Castor Oil Side Effects: क्या आपको पता है अरंडी के तेल के दुष्प्रभाव

अरंडी का तेल हमें कई सारे लाभ देता है| यह कब्ज की समस्या, बालो का झड़ना, रूखी त्वचा आदि समस्या दूर करने में लाभप्रद है| यह तेल शिशु स्वास्थ्य हेतु भी सर्वोप्रिय है| यही वजह है की अच्छी गंध ना होने पर भी इसका इस्तेमाल बहुतायत किया जाता है|

इसके लाभ को तो हम नहीं झुटला सकते, लेकिन इस तेल के कुछ साइड इफेक्ट्स भी है जिसके बारे में हमें पता होना चाहिए| इस जानकारी के अभाव में हो सकता है हम इस तेल से फायदा पाने के बजाय अपना नुकसान करा बैठे|

सारी बात करने से पहले हम यह जान लेते है की अरंडी का तेल क्या है| यह एक तेल है जो अरंडी के पौधे से मिलता है| बहुत साल पहले यह एक जहर की तरह काम करता था क्योंकि इसमें टॉक्सिक, germicidal और रेचक गुण होते है| इसके कम डोज़ में आपको मतली और दस्त की समस्या हो सकती है|

इसके कारण आपको उल्टी आ जाती है| इसलिए इसका इस्तेमाल आकस्मिक जहर के पेट में जाने पर उसको निकालने के लिए किया जाता है|आइये विस्तार से जानते है Castor Oil Side Effects.

Castor Oil Side Effects: अरंडी के तेल के भी है नुकसान

 

दस्त लगाना

  • अरंडी के तेल की प्रकृति गर्म होती है| इसलिए इसके अधिक सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है|
  • इसके अलावा इससे और भी कई परेशानिया जैसे पेट में ऐंठन, मतली आना आदि हो सकती है|

त्वचा में खुजली

  • बहुत से लोगो को इस तेल से एलर्जी भी होती है जिसके चलते स्किन पर रैश, खुजली और सूजन आदि हो सकती है|
  • यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो Castor Oil Uses ना करे|

गर्भावस्था में भी ना ले

  • इस तेल की प्रकृति गर्म होती है जिसके चलते यह डिलीवरी जल्दी करवा सकता है|
  • इसका अधिक सेवन करने पर कुछ गर्भपात के मामले भी देखे गए हैं। इसलिए गर्भवती इसे ना ले|
  • स्तनपान करने वाली माताओं को भी इसे केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए|

अन्य साइड इफेक्ट्स इन्हे भी जानिए

  1. अरंडी के तेल का उपयोग से कई बार चक्कर आना या हल्का सिरदर्द हो सकता है।
  2. लम्बी अवधि के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने पर कई पोषक तत्वों जैसे की पोटेशियम की हानि हो सकती है|
  3. यदि आपके दिल की धड़कन अप्राकृतिक गति से धड़क रही है तो यह भी अरंडी के तेल का साइड इफ़ेक्ट हो सकता है|
  4. अरंडी तेल का एक और संभावित दुष्प्रभाव, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन भी है। इन मामलो में आपको तत्काल चिकित्सा लेनी चाहिए|
  5. यदि आप त्वचा पर उचित मात्रा में अरंडी का तेल लगाते है तो तब तो ठीक है| लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने पर आपको खुजली की समस्या होगी|
Loading...

This website uses cookies.