Kasuri Methi Ke Fayde: खून की कमी दूर करे, जानिए अन्य फायदे

अधिकांश घरों में मेथी का उपयोग खाद्य पदार्थों के रूप में किया जाता है। मेथी का उपयोग कई रूपों में होता है जैसे कि मेथी के पत्ते की सब्जी और मेथी के दाने के रूप में।

मेथी स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फ़ायदेमंद होती है। जिस प्रकार मेथी लाभकारी होती है ठीक उसी प्रकार कसूरी मेथी भी सेहत के लिए अच्छी होती है। इसे अंग्रेजी भाषा में Fenugreek Leaves के नाम से जाना जाता है।

कसूरी मेथी बनाने के लिए मेथी के पत्तों को सुखाया जाता है। कसूरी मेथी का उपयोग अधिकतर लोग खाने की खूशबू बढ़ाने में करते है। स्वाद में यह थोड़ी कड़वी होती है।

औषधि के रूप में भी कसूरी मेथी का उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों को भी दूर किया जाता है। कसूरी मेथी महिलाओं के लिए एक वरदान के समान है। जानते है Kasuri Methi Ke Fayde.

Kasuri Methi Ke Fayde: जानिए कसूरी मेथी के लाजवाब फायदे

गर्भावस्था के दौरान दर्द को कम करे

  • गर्भावस्था में महिला के लिए यह बहुत ही लाभकारी होती है।
  • इसके सेवन से प्रसव के दौरान होने वाली पीड़ा दूर हो जाती है।
  • यह बच्चे को आसानी से जन्म देने के लिए शरीर को तैयार करती है।

पेट से जुडी समस्याओं के लिए फ़ायदेमंद

  • कसूरी मेथी पेट के लिए भी बहुत अच्छी होती है। पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते है।
  • कसूरी मेथी आंतों से जुडी समस्‍याओं, गैस्ट्रिक आदि को भी ठीक रखती है।
  • इसका उपयोग पेचिश और दस्त के इलाज के लिए भी किया जाता है।

एनीमिया खून की कमी दूर करने में

  • खून की कमी के एनीमिया की बीमारी हो जाती है, जो कि महिलाओं में अधिकतर देखी जाती है।
  • कसूरी मेथी से इसे दूर किया जा सकता है। इसलिए इसे खाने में ज़रूर उपयोग करे।

मधुमेह – टाइप II मधुमेह से निजात

  • दालचीनी के समान ही कसूरी मेथी भी मधुमेह के लिए लाभकारी होती है।
  • इसमें एंटी डायबिटिक तत्व पाए जाते है। जो कि ग्लूकोज चयापचय को नियंत्रित करने में सक्षम है।
  • यह टाइप II मधुमेह को रोकने और उपचार करने में भी मददगार है।

मासिक धर्म – हार्मोनल चेंज को नियंत्रित रखने में

  • महिलाओं को मासिक धर्म के समय कई समस्याएं होती है।
  • Phytoestrogen नामक तत्व कसूरी मेथी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • यह तत्व मासिक धर्म के दौरान होने वाले हार्मोनल चेंज को नियंत्रित करता है।

कसूरी मेथी के अन्य लाभ

  1. कसूरी मेथी बालों और त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होती है।
  2. जले कटे घावों पर इसका उपयोग करने से घाव ठीक हो जाते है।
  3. वजन को कम करने में भी यह फ़ायदेमंद होती है।
  4. ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  5. आर्थराईटिस जैसी समस्या से निजात दिलाने में भी यह मदद करती है। इससे जोड़ों और घुटनो का दर्द ठीक हो जाता है।
Loading...

This website uses cookies.