Kaju Moti Pulao Recipe in Hindi

Kaju Moti Pulao Recipe in Hindi

शायद ही कोई हो जो काजू मोती पुलाव के इस स्वादिष्ट और लाजवाब डिश के लिए मना कर सकेगा। यह एक बेहतरीन व्यंजन है जिस खाने से आपका दिन कैसा भी गया हो इसका स्वाद लेने के बाद अच्छा हो ही जाता है। आप इस मुंह में पानी ला देने वाले काजू मोती पुलाव को अपने घर पर भी बना सकते है।

Course Main Course, Side Dish
Cuisine Indian
Prep Time 30 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 1 hour

Ingredients

मोती सामग्री

  • 2 चीज़ [बड़े टुकड़े मीडियम साइज वाले]
  • 1 tbsp टूटी फ्रूटी [बड़ा चम्मच]
  • 1 tbsp कॉर्न स्टार्च/फ्लोर [बड़ा चम्मच]
  • 1 tbsp छोटी इलायची पाउडर [छोटा चम्मच]
  • 1 tbsp चावल का आटा [बड़ा चम्मच]
  • 3 tbsp खोया (मिल्क पाउडर, घी, और पानी) [बड़ी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • तेल [तलने के लिए]

Pulav Recipe in Hindi: बनाने के लिए सामग्री

  • 1 बासमती चावल [बड़ी कटोरी भीगे हुए]
  • 20 काजू [भिगोये हुए]
  • दालचीनी [के दो टुकड़े]
  • 3 साबुत इलायची
  • 2 लौंग
  • 1 tbsp जीरा [छोटा चम्मच]
  • 1 तेज़ पत्ता
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 2 हरी मिर्च [लम्बी कटी हुई]
  • 2 tbsp हरा धनिया [बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 tbsp पुदीना पत्ता [बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ]
  • चीनी [एक चुटकी]
  • पानी [जरूरत अनुसार]
  • 1 tbsp फ्राइड प्याज [बड़ा चम्मच]
  • 1 tbsp केसर वाला दूध [बड़ा चम्मच]
  • ½ कप दूध
  • 1 tbsp घी [बड़ा चम्मच]

Instructions

मोती बनाने की विधि

  1. Kaju Pulao Recipe में मोती बनाने के लिए एक बाउल में पहले चीज़ डाले, इसके बाद इसमें छोटी इलायची पाउडर मिलाए।

  2. अब इसमें आधा चम्मच कौन फ्लोर, चावल का आटा और नमक मिला कर अच्छी तरह मिक्स करे।

  3. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें।

  4. अब गूंधने के बाद इसकी छोटी छोटी बॉल बना लें। बीच मे से थोड़ा दबाये और कटोरी का आकार दें।

  5. अब दूसरी छोटी कटोरी में खोया और टूटी फ्रूटी डाल कर इसका मिश्रण तैयार कर लें।

  6. अब इस खोये वाले मिश्रण की भी लोई बना लें और इसे कटोरी वाले आकार के मिश्रण में रख कर बंद कर लें। और गोल आकार दें।

  7. अब एक फ्राई पेन में तेल गर्म करे।

  8. तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें इन बॉल्स को डालें।

  9. इन बॉल्स को तब तक तले जब तक की इनका कलर सुनेहरा ना हो जाए।

  10. इसे एक प्लेट में निकाल ले और इस पर चांदी की बर्क लगा लें। अब इसे अलग रख दें।

Pulao Recipe in Hindi: काजू मोती पुलाव बनाने की विधि

  1. Cashew pulao बनाने के लिए पहले एक कढाई में घी गर्म होने के लिए रख दें।

  2. घी के गर्म होने के बाद इसमें छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी, जीरा, और तेज़ पत्ता डाल कर भुने।

  3. जब इस गर्म घी में जीरा चटकने लगे तो इसमें काजू, हरी मिर्च, पुदीना, चीनी, नमक और पानी मिला दें।

  4. इसके बाद इसे 8 से 10 मिनट तक के लिए ढक्कर रख दें।

  5. 10 मिनट होने तक भीगे हुए चावल को निकाल लें और 10 मिनट बाद कढाई में धीरे धीरे चावल को डालें।

  6. इस के बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर दे इसके बाद पहला उबाल आने पर इसे 5 से 6 मिनट तक के लिए ढक दें।

  7. जब 6 मिनट हो जाए तो इसमें फ्राइड प्याज डाले फिर केसर वाला दूध डालें।

  8. अब इसमें आधा कप प्लैन दूध मिला लें और 5 मिनट और पकाए।

  9. इसके बाद गैस बंद कर दें। अब आप इसमें ऊपर से आपके तैयार खोये और चीज़ के मोतियों को डालें।

  10. अब Kaju Pulao सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

How to Make Pulav के बाद जाने सर्विंग आईडिया के बारे में

  1. अगर आप चाहे तो बॉल्स को पुलाव के ऊपर अलग अलग डिज़ाइन में जमा कर भी सर्व कर सकते है।

  2. अगर सिल्वर वर्क नहीं है तो इसे किसी यूनिक डिज़ाइन में पुलाव के ऊपर रख कर सर्व करे।

  3. साथ ही इसके ऊपर बारीक़ कटा धनिया डाल कर सर्व करे।

Recipe Notes

इस ऊपर दिए लेख में आज अपने जाना की काजू मोती पुलाव को आप किस तरह से अपने घर पर बना सकते है। इस को बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती है। यह बच्चे बड़े सभी लोग खाना पसंद करते है और साथ ही आप इसे अपने हिसाब से तीखा कर सकते है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे खाने पर पेट आराम से भर जाता है और इसे आप कभी भी बना सकते है।