Benefits of Rice: चावल है फ़ायदेमंद, जाने इसके गुणकारी फ़ायदों के बारे में

चावल सबसे ज्यादा खाए जाने वाले पदार्थों में से एक है। इसका सेवन शरीर को पौष्टिक तत्वों को प्रदान करता है जिससे शरीर को पूरा पोषण मिल पाता है। चावल एक ऐसा पदार्थ है जिसे पूरी दुनिया में खाया जाता है और Rice Benefit के फ़ायदों का लाभ उठाया जाता है।

भारत में भी मुख्य रूप से चावल खाए जाते है ख़ास कर दक्षिण भारत में भोजन में चावल का सेवन तो जरूर किया जाता है। चावल हर प्रकार से फ़ायदेमंद होता है। इसका स्किन पर इस्तेमाल त्वचा को कई प्रकार की समस्या से राहत दिलाता है।

इसी के साथ यह बॉडी में मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक रखने में मददगार होता है।  इसके अलावा ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फ़ायदेमंद साबित होता है।

चावल के कम से कम 4000 प्रकार होते है यह कई प्रकार के शेप, कलर और खुशबु में होती है। साथ ही अलग अलग प्रकार के चावल अलग अलग नाम से भी जाने जाते है।  इस लेख में पढ़े Benefits of Rice.

Benefits of Rice: जाने चावल में मौजूद अनेक लाभकारी फ़ायदों के बारे में

Benefits of Rice

ऊर्जा स्तर बढ़ाए

  • चावल कार्बोहायड्रेट से काफी ज्यादा भरपूर होता है।
  • यह कार्बोहायड्रेट शरीर में इंजन की तरह काम करता है।
  • साथ ही दिमाग को रोज़ाना के सामान्य काम करवाने में मदद करता है।
  • इसी के साथ शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है।
  • इसमें काफी अच्छी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और दूसरे कई आर्गेनिक कंपोनेंट्स भी पाए जाते है।
  • इससे शरीर में कार्यक्षमता बढ़ती है और मेटाबोलिक एक्टिविटी को भी मदद मिलती है।
  • जिससे यह शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है।

मोटापा कम करे

  • कई लोग ऐसा मानते है की चावल खाने से लोग मोटे हो जाते है।
  • लेकिन यह गलत है, चावल को कई जगह पर मुख्य भोजन के रूप में खाया जाता है और लोग इसे खा कर स्वस्थ भी रहते है।
  • अपनी डाइट में संतुलित आहार के तौर पर कई लोग चावल को शामिल करते है।
  • चावल खाने से बॉडी पर किसी भी प्रकार का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • साथ ही यह कई सारे पोषक तत्वों को प्रदान करता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
  • इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट दोनों ही काफी कम होता है।
  • इसी के साथ इसमें पाए जाने वाला सोडियम मोटापे को कम करने में मददगार होता है।

ग्लूटेन फ्री

  • चावल में किसी प्रकार का ग्लूटेन नहीं होता है जिस वजह से यह काफी सेहतमंद माना जाता है।
  • जिन लोगो को आंतों में सूजन की शिकायत होती है वो इसका सेवन आसानी से कर सकते है। यह उसमे भी फ़ायदेमंद होती है।
  • जो लोग सीलिएक की बीमारी से पीड़ित है उन्हें अपने आहार में चावल को शामिल करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

  • चावल में काफी कम मात्रा में सोडियम होता है।
  • चावल का सेवन उन लोगो के लिए काफी फ़ायदेमंद है जो हाइपरटेंशन की समस्या से पीड़ित है।
  • भोजन में उच्च मात्रा में अगर सोडियम होता है तो यह शरीर में कार्डियोवैस्कुलर पे तनाव बनाता है।
  • इसी के साथ यह नसों को सख्त बना कर इस पर तनाव बढ़ाता है।
  • चावल का सेवन हार्ट अटैक, एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक से बचाने में मददगार होता है।
  • इसमें कम कोलेस्ट्रॉल होने के कारण यह दिल पर दबाव नहीं पड़ने देता है।
  • इससे बॉडी में ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल में रहता है।

कैंसर से बचाव में मददगार

  • चावल में भी अगर Brown Rice की बात करें तो यह पूरी तरह से अघुलनशील फाइबर से युक्त होते है।
  • जो शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते है।
  • कई वैज्ञानिको और शोधकर्ताओं का मानना है की कैंसर के सेल्स के विकास को रोकने के लिए अघुलनशील फाइबर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होते है।
  • साथ ही चावल का सेवन मेटास्टेसिस के खिलाफ लड़ने में भी काफी हद तक मददगार होता है।
  • चावल में पाये जाने वाला फाइबर कोलोरेक्टल और आंतों के कैंसर के बचाव के लिए सहायक होता है।
  • इसी के साथ चावल में फाइबर के अलावा एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते है। जो विटामिन सी, ए, फेनोलिक, और फ्लैवोनॉयड जैसे तत्वों के साथ मिल कर शरीर को फ्री रेडिकल्स मुक्त करता है।

स्किन केयर में फ़ायदेमंद

  • कई मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर चावल के पाउडर को स्किन पर इस्तेमाल किया जाए तो यह त्वचा के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होगा।
  • भारत में Rice Water को कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है।
  • चावल के पानी का इस्तेमाल आयुर्वेद के ज़माने से किया जा रहा है।
  • इसको त्वचा पर आई सूजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह जलन पर ठंडा प्रभाव डालता है।
  • चावल में फेनोलिक तत्व होते है जो स्किन पर लाली बढ़ाने के लिए लाभदायक होते है।
  • Rice Water for Skin बहुत ही उपयोगी माना जाता है।
  • चावल का चेहरे पर इस्तेमाल स्किन को ड्राई होने से छुटकारा दिलाता है।
  • इसी के साथ इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा को काफी प्रभावित करते है और उम्र बढ़ने की झुर्रियों को और अन्य संकेतों से लड़ने में मददगार होते है।

अल्जाइमर से बचाव

  • ब्राउन राइस का सेवन इस समस्या में काफी फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • ब्राउन राइस कई प्रकार के नुट्रिएंट्स से भरपूर होते है।
  • न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ाता है और साथ ही एक्टिविटी को बढ़ाता है जिससे की अल्जाइमर की समस्या में मदद मिलती है।
  • चावल ही कुछ जंगली प्रजातियों को दिमाग में न्यूरोप्रोटेक्टिव एंजाइम को एक्टिव करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह शरीर में फ्री रेडिकल और अन्य टोक्सिन के प्रभाव को कम करता है और अल्जाइमर का कारण बनने से रोकता है।

मेटाबोलिज्म बढ़ाए

  • चावल कई प्रकार के खनिजों से युक्त होता है जैसे नाइकेन, विटामिन डी, कैल्शियम, फाइबर, लौह, थियामिन और रिबोफ्लाविन।
  • यह सभी शरीर में मेटाबोलिज्म की एक्टिविटी को बढ़ाते है। जिसे शरीर के सभी अंगो की कार्यक्षमता बढ़ती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको बताया की चावल का सेवन करने से यह किस तरह से आपको फायदा पहुँचाता है। इसके अलावा चावल का कई प्रकार से इस्तेमाल शरीर की कई छोटी छोटी समस्याओं को दूर करने में कितना फ़ायदेमंद होता है। चावला के सेवन के अलावा चावल का पाउडर उसका पानी भी कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर को कई समस्याओं से राहत दिलाने में सक्षम होता है।

Loading...

You may also like...