French Fries Recipe in Hindi

French Fries Recipe in Hindi

French Fries Recipe को बनाने के लिए आपको मुख्यतः सिर्फ आलू की आवश्यकता होती है जो सामान्यत: सभी के घर में रहते ही है। इसके आलावा फ्रेंच फ्राइज़ को बनाने के लिए आपको मार्केट से कुछ भी लाने की जरुरत नही रहती। इसलिए इसे बनाना और भी ज्यादा आसान रहता है। आइये जानते है कैसे फ्रेंच फ्राइज़ को चटपटा और क्रिस्पी बनाकर तैयार किया जा सकता है और उसे बनाने के लिए आपको कौन सी सामग्री की आवश्यकता रहती है साथ ही इसे कम से कम समय में कैसे बनाकर तैयार किया जा सकता है।

Course Snack
Cuisine French
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 3 People

Ingredients

French Fries Recipe: बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • 5-6 आलू
  • तेल [आलू को तलने के लिए]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1/2 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 1 पिंच अमचूर पाउडर
  • 1 tbsp चाट मसाला

Instructions

French Fries Recipe: बनाने की विधि

  1. फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को छिलके निकाल कर रख लीजिये।

  2. अब आप छिले हुए आलू को अच्छे से धो लीजिये।

  3. इसके बाद आलू को लम्बे लम्बे टुकड़े में काट लीजिये। आलू को फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए बाज़ार में कटर आता है उससे भी आप आलू को कट कर सकते है। इसकी मदद से सभी आलू एक सामान साइज़ में काटे जा सकते है और कम समय में भी।

  4. अब एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रख दीजिये। इसमें थोड़ा सा नमक मिला दीजिये।

  5. इस उबले हुए पानी में कटे हुए आलू को 5 मिनट के लिए डाल दीजिये और 5 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिये।

  6. आलू को किसी कपड़े में निकाल कर रख लीजिये और उसे अच्छे से सुखा लीजिये।

  7. अब आलू को 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दीजिये।

  8. एक कढाई में तेल डालकर उसे गरम कीजिये।

  9. तेल गरम होने पर आलू को उसमे डालकर 2 मिनट के लिए हल्का हल्का तल लीजिये।

  10. अब आलू को वापस कढाई में से निकाल लीजिये।

  11. 3-4 मिनट के लिए आलू को ठंडा हो जाने दीजिये।

  12. अब वापस तेल को गरम कीजिये और आलू को उसमे डाल कर तल लीजिये और हल्के ब्राउन होने तक आलू को अच्छा क्रिस्पी कर लीजिये।

  13. अब तले हुए आलू को प्लेट में नेपकिन बिछाकर निकाल लीजिये ताकि तेल नेपकिन सोख ले।

  14. गरमागरम फ्रेंच फ्राइज़ बनकर तैयार है।

  15. अब इस पर आमचूर पाउडर, चाट मसाला और थोड़ी सी लाल मिर्ची पाउडर (अगर आप चाहे तो) मिला लीजिये।

  16. फ्रेंच फ्राइज़ को गरमागरम ही सॉस या चटनी के साथ सर्व कीजिये। क्रिस्पी और चटपटे फ्रेंच फ्राइज़ खाने में आपको बहुत ही लाजवाब लगेंगे।

Recipe Notes

आज के लेख में आपने फ्रेंच फ्राइज बनाना सीखा। आप आज हीं शाम के स्नैक्स में अपने परिवार को यह डिश खिलाएं और उनको सरप्राइज दें।