Masala Bhindi Recipe In Hindi

Masala Bhindi Recipe In Hindi

मसाला भिंडी को बनाने में आपको कुछ भी स्पेसल मसाले की आवश्यकता नही होती इसे बनाने में उन्ही सब मसालों का यूज होता है जो आपके घर में आसानी से मिल जाते है इसलिए मसाला भिन्डी को बनाना और भी ज्यादा आसान हो जाता है। आइये जानते है झटपट से स्वादिष्ट मसाला भिन्डी को कैसे तैयार किया जा सकता है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Masala Bhindi Recipe: मसाला भिन्डी को बनाने के लिये आव्श्यक सामग्रियां

  • 300 Gm भिन्डी
  • 1 प्याज
  • 3 लहसुन [कलिया]
  • 2 हरी मिर्च [लम्बी कटी हुई]
  • 100 Gm हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]
  • 3 tbsp तेल
  • हिंग [एक छोटा पिंच]
  • 1 tbsp जीरा [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp सौंफ पाउडर
  • 1/2 tbsp हल्दी पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 1/2 tbsp गरम मसाला [छोटी चम्मच]
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 tbsp अमचुर पाउडर [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

Bhindi ki Sabzi Recipe In Hindi: मसाला भिन्डी बनाने की विधि

  1. मसाला भिन्डी बनाने के लिए सबसे पहले आप भिन्डी को अच्छे से धो ले।

  2. भिन्डी को अच्छे से धोने के बाद किसी साफ़ कपड़े से पोंछ ले। भिन्डी को अच्छे से सूखा लें, भिन्डी गीली नही रहनी चाहिए।

  3. भिन्डी को अच्छे से पोंछ कर पहले उसके दोनों सिरे थोड़े काट ले अब भिन्डी को बीच में से कट करते हुए लम्बा लम्बा काट ले। सभी भिन्डी को इसी प्रकार काट कर तैयार कर ले। अगर आपकी भिन्डी ज्यादा लंबी है तो आप उसे बीच में से काट कर के दो भाग कर सकते है।

  4. प्याज को भी लम्बा लम्बा काट कर रख ले। साथ ही लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें।

  5. हरी मिर्च को लम्बा काट कर रख ले।

  6. कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये। तेल गरम होने पर उसमे हिंग, राइ और जीरा डाल दीजिये

  7. अब इसमें सुखी लाल मिर्च डालिए और छिली हुई लहसुन डाल दीजिये और 1 मिनट लहसुन को ब्राउन होने दीजिये।

  8. अब तेल में कटे हुए प्याज डाल दीजिये और 2-3 मिनट प्याज को चलाते हुए अच्छे से भुन लीजिये।

  9. अब तेल में हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, अमचुर पाउडर, सौंफ पाउडर मिला दीजिये।

  10. अब भिन्डी को डालिए और उसे अच्छे से सभी मसालों के साथ मिक्स कर लीजिये। अगर आप चाहे तो सभी मसालों (हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, अमचुर पाउडर, सौंफ पाउडर) इन सभी को एक प्लेट में निकाल लीजिये और भिन्डी के साथ मिक्स कर लीजिये उसके बाद भिन्डी को तेल में डालिए।

  11. चम्मच से अच्छे से चलाते हुए भिन्डी को भूनिए। अब उसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाइए।

  12. सभी को अच्छे से मिक्स कीजिये और 4-5 मिनट ढंककर भिन्डी को पकने दीजिये।

  13. अब भिन्डी को 2-3 मिनट और पकने दीजिये। गरमागरम भिन्डी मसाला बनकर तैयार है।

  14. अब भिन्डी में बारीक़ कटा हुआ धनिया पत्ती को अच्छे से धोकर मिला दीजिये।

  15. गरमागरम मसाला भिन्डी बनकर तैयार है इसे किसी बर्तन में निकल लीजिये।

  16. मसाला भिन्डी को आप चपाती, नान या चावल के साथ गरमागरम सर्व कीजिये। यकीनन ये मसाला भिन्डी आपको बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।

Recipe Notes

तो देर किस बात की है आज ही अपने रसोई में मसाला भिंडी की लजीज रेसिपी ट्राय करें और अपने परिवार को इस रेसिपी का टेस्ट कराएं।