Rajasthani Dal Bati Churma Recipe in Hindi

Rajasthani Dal Bati Churma Recipe in Hindi

दाल बाटी इंदौर मालवा में काफी पसंद की जाती है लेकिन यह एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है। इसे राजस्थान में ज्यादातर बनाया जाता है और मेहमानो को खाने पर इसी का सेवन करवाया जाता है यह वहां की खास Rajasthani Dishes में से एक है। इसके साथ मीठे में चूरमे को परोसा जाता है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 1 hour 10 minutes
Total Time 1 hour 30 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Dal Bati Churma Recipe: चूरमा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप गेंहू का आटा [दरदरा पीसा हुआ]
  • ¼ कप सूजी
  • 4 tbsp घी [बड़े चम्मच]
  • 2 tbsp बादाम [बड़े चम्मच, बर्क कटी हुई]
  • ¼ tbsp इलायची पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 5 tbsp चीनी [बड़ी चम्मच]
  • घी [तलने के लिए]

Dal Bati Recipe: दाल बनाने के लिए सामग्री

  • 5 tbsp चना दाल [बड़े चम्मच]
  • 5 tbsp तुवर दाल [बड़े चम्मच]
  • 5 tbsp मुंग दाल [बड़े चम्मच]
  • 1 tbsp उड़द दाल [बड़े चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 3 tbsp घी [बड़े चम्मच]
  • 3 लौंग
  • 2 तेज़ पान का पत्ता
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 2 हरी मिर्च [चिरी हुई]
  • हींग [एक चुटकी]
  • 1 tbsp लहसुन का पेस्ट [छोटी चम्मच]
  • 1 कप प्याज [बारीक़ कटे हुए]
  • 1 कप टमाटर [बारीक़ कटे हुए]
  • 1 tbsp धनिया पाउडर [छोटी चम्मच]
  • ½ tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [बड़ी चम्मच]
  • ½ tbsp गर्म मसाला [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp हरा धनिया [बड़ी चम्मच]

Rajasthani Dal Bati: बाटी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप गेंहू का आटा [दरदरा पिसा हुआ]
  • ½ कप सूजी
  • 2 tbsp बेसन [बड़े चम्मच]
  • ½ कप दूध
  • 4 tbsp घी [बड़े चम्मच]
  • 1 tbsp सौंफ [छोटी चम्मच]
  • ¼ tbsp अजवाइन [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • घी [तलने के लिए]

टॉपिंग के लिए

  • 4 tbsp घी [बड़े चम्मच]
  • प्याज [बारीक़ कटा हुआ]
  • 2 tbsp निम्बू का रस [छोटी चम्मच ]

Instructions

Churma Recipe in Hindi: चूरमा बनाने की विधि

  1. पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा, सूजी और घी डाल कर मिला लें।

  2. इसके बाद इस मिश्रण का सख्त आटा गूंध लें।

  3. अब इस आटे को 8 भागो में बाँट लें।

  4. अब सभी भागो को लें और गोल आकार में बना लें।

  5. इसके बाद अपनी ऊँगली से इसके बीच में दबा दें ।

  6. अब एक नॉन स्टिक कड़ाई में घी डाल कर गर्म करें।

  7. अब घी गर्म होने के बाद इसमें इन गोलों को डालें और सुनहरा होने तक तले।

  8. ध्यान रखे की तलते समय गैस की आंच धीमी हो।

  9. इसे तलने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है क्योंकि यह अंदर तक तलाना चाहिए।

  10. अब इसे तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लें।

  11. अब ठंडा होने पर इन आटे की गोलियों को मिक्सर में पीस लें।

  12. अब इस पीसी हुए मिश्रण में पीसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और बादाम मिला लें।

  13. अच्छी तरह मिक्स करने के बाद सर्व करें।

Rajasthani Dal Bati Recipe: दाल बनाने की विधि

  1. सभी दालों को साफ़ कर के धो लें।

  2. इसके बाद एक प्रेशर कुकर में सभी दालों और नमक को डाले फिर इसमें 4 कप पानी रखे।

  3. अब प्रेशर कुकर को बंद कर के गैस पर रख दे। चार सिटी होने तक इसे पकाए।

  4. प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलने के पहले सारी भाप को खुद से निकलने दें। 

  5. पानी छाने बिना अलग रख दें। 

  6. इसके बाद एक नॉन स्टिक कढाई में घी गर्म करें और उसमे लौंग, तेज़पत्ता, ज़ीरा, हरी मिर्च और हींग डाल कर भुने।

  7. ध्यान रखे की गैस की आंच कम हो और कुछ सेकण्ड्स के बाद इसमें लहसुन का पेस्ट और प्याज़ डाले और 2 से 3 मिनट तक भुने। 

  8. अब इसमें टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच बीच में चम्मचे से चलाते रहे।

  9. 2 मिनट तक ऐसा करे इसके बाद पकी हुई दालों को इसमें नमक डाल कर मिला दें।

  10. कम आंच पर पकने दें थोड़ी देर।

  11. इसके बाद हरा धनिया डाले और सर्व करे। आपकी दाल तैयार है।

Dal Bati Churma Recipe step by step: बाटी बनाने की विधि

  1. सभी सामग्री को एक बाउल में डाल कर मिला लें।

  2. और बिना पानी का इस्तेमाल करे इसका सख्त आटा गूंध लें।

  3. अब आटे के 8 भाग कर लें। और साथ भी भागो को गोल आकार दें।

  4. अब इन गोलों को हल्का चपटा करें और हल्का सा बीच में से दबा दें।

  5. अब एक नॉन स्टिक कड़ाई में पानी उबाले।

  6. इसमें आप सभी बाटी को डालें और तेज़ आंच पर 15 मिनट तक के लिए उबाले।

  7. इस 15 मिनट में बीच बीच में इसे चलाते रहिए।

  8. इसके बाद बाटी को पानी में से निकाल लें और ठंडा होने दें।

  9. अब एक गहरी नॉन स्टिक कढाई में घी गर्म करे इसके बाद में बाटी डाल कर सभी तरह से सुनहरा होने तक तले।

  10. सभी बाटी को धीमी आंच पर तले।

Recipe Notes

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको राजस्थानी दाल बाटी चूरमा बनाना सिखाया। आप इसे अपने घर पर ट्राई करे यह खाने और दिखने दोनों में काफी लाजवाब होता है।