Fish Fry Recipe in Hindi

Fish Fry Recipe in Hindi

फिश फ्राई खाने में बहुत ही क्रिस्पी और लजीज लगती है। यदि एक बार इसको खा लिया तो आपको यह डिश बार बार खाने का मन करेगा। जानते है Fish Fry Recipe को किस प्रकार बनाया जाता है और इसमें क्या क्या सामग्री की आवश्यकता होती है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 1 hour
Cook Time 15 minutes
Total Time 1 hour 15 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Fish Fry Recipe in Hindi: के लिए आवश्यक सामग्री

  • 5-6 मछली [मछली के पीस]
  • 1/2 tbsp धनिया पाउडर [बड़ा चम्मच]
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटा चम्मच]
  • 1-2 tbsp लाल मिर्च पाउडर [स्वादानुसार]
  • 1 tbsp नीबू का रस [बड़ा चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • प्याज़ [बारीक़ कटा हुआ]
  • तेल [तलने के लिए]

Instructions

Fish Fry Recipe in Hindi: फ्राई फिश बनाने की विधि

  1. Indian Fish Recipes को बनाने से पहले फिश को अच्छी तरह से साफ पानी से धो ले और एक बर्तन में रख दे।

  2. इसके बाद उपरोक्त Fish Fry Masala का अच्छे से मिश्रण तैयार कर ले।

  3. ध्यान रहे की पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए।

  4. इसके बाद तैयार किये गए पेस्ट को मछली के टुकड़ो पर अच्छी तरह से सभी भागो पर लगा दे।

  5. जब सारे टुकड़ो में पेस्ट अच्छे से लग जाए तो इसे फ्रिज में रख दे लगभग आधे से एक घंटे के लिए।

  6. एक घंटा होने के बाद फिश के टुकड़ो को बाहर निकल ले।

  7. अब एक कढाई में तलने के लिए तेल को गैस पर गर्म करे।

  8. तेल के गर्म हो जाने पर मसाले से युक्त मछली को तेल में तल ले। फिश को तब तक तलना है जब तक की उसका रंग सुनहरा भूरा नहीं हो जाता।

  9. सुनहरा भूरा होने पर फिश को एक प्लेट में निकल ले।

सर्व करने के लिए

  1. फ्राई फिश को सर्व करने के लिए उस पर निम्बू का रस निचोड़ दे और आप चाहे तो बारिक कटा हुआ प्याज भी उसके ऊपर डाल सकते है।

  2. आप इसे चटनी या फिर सॉस के साथ भी सर्व कर सकती है।

  3. फिश फ्राई को आप जीरा राइस या फिर घी राइस के साथ भी सर्व कर सकती है| या फिर कोकोनट राइस के साथ भी इसका टेस्ट बहुत अच्छा लगता है|

  4. फिश फ्राई को वेजिटेबल्स सलाद के साथ सर्व करना भी बहुत ही अट्रेक्टिव रहता है|

Recipe Notes

उपरोक्त लेख को पढ़ कर आप जान ही गए होंगे फिश फ्राई को बनाना कितना आसान है। इसे बनाने में आपको भी आनंद आएगा और आपके परिवार वाले भी इसे खा कर आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकते है। फिश फ्राई स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्थी भी होती है जिसे खाने से शरीर अच्छा रहता है इसलिए आप अपने परिवार को वीक में एक बार तो फिश फ्राई जरूर बना कर खिलाये|