Cheese Pasta Recipe

Cheese Pasta Recipe

पास्ता खाने में बहुत हीं ज्यादा लज़ीज़ होता है। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी प्रकार के सॉस पूरी तरह से क्रीमी और काफी ज्यादा चीज़ी होते हैं जिसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। इस क्रीमी सॉस में लिपटा हुआ Cheese Pasta मुंह में इतनी शानदार तरीके से घुल जाता है और साथ ही इसका वो टेस्ट मुंह में काफी देर तक बना रहता है।

Course Breakfast
Cuisine Italian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 3 People

Ingredients

पिंक सॉस चीज़ पास्ता बनाने की सामग्री

  • 1 कप पास्ता
  • 100 Gm सब्जियाँ [इन सब्जियों में ब्रोकली, लाल और पिली बेल पीपर ले]
  • 1 प्याज [बारीक़ काट लें]
  • 1 टमाटर [बारीक़ काट लें]
  • कप फ्रेश क्रीम
  • 2 प्यूरी के लिए टमाटर
  • 2 tbsp ओलिव आयल [बड़े चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • ½ tbsp वाइट पेपर पाउडर
  • 2-3 ऑलिव्स [स्लाइस में कटी हुई]
  • 1 tbsp बटर [बड़ा चम्मच]
  • 1 tbsp टमैटो केचप [बड़ा चम्मच]
  • 2-3 लहसुन की कलियाँ [अच्छी तरह से बारीक कटी हुई]
  • ½ tbsp दरदरा लाल मिर्च पाउडर [चिली फलैक्स]
  • 1 चीज़ [क्यूब]
  • 2-3 तुलसी के पत्ते
  • 1 tbsp चीनी

क्रीमी स्पिनच (पालक) पास्ता बनाने की सामग्री

  • ½ कप पास्ता
  • नमक [स्वादानुसार]
  • ओलिव आयल [जरूरत अनुसार]
  • 1 tbsp लहसुन पेस्ट [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp मैदा [छोटी चम्मच]
  • 1 कप दूध
  • 1 कप पालक [बारीक़ कटी हुई]
  • ½ tbsp काली मिर्च पाउडर
  • ½ tbsp दरदरा लाल मिर्च पाउडर [चिली फलैक्स]
  • ½ tbsp ओरिगैनो
  • 1 tbsp मिक्स्ड हर्ब्स पाउडर
  • 1 tbsp फ्रेश क्रीम
  • 1 tbsp चीज़

Instructions

पिंक सॉस चीज़ पास्ता बनाने की विधि

  1. इस तरह का पास्ता बनाने के लिए पहले एक पैन में 5 कप पानी गर्म करे फिर उसमे एक कप पास्ता डाले।

  2. अब इसमें 2 चम्मच ओलिव आयल डालें और फिर हल्का सा नमक डाल दें।

  3. अब इस पेस्ट को उबलने में कम से कम 12 से 15 मिनट लगेंगे।

  4. जब पास्ता पक जाए तो इसमें इसमें जो ज्यादा पानी बचा है उसे अलग निकाल दे।

  5. इसके बाद एक बर्तन लें और उसमे पानी डाले फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिला दें।

  6. अब इसमें सब्जियों को मिला दें और 2 मिनट तक के लिए पकाएं।

  7. इसके बाद सब्जियों को अलग निकाल लें और ठंडे पानी में डाल दें।

  8. पैन में 2 चम्मच ओलिव आयल डालें फिर इसमें बटर डाले।

  9. जब बटर पिघलने लगे तो इसमें प्याज डालें और इसे तब तक भुने जब तक यह अच्छी तरह से पक ना जाए (पारदर्शी न हो जाए)।

  10. 2 मिनट तक पकाने के बाद इसमें लहसुन डालें जब लहसुन ब्राउन होने लगे तो इसमें टमाटर डाले।

  11. इसके बाद टमाटर प्यूरी और नमक डालें और तब तक भुने जब तक टमाटर सॉफ्ट ना हो जाए।

  12. 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें टमैटो केचप डाल दें।

  13. इसके बाद इसमें चिली फलैक्स और चीज़ क्यूब को किस कर डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें।

  14. अब इसमें सब चीज़े मिक्स कर ले और जब सब अच्छी तरह मिक्स हो जाए फिर इसमें फ्रेश क्रीम मिलाए।

  15. फ्रेश क्रीम डालने के तुरंत बाद गैस को बंद कर दें।

  16. आपका पिंक सॉस तैयार है अब इसमें ऊपर से वाइट पेपर पाउडर मिलाए।

  17. और साथ ही इसमें तुलसी की पत्ती को बारिक तोड़ के डालें।

  18. अब इसमें उबाल के पकाए हुए पास्ता को डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

  19. फिर ऊपर से गार्निश करने के लिए स्लाइस करे हुए ऑलिव्स और तुलसी की पत्तियों को डालें।

  20. अब आपका पिंक क्रीमी और चीसी सॉस पास्ता तैयार है।

क्रीमी स्पिनच (पालक) पास्ता बनाने की विधि

  1. इस पेस्ट को बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म कर लें।

  2. फिर इसमें नमक डाले और पास्ता डाल दें।

  3. इसके बाद एक दूसरे पैन में 1 चम्मच ओलिव आयल डाल कर इसे गर्म करें।

  4. तेल के गर्म होने के बाद इसमें लहसुन डालें और हल्का सा भुनने के बाद इसमें मैदा मिला दें।

  5. अच्छी तरह मिक्स करे और थोड़ी देर तक भुने।

  6. अब इस मिश्रण में दूध मिलाए साथ ही बारीक़ कटी हुई पालक डालें।

  7. इसके बाद काली मिर्च पाउडर, चिली फलैक्स, ओरिगैनो और मिक्स्ड हर्ब्स पाउडर डाले।

  8. थोड़ी देर बाद इसमें नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।

  9. 2 से 3 मिनट तक पकने के बाद गैस को बंद कर दें।

  10. और इसमें फ्रेश क्रीम को डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।

  11. अब इस क्रीमी पालक सॉस में उबले हुए पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

  12. अब इस पेस्ट को सर्व करने के लिए प्लेट में निकाले और ऊपर से चीज़ क्यूब को किस कर डाले।

Recipe Notes

इस ऊपर दिए लेख से अापने जाना कि वाइट सॉस और रेड सॉस पास्ता के अलावा भी आप अपने घर में पिंक सॉस और स्पिनच सॉस पास्ता बना सकते है। आप घर पर बहुत सारे पेस्ट की वैराइटी को आसानी से इस लेख की मदद से बना सकते है। तो आज भी अपने घर पर नाश्ते में बनाये पास्ता।