नमक के फायदे जाने और रहें बीमारियों से कोसों दूर

नमक याने की सॉल्ट इसके बारे मे तो हम सभी जानते है| आपने कोई खाने की डिश कितनी ही मेहनत से क्यो ना बनाई हो यदि आप उसमे नमक ना डाले तो आपकी पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी| चाहे फिर वो आपकी पसंदीदा पानी पूरी हो या घर की साधारण सब्जी, आपके खाने के स्वाद को पूर्ण करने के लिए नमक की ज़रूरार तो पढ़ती है|

हम सभी नमक के केवल साधारण उपयोग के बारे में जानते है| लेकिन नमक खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा और भी कई फायदे है| यह आपके सौन्दर्य को बढ़ने में उपयोगी है| इसके अतिरिक्त घर के सॉफ सफाई वाले कामो में भी नमक बहुत कारगर है|

साधारण नमक की बात करे तो यह सोडियम क्लॉराइड है| जिसका क्रिस्टल पारदर्शक होता है| शुद्ध नमक रंगीन होता है| शरीर में आयोडिन की पूर्ति करने के लिए भी नमक का सेवन ज़रूरी है| आयोडिन शरीर और मस्तीक्ष दोनो को सही वृद्धि, विकास और संचालन के लिए आव्यशक है| यहा तक की हमारे शरीर की महत्वपूर्ण क्रियाए भी आयोडीन पर निर्भर है|

कुछ लोग यह कहते है की नमक सेहत के लिए नुक़सानदायक होता है| लेकिन यदि नमक को संतुलित मात्रा में लिया जाए तो इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है| यह कई तरह की बीमारियो से हमारा बचाव करता है| आइए जाने Namak Ke Fayde के बारे में|

स्वाद बढ़ाने के अलावा सेहत और सौन्दर्य फायदे भी देता है नमक

Salt Benefits in Hindi

दांतो को चमकाए

शायद आप इस बात से परिचित ना हो इसलिए हम आपको बताना चाहते है की नमक दांतो के लिए भी फायदेमंद है| यह दांतो के दाग को हल्का करने में मदद करता है और दांतो को चमकदार बनाता है|  दरहसल इसमे फ्लोरिडे होता है जो आपके दांतो और मसूडो के लिए अच्छा माना जाता है| एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नमक मिलाकर पेस्ट बना ले और इससे ब्रश कर ले| आपके दाँत चमकने लगेंगे|

घाव को भरे

नमक में जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है| इसलिए इसे घाव के उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है| यह सच है की यदि आप इसे अपने घाव पर लगाएँगे तो आपको चुभन महसूस होगी| इसलिए ही इसे ताजे घाव पर नही लगाना चाहिए| लेकिन खून रुक जाने पर इसे घाव पर लगाने पर घाव सॉफ हो जाता है और जल्दी ठीक भी हो जाता है|

त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए भी नमक लाभप्रद है| नमक गंदगी और विषाक्त पदार्थो को अवशोषित कर त्वचा के छिद्रों को गहराई तक सॉफ करता है| इसमे मौजूद मिनरल त्वचा की रक्षा करते है और नमी देते है| एक कप नमक में आप कुछ बूंदे नारियल और बादाम के तेल की मिलाइए| फिर इस मिश्रण को नहाते वक्त उबटन की तरह इस्तेमाल कीजिए, आप काफ़ी फ्रेश फील करेंगे|

इसके अतिरिक्त त्वचा से मृत कोशिकाए हटाने के लिए भी नमक का उपयोग कर सकते है| इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ नही करना है बस थोड़े से नमक में जैतून का तेल मिलाइए फिर इस मिश्रण से त्वचा पर मसाज कीजिए| आपकी त्वचा से डेड सेल्स हट जाएँगे|

जिन लोगो की त्वचा तैलीय होती है उनके लिए भी यह फायदेमंद है| यह त्वचा के तेल को संतुलित करता है| एक भाग नमक को तीन भाग गुनगुने पानी में घोले| फिर इसमे तीन चम्मच शुद्ध शहद मिलाए| चेहरे को धीरे धीरे लगाकर 15 मिनिट के बाद गुनगुने पानी से धो ले|

गले की खराश से राहत

नमक के पानी से गरारे करने पर गले की खराश से राहत मिलती है| यह एक अच्छा माउथ वाश है| जब भी आपका गला दर्द हो और उसमे कफ हो जाए तो एक बर्तन में पानी गरम करे| पानी को उबलते वक्त उसमे अदरक भी मिला दे| फिर इस पानी में एक चम्मच नमक मिलकर उससे दिन में दो बार बार गरारा करे| आपके गले का कफ ठीक हो जाएगा और दर्द से भी राहत मिलेगी|

मिनरल से भरपूर

नमक में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई ज़रूरी मिनरल्स मौजूद होते है| यह मिनरल्स त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी होते है| दरहसल मिनरल्स में असुंतलन होने के कारण त्वचा में रूखापन, मुहाँसे, जलन होना आदि समस्याए हो सकती है|

बालो के लिए

बहुत सी लड़कियो को अपने बाल कलर करना पसंद आता है| बालो को कर्ल करने के लिए आप नमक के स्प्रे स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते है| लगभग 250 मिली लीटर पानी में एक चम्मच नमक मिलाए| अब इसे स्प्रे की बोतल में भर दे और आधा चम्मच नारियल तेल भी मिला दे| अच्छे से मिलाकर बालो पर स्प्रे करे|

बेहतरीन डीयोडरेंट

नमक के क्रिस्टल वाले डीयोडरेंट भी होते है| यह प्राकर्तिक खाद्य दुकानो में उपलब्ध होते है| नमक जीवाणुओ का ख़तम करते है और जीवाणु की बदबू के कारक होते है|

अन्य फायदे इन्हे भी जाने:-

  • ताज़ी सब्जियो को नमक के पानी में धोने से इसके कीड़े मर जाते है| वही चावल में यदि पीसा नमक डाल दिया जाए तो उसमे कीड़े नही लगते है|
  • घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से घर हर तरह से शुद्ध होता है| दरहसल नमक हानिकारक चीज़ो को नष्ट करता है और फुफूंदी नही लगने देता है|
  • बाथ टब को नमक की मदद से साफ़ करने पर उसमे जमे धब्बे तो दूर होते ही है साथ ही उसमे मौजूद बैक्टेरिया भी मर जाते है| इसके अतिरिक्त फ्रीज़ साफ़ करने के लिए भी नमक का प्रयोग किया जाता है|
  • वास्तु दोष को मिटाने के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है| मान में खिन्नता, भय, चिंता आदि हो तो दोनो हाथो में साबुत नमक भर कर कुछ देर रख दे| फिर वाशबेसिंग में डालकर पानी से बहा दे| नमक को इधर उधर ना फेके|

क्या आप जानते है नमक के भी कई प्रकार होते है| सेंधा नमक और काला नमक के बारे में तो आप जानते ही है| पर इसके अलावा और भी कई तरह के नमक है| आइए जानते है उनके प्रकारो के बारे में:-

राक सॉल्ट: आइस्क्रीम हम सबने खाई है और हम सभी पसंद करते है| पर क्या आप जानते है आइस्क्रीम बनाने में राक सॉल्ट का इस्तेमाल किया जाता है| यह नमक आइस्क्रीम के शेप को बनाए रखने में मदद करता है और उसे पिघलने नही देता है|

कोषर सॉल्ट: यह खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाने वाला नमक है| यह खाने में बहुत जल्दी घुल जाता है इसलिए रेस्टोरेंट के शेफ़ की यह ख़ासी पसंद है| रोस्टेड आइटम्स में तो इसका अच्छा ख़ासा प्रयोग किया जाता है| इसकी ख़ासियत यह है की इसे बनाने में किसी तरह का केमिकल्स का इस्तेमाल नही किया जाता है| यह स्वाद में एकदम परफेक्ट और मुह में आसानी से घुलने वाला होता है|

साइप्रस सॉल्ट: साइप्रस सॉल्ट का स्वाद हल्का मीठा होता है| इसलिए इसे मीठे नमक के नाम से जाना जाता है| यह पिरामिड नुमा आकर के क्रिस्टल के रूप में पाया जाता है| इसका उपयोग बेकरी प्रोडक्ट्स में किया जाता है| इसके अतिरिक्त गार्निशिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है| कई होटेल्स में तो आजकल यह नमक सब्जियो के फ्लेवर में भी देखने को मिल रहा है|

आपने साधारण नमक के बारे में जान लिया| लेकिन यदि आपको उच्च रक्तचाप की समस्या हो तो साधारण की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करे| सेंधा नमक में कई सारे प्राकृतिक खनिज पाए जाते है| इसलिए यह शरीर को कई तरह की बीमारियो से बचाने में मददगार है| यह शरीर की कोशिकाओ के द्वारा अच्छे से पच जाता है| तो आइए जाने sendha namak benefits in hindi भी:-

Namak Ke Fayde

  • मानसिक तनाव को कम करने के लिए सेंधा नमक का सेवन बहुत ज़रूरी है| दरहसल यह तनाव का सामना करने वाले हारमोनेस का सेराटोनिन और मेलेटोनिन को शरीर में बनाए रखता है| इसका नियमित सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है|
  • सेंधा नमक को यदि पानी के साथ लिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल कम होता है| इससे हाइ ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है| यह दिल के दौरे को रोकने में भी मदद करता है| इससे अनियमित दिल की धड़कने सही रहती है| इसलिए दिल की सेहत के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है|
  • सेंधा नमक को चेहरे पर हल्के हाथो से रगड़ने पर चेहरे से दाग धब्बे दूर होते है| साथ ही इससे चेहरे पर चमक लाने में भी मदद मिलती है| आप बॉडी स्क्रब में भी इसका इस्तेमाल कर सकते है| क्लीन्ज़र नमक के कन आपके रोम छिद्रों को अंदर तक साफ़ करता है| जो साबुन नही कर सकता| इससे आपकी त्वचा को अंदर से सास लेने का मौका मिलता है|

उपर आपने जाना नमक के फायदे के बारे में. हमारे जीवन के लिए नमक अत्यंत महत्वपूर्ण है| इसके हज़ारो प्रयोग है| हम उम्मीद करते है की इसके उपर दिए गए लाभो को जानकार आपको लगा होगा|

Loading...

You may also like...