Fried Rice Recipe in Hindi

Fried Rice Recipe in Hindi

Easy Rice Recipes को आप अपने बच्चो के टिफिन में भी बनाकर रख सकते है अगर आपके बच्चे पराठे-सब्जी से बोर हो गये है तो फ्राइड राइस टिफिन में एक बहुत अच्छा विकल्प होता है और आप इसे सुबह जल्दी से भी रेडी कर सकती है।

Course Side Dish
Cuisine Chinese
Prep Time 15 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 कप चावल [पके हुए]
  • 2 हरी प्याज [बारीक़ कटी हुई]
  • 2 शिमला मिर्च [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप पत्ता गोभी [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1/2 कप गाजर [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप मटर के दाने
  • 1 प्याज [बारीक़ कटी हुई]
  • 1-2 हरी मिर्ची [बारीक़ कटी हुई]
  • 1/2 कप हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 1/2 कप पनीर [छोटे टुकड़े किए हुए]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1 tbsp सोया सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp चिली सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp टमाटर सॉस [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp सिरका
  • 2-3 लहसुन [कलिया]
  • अदरक [एक टुकड़ा]
  • 3 tbsp तेल

Instructions

Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस बनाने की आसान विधि

  1. Simple Fried Rice Recipe बनाने के लिए सबसे पहले कढाई में खिले हुए चावल बनाकर रख लीजिये। ध्यान रहे फ्राइड राइस बनाने के लिए चावल बिलकुल खिले हुए होने चाहिए। चावल अगर गिले होंगे तो फ्राइड राइस का टेस्ट अच्छा नही आएगा।

  2. अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये।

  3. एक कढाई में तेल डालकर उसे गरम कीजिये। उसमे पनीर के टुकड़े डालकर उसे हल्का ब्राउन कर लीजिये। पनीर को अगर आप तलना नही चाहते है तब भी पनीर को बिना तले डाल सकते है।

  4. पनीर को निकाल कर रख लीजिये अब कढाई में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालिए। अब इस पेस्ट को अच्छे से भुन लीजिये।

  5. अब इसमें पत्ता गोभी और मटर मिलाइये। मटर को नरम होने तक कुछ देर के लिए ढक दीजिये।

  6. मटर के दाने नरम होने के बाद उसमे प्याज और गाजर मिला दीजिये और अच्छे से चलाइए।

  7. अब इसमें शिमला मिर्च और हरी प्याज मिलाइये और 5 मिनट के लिए सभी सब्जियों को हल्का सा नरम होने दीजिये।

  8. अब इन सब्जियों में सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर सॉस मिला दीजिये और अच्छे से इसे मिक्स कीजिये।

  9. अब इसमें सिरका और 1/2 चम्मच चीनी(अगर आप चाहे तो) मिला दीजिये।

  10. अब इसमें लाल मिर्च मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  11. अब पके हुए चावल मिलाइए और चमचे से इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  12. चावल में आवश्यकतानुसार नमक मिला लीजिये।

  13. अगर आप चाहे तो इसमें फ्राइड राइस मसाला भी मिला सकते है।

  14. अब फ्राइड राइस में कटी हुई धनिया पत्ती डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

  15. गरमागरम फ्राइड राइस बनकर तैयार है इसे किसी बर्तन में निकल लीजिये और गरमागरम ही प्लेट में सर्व कीजिये। फ्राइड राइस खाते समय अगर आप चाहे तो ऊपर से थोडा सा टोमेटो केचप मिला सकते है। गरमागरम फ्राइड राइस खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते है।

Recipe Notes

इस आसन सी विधि को देखकर आप आज ही अपने घर में स्वादिष्ट और लाजवाब फ्राइड राइस बनाकर खाइए।