Cake Recipe

Cake Recipe in Hindi

केक एक ऐसी डिश होती है जो मीठा खाने वाले लोगो को तो पसंद आती है साथ ही जिन लोगो को मीठा कम पसंद है या फिर बिलकुल भी पसंद नहीं है उन्हें भी केक का स्वाद पसंद आता है क्योंकि यह खाने में बहुत ही लजीज होती है। बहुत ही कम लोग होंगे जो केक को पसंद नहीं करने होंगे। जानते है इसे आप घर बैठे कैसे बना सकते है।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 40 minutes
Total Time 50 minutes
Servings 5 People

Ingredients

Cake Recipe in Hindi: केक को बनाने के लिए सामग्री

  • 1 tbsp बेकिंग पाउडर [बड़ा चम्मच]
  • मैदा [आधा कप ]
  • 50 Gm मक्खन
  • 1 tbsp वैनिला एसेंस [बड़ा चम्मच]
  • 3-4 बादाम [छोटे छोटे टुकड़ो में]
  • 3-4 काजू [छोटे छोटे टुकड़ो में]
  • 200 Gm दूध

Instructions

Cake Recipe: मिश्रण को कैसे बनाये

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन को ले और उसे पिघला ले।

  2. मक्खन को पिघलाने के लिए आप गैस या फिर माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकती है।

  3. इसके बाद उपरोक्त सारी सामग्री को एक साथ बर्तन में डालकर अच्छे से मिला ले।

  4. मिश्रण को अच्छे से मिलाने के लिए आप ब्लेंडर की भी मदद ले सकती है।

  5. इस मिश्रण को कुछ देर तक अच्छे से मिलाये जिससे एक मुलायम पेस्ट बनकर तैयार हो जायेगा।

Cake Recipe: बेकिंग के लिए बर्तन को तैयार करने की विधि

  1. बेकिंग के लिए एक बर्तन ले लें। आप किसी भी आकार का बर्तन ले सकती है।

  2. बर्तन लेने के बाद एक चम्मच तेल को बर्तन के अंदर चारों तरफ डाल दे।

  3. तेल को बर्तन में अच्छे से लगाने के बाद 1 चम्मच मैदा को बर्तन की दीवारों और तले पर सामान मात्रा में लगा दे।

Cake Recipe: कुकर में केक बनाने की विधि

  1. जितना आपका बेकिंग बर्तन है उसके अनुसार आप कुकर का साइज इस्तेमाल कर सकती है। 

  2. इसके बाद बेकिंग बर्तन में केक के मिश्रण को डाल दे।

  3. इस बर्तन को कुकर में रखने से पहले कुकर में इडली स्टैंड या फिर कोई कटोरी रख दे। ऐसा करने से बेकिंग ट्रे में सीधे आंच नहीं आएगी और केक के जलने की सम्भावनाये भी कम रहेंगी।

  4. इसके बाद बेकिंग ट्रे को कुकर में रख कर कुकर को बंद कर दे और कुकर की सिटी को निकाल दे।

  5. गैस की आंच को तेज कर दे। 2 मिनट के बाद गैस की आंच को धीमा कर दे और केक को धीमे आंच में लगभग ३० मिनट तक पकने दे।

  6. इसके बाद गैस को बंद कर दे और केक को बहार निकाल ले।

  7. केक अच्छे से पक गया है की नहीं इसके लिए आप किसी टूथपिक या फिर चम्मच क उपयोग कर सकती है। इसके लिए केक के बीचोंबीच चम्मच को डालकर देखे।

  8. अगर चम्मच को अंदर डालकर बाहर निकालने पर उसमे केक नहीं चिपकता है तो इसका मतलब है की आपका केक अच्छी तरह से पक चुका है और यदि अभी भी चम्मच में केक चिपक रहा है तो उसे 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर इसे फिर पका दे।

  9. इस तरह आपका केक बनकर तैयार हो जायेगा।

  10. इसे बाहर निकाल कर चाकू की मदद से काट ले और सर्व करे।

Recipe Notes

उपरोक्त रेसिपी के द्वारा आप लाजबाब केक को घर पर ही कम समय में तैयार कर सकती है और अपनी घर की ख़ुशी को और बढ़ा सकती है तो आज ही ट्राय करे केक की यह रेसिपी और अपने चाहने वालों का दिल जीत ले।