Kadhi Recipe In Hindi

Kadhi Recipe In Hindi

अगर आपको हल्का फुल्का खाने का मन हो तो आप Kadhi Chawal बनाइए। चावल को कढ़ी के साथ खाना बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगता है, साथ ही ये गर्मियों के मौसम में पसंद की जाने वाली मुख्य डिश होती है। जिस दिन आप घर में कढ़ी बना लेते है समझ लीजिये घर के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी उसे बहुत चाव से खाना पसंद करते है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 35 minutes
Servings 4 People

Ingredients

कढ़ी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • 100 Gm बेसन
  • 200 Gm खट्टा दही
  • 1 tbsp तेल/घी
  • पानी [आवश्यकतानुसार]
  • हींग [1-2 पिन्च]
  • जीरा [आधा छोटी चम्मच]
  • मेथी के दाने [आधा छोटी चम्मच]
  • हल्दी पाउडर [आधा छोटी चम्मच]
  • लाल मिर्च पाउडर [एक चौथाई छोटी चम्मच]
  • 2 लाल खड़ी मिर्च [सुखी हुई]
  • 15-20 कढ़ी पत्ता
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 2-3 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 1 tbsp हरा धनियाँ [बारीक कटा हुआ]

Instructions

कढ़ी बनाने के लिए सरल विधि

  1.  सबसे पहले एक बर्तन में छाछ या दही आप जिसका भी इस्तेमाल कर रहे है कढ़ी बनाने के लिए उसे ले लीजिये। अगर आप दही का उपयोग कर रहे है तो दही को अच्छे से फेट लीजिये जिससे वो एक जैसा हो जाये।

  2. अब छाछ या दही में बेसन डालिए और इसे अच्छे से मथिये। इसके घोल में एक भी गुठली नही रहनी चाहिए।

  3. अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और इसे गैस पर रख दीजिये मिश्रण को बड़े बर्तन में ही गैस पर रखिये क्योंकि कढ़ी में उबाल आने पर वह ऊपर आती है। अगर बर्तन बहुत छोटा रहेगा तो आपकी कढ़ी बाहर ढुल सकती है। इसलिए कढ़ी बनाने के लिए थोड़ा बड़े बर्तन का इस्तेमाल कीजिये।

  4. अब कढ़ी को अच्छा उबाल आने तक पकने दीजिये। 15 -20 मिनट तक कढ़ी को हिलाते हुए उसमे उबाल आने दीजिये।

  5. अब एक छोटी कढाई में घी या तेल डालिए।

  6. तेल गरम होने पर इसमें हिंग, राइ, जीरा और मेथी दाना मिलाइये।

  7. इसे तडकने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, सुखी खड़ी लाल मिर्च और कटी हुई हरी मिर्च डालिए औए इसे एक मिनट तक अच्छे से तड़का लीजिये।

  8. अब इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्ची पाउडर डालिए।

  9. अब इस तडके को कढ़ी में छोंक दीजिये।

  10. कढ़ी में स्वादानुसार नमक मिला लीजिये और 2-5 मिनट इसे और उबलने दीजिये।

  11. कढ़ी बनकर तैयार है इसमें कटी हुई धनिया पत्ती मिला दीजिये।

  12. गरमागरम कढ़ी को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और इसे चपाती, चावल, नान या पराठे के साथ गरम ही सर्व कीजिये। कढ़ी गरमागरम खाने में ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

Recipe Notes

कढ़ी स्वाद में जितनी अच्छी लगेगी उतनी ही ये हाजमे के लिए भी अच्छी रहेगी। ऊपर बताई हुई विधि के अनुसार आप अपने घर में आज ही स्वादिष्ट कढ़ी बनाकर सभी को खिलाये।