करते हैं।
  • इस माह में गुरु सूर्य होता है, इसलिए ये लोग कभी-कभी अपने उग्र स्वभाव से पीड़ित भी रहते है।
  • इनके दिमाग में ऐशो आराम और विलासितापूर्ण जीवन जीने की अभिलाषा सदैव बनी रहती है।

आपके लिए क्या लकी है?

  1. लकी नंबर : 2 , 5, 9
  2. लकी कलर : गोल्डन, स्लेटी, रेड, पीला, हरा, केसरिया।
  3. लकी डे : वेडनस डे, फ्राइडे और संडे।
  4. सुझाव : शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं। सूर्य को जल चढ़ाएँ, यह इन्हें उच्च पदों पर ले जाता है।
Hrelate: Expert at Hrelate.com, one of the leading website that provides Health, Beauty and Diet Tips in Hindi....
Related Post