Balushahi Recipe In Hindi

Balushahi Recipe In Hindi

Balushahi Sweet Recipe बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। आज हम आपको बालूशाही की जो रेसिपी बताने जा रहे है वो बहुत ही सरल है। इसे फॉलो करके आप अपने घर में अपने हाथों से कभी भी बालूशाही बनाकर अपने परिवार के सदस्यों को खिला सकती है और साथ ही उनकी वाहवाही भी बटोर सकती हैं।

Course Dessert
Cuisine Indian
Prep Time 30 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 1 hour
Servings 4 People

Ingredients

बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • 500 Gm मैदा
  • घी तलने के लिए
  • 500 Gm चीनी
  • 1/2 tbsp बेकिंग सोडा
  • 1/2 कप दही [अगर आप चाहे तो]
  • घी [मोअन के लिए, मैदे में मिलाने के लिए]
  • 3 कप पानी [आवश्यकतानुसार]
  • 1/2 पिस्ता [कटोरी बारीक़ कटा हुआ]
  • 2 tbsp बादाम [बारीक़ कटी हुई]

Instructions

बालूशाही बनाने की विधि :

  1. बालूशाही की यह Indian Sweets Recipes in Hindi बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को अच्छे से छान लीजिये।

  2. अब मैदे में दही, बेकिंग सोडा और मोअन (घी) डालकर अच्छे से उसे मिलाइये।

  3. अब हल्का गुनगुना पानी मिलाकर अच्छे से आटा तैयार कर लीजिये। ध्यान रखिये की आटा थोड़ा सख्त रहे, इसके लिए आटे को ज्यादा मलना नही है। आटे को एक जगह करके रख दीजिये।

  4. आटे को ढककर कुछ 20-25 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिये।

  5. 20 मिनट बाद आटे तो चेक कीजिये, अब तक आटा सेट होकर तैयार हो गया होगा।

  6. आटे से छोटी छोटी लोइया (निम्बू के आकर की) तोड़कर रख लीजिये। इन लोइयो को गोल करने के बाद अपनी हथेली की सहायता से दबा कर उसे चपटा कर लीजिये।

  7. फिर अंगूठे की सहायता से बीच में से दबाकर के गड्ढा कर लीजिये। इसी तरह सभी लोइयो से बालूशाही बनाकर तैयार कर लीजिये।

  8. अब एक कढाई में घी गरम होने के लिए रखिये। घी गरम होने के बाद उसमे मीडियम आंच करके बालूशाही को तलने के लिए डालिए।

  9. बालूशाही को दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक अच्छे से तलें । ध्यान रहे गैस की आंच मद्धम ही रहे।

  10. तेज आंच में बालूशाही तलने पर खराब हो सकती है और बालूशाही ऊपर से कड़क होकर अंदर से कच्ची ही रह जाएगी इसलिए खस्ता बालूशाही बनाने के लिए उसे मीडियम आंच पर ही तलना पड़ता है।

  11. इसी तरह सभी बालूशाही को तलकर रख लीजिये।

  12. अब बालूशाही के लिए चाशनी बनाकर तैयार कर लेते है।

चाशनी बनाने की विधि

  1. चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पानी रखिये। अब उसमे चीनी मिलाकर उसे गैस पर पकने के लिए रख दीजिये।

  2. जब चाशनी अच्छे से उबलने लगे तो उसमे 1-2 चम्मच दूध डाल दीजिये इससे चाशनी में चीनी की गदंगी ऊपर आ जाएगी। गंदगी को चम्मच से निकाल कर अलग कर दीजिये।

  3. इसके बाद चाशनी बिलकुल सफेद नजर आने लगेगी।

  4. बालूशाही बनाने के लिए एक तार की चाशनी तैयार करनी होती है एक तार की चाशनी को चेक करने के लिए आप चाशनी को किसी चमचे से टपका कर देखिये वो 1-1 तार में नीचे गिर रही है या नही ।

  5. एक तार की चाशनी बनाने के बाद गैस को बंद कर दीजिये। चाशनी बन कर तैयार है अब गैस को बन्द कर दीजिये।

  6. हल्की गरम चाशनी में सभी बालूशाही डाल दीजिये। चाशनी में बालूशाही को कम से कम 5-10 मिनट के लिए रहने दीजिये और एक बार अच्छे से मिला दीजिये इससे बालूशाही अच्छे से चाशनी सोख लेगी।

  7. अब किसी बर्तन में बालूशाही को निकाल लीजिये और उसमे कटी हुई पिस्ता और बादाम मिलाकर उसे ऊपर से सजा दीजिये।

  8. बालूशाही को कुछ देर के लिए बाहर खुले में रहने दीजिये, इससे उसकी चाशनी सुख जाएगी।

  9. खस्ता और स्वादिष्ट बालूशाही बनकर तैयार है। जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप बालूशाही को खा सकते है।

  10. बालूशाही को बनाना बहुत ही आसान है और ये खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है इसलिए आप कभी भी इसे बनाकर खा सकते है।

Recipe Notes

बालूशाही तलते समय गैस धीमी आंच पर ही होना चाहिए। घी गरम होने के बाद गैस को आपको तेज आंच पर नही करना है।

तो ये थी बालूशाही की स्वादिष्ट रेसिपी बनाने की विधि जिसे बना कर आप अपने परिवार के सदस्यों को मीठी सी सरप्राइज दे सकती है।